Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Under-19 World Cup 2026 में श्रीलंका ने जीत के साथ किया आगाज, जापान को बुरी तरह से रौंदा

Under-19 World Cup: अंडर-19 वर्ल्ड कप में श्रीलंका ने जीत के साथ शुरुआत कर दी है। श्रीलंका ने जापान को 203 रनों से हराया। इस मैच में श्रीलंका ने कई रिकॉर्ड एक साथ बनाए हैं।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Jan 18, 2026 | 12:02 AM

श्रीलंका (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

SL Under-19 vs JPN Under-19, 8th Match: अंडर-19 वर्ल्ड कप के 8वें मुकाबले में श्रीलंका ने बड़ी जीत हासिल की है। दिमंथा महावितान और विरान चामुदिथा के बीच ऐतिहासिक साझेदारी की बदौलत श्रीलंका ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 का शानदार आगाज किया है। इस टीम ने नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर जापान के खिलाफ 203 रन से विशाल अंतर से जीत दर्ज की।

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी श्रीलंकाई टीम ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर 387 रन बनाए। दिमंथा महावितान और विरान चामुदिथा की सलामी जोड़ी ने 43.5 ओवरों में 328 रन की साझेदारी की। यह अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है।

दिमंथा महावितान 125 गेंदों में 11 चौकों के साथ 115 रन बनाकर आउट हुए। अगले ही ओवर में विरान ने भी अपना विकेट गंवा दिया, जिन्होंने 143 गेंदों में 1 छक्के और 26 चौकों के साथ 192 रन की पारी खेली। यह अंडर-19 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। इनके अलावा, कप्तान विमथ दिनसारा ने 24 गेंदों में 2 छक्कों और 1 चौके के साथ 44 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से टिमोथी मूर ने 6 ओवरों में 43 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।

सम्बंधित ख़बरें

Under-19 World Cup: भारतीय शेरों ने बंग्लादेशी टाइगर्स के जबड़े से छीनी जीत, भारत ने 18 रनों से जीता मुकाबला

Under-19 World Cup में श्रीलंका ने विरान चामुदिथा ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

Under-19 World Cup में आयुष म्हात्रे ने बांग्लादेश कप्तान से नहीं मिलाया हाथ, मैदान पर दिखा तनाव; देखें VIDEO

Under-19 World Cup में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

U19 वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा व्यक्तिगत स्कोर

बल्लेबाज का नाम देश रन गेंद 4/6s विपक्ष मैदान तारीख
विरान चामुदिथा श्रीलंका 192 143 26/1 जापान विंडहोक 17 जनवरी, 2026
हासिथा बॉयगोडा श्रीलंका 191 152 28/2 केन्या लिंकन 23 जनवरी, 2018
जैकब भुला न्यूज़ीलैंड 180 144 10/5 केन्या क्राइस्टचर्च 17 जनवरी, 2018
डोनोवन पागन वेस्ट इंडीज 176 129 21/5 स्कॉटलैंड डुनेडिन 21 जनवरी, 2002
डैन लॉरेंस इंग्लैंड 174 150 25/1 फिजी चट्टोग्राम 27 जनवरी, 2016
कीगन सिमंस वेस्ट इंडीज 166 137 17/0 कनाडा लिंकन 26 जनवरी, 2018
जेम्स मार्शल न्यूज़ीलैंड 164* – – नामीबिया प्रिटोरिया 15 जनवरी, 1998
स्कॉट क्रेमर्सकोथेन ऑस्ट्रेलिया 164 – – पापुआ न्यू गिनी ऑर्कनी 15 जनवरी, 1998
राज अंगद बावा भारत 162* 108 14/8 युगांडा तारौबा 22 जनवरी, 2022
जैक्व्स रूडोल्फ दक्षिण अफ्रीका 156* 140 12/2 नेपाल कटुनायाके 12 जनवरी, 2000

इसके जवाब में जापान निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 184 रन ही बना सका। इस टीम को दूसरी गेंद पर निखिल पॉल (0) के रूप में शुरुआती झटका लगा। यहां से ह्यूगो केली ने निहार परमार के साथ दूसरे विकेट के लिए 55 रन जुटाते हुए टीम को संभालने की कोशिश की। निहार 39 गेंदों में 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

यह भी पढ़ें: Under-19 World Cup में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

केली ने टेलर वॉ के साथ चौथे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी करते हुए टीम को शतक के पार पहुंचाया, लेकिन जीत के करीब नहीं ले जा सके। केली ने 162 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 101 रन की नाबाद पारी खेली। इनके अलावा, काजुमा काटो स्टैफोर्ड ने 19 रन, जबकि टेलर वॉ ने 18 रन बनाए। श्रीलंकाई खेमे से सेठमिका सेनेविरत्ने, जीवंत श्रीराम, विरान चामुदिथा, रसिथ निमसार, विग्नेश्वरन आकाश और चमिका हेनातिगाला ने 1-1 विकेट हासिल किया।

Sri lanka under 19 won by 203 runs against japan in under 19 world cup

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 18, 2026 | 12:02 AM

Topics:  

  • Sri Lanka
  • Sri Lanka Cricket Team
  • Under-19 Cricket World Cup

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.