Under-19 World Cup में श्रीलंका ने विरान चामुदिथा ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

Viran Chamuditha: श्रीलंका के ओपनर बल्लेबाज विरान चामुदिथा ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड अपने नाम किया। विरान ने 143 गेंदों पर 192 रनों की पारी खेली।
Viran Chamuditha Breaks Record In U19 World Cup
विरान चामुदिथा (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Viran Chamuditha Breaks Record In U19 World Cup: अंडर-19 वर्ल्ड कप का 8वां मुकाबला श्रीलंका और जापान के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में श्रीलंका के ओपनर बल्लेबाज विरान चामुदिथा ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड अपने नाम किया। विरान चामुदिथा ने 143 गेंदों पर 192 रनों की पारी खेलकर यह कारनामा किया।

17 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज विरान चामुदिथा ने U19 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका के लिए धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने नामीबिया के विंडहोक क्रिकेट ग्राउंड पर जापान के खिलाफ ग्रुप C मैच में 143 गेंदों में 192 रन बनाए। चामुदिथा ने अपनी पारी में 26 चौके और 1 छक्का जड़े और दिमंथा महाविथाना के साथ पहले विकेट के लिए 328 रन की साझेदारी की, जिसमें महाविथाना ने 125 गेंदों में 115 रन बनाए।

चामुदिथा टूर्नामेंट के इतिहास में दोहरा शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बनने से बस बाल-बाल चूक गए, लेकिन उनका यह स्कोर U19 वर्ल्ड कप में अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बन गया। इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के ही हसिथा बोयागोडा के नाम था, जिन्होंने 23 जनवरी 2018 को लिंकन में केन्या के खिलाफ 152 गेंदों में 191 रन बनाए थे।

U19 वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा व्यक्तिगत स्कोर

बल्लेबाज का नाम देश रन गेंद 4/6s विपक्ष मैदान तारीख
विरान चामुदिथा श्रीलंका 192 143 26/1 जापान विंडहोक 17 जनवरी, 2026
हासिथा बॉयगोडा श्रीलंका 191 152 28/2 केन्या लिंकन 23 जनवरी, 2018
जैकब भुला न्यूज़ीलैंड 180 144 10/5 केन्या क्राइस्टचर्च 17 जनवरी, 2018
डोनोवन पागन वेस्ट इंडीज 176 129 21/5 स्कॉटलैंड डुनेडिन 21 जनवरी, 2002
डैन लॉरेंस इंग्लैंड 174 150 25/1 फिजी चट्टोग्राम 27 जनवरी, 2016
कीगन सिमंस वेस्ट इंडीज 166 137 17/0 कनाडा लिंकन 26 जनवरी, 2018
जेम्स मार्शल न्यूज़ीलैंड 164* नामीबिया प्रिटोरिया 15 जनवरी, 1998
स्कॉट क्रेमर्सकोथेन ऑस्ट्रेलिया 164 पापुआ न्यू गिनी ऑर्कनी 15 जनवरी, 1998
राज अंगद बावा भारत 162* 108 14/8 युगांडा तारौबा 22 जनवरी, 2022
जैक्व्स रूडोल्फ दक्षिण अफ्रीका 156* 140 12/2 नेपाल कटुनायाके 12 जनवरी, 2000
वहीं श्रीलंका के ओपनर बल्लेबाज विरान चामुदिथा और दिमंथा महाविथाना ने पहले विकेट के लिए 328 रनों की साझेदारी की। अंडर-19 में यह अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है। वर्ल्ड कप में यह किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है।

U-19 वर्ल्ड कप में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप

बल्लेबाजों का नाम देश रन विकेट विपक्ष मैदान तारीख
दिमंथा महाविथाना & विरान चामुदिथा श्रीलंका 328 1st जापान विंडहोक 17 जनवरी, 2026
डैन लॉरेंस & जैक बर्नहम इंग्लैंड 303 2nd फिजी चट्टोग्राम 27 जनवरी, 2016
ब्रैड विल्सन & बीजे वाटलिंग न्यूज़ीलैंड 273 2nd स्कॉटलैंड सावार 19 फरवरी, 2004
जेसन सांघा & नाथन मैकस्वेनी ऑस्ट्रेलिया 250 2nd पापुआ न्यू गिनी लिंकन 19 जनवरी, 2018
रचिन रविंद्र & जैकब भुला न्यूज़ीलैंड 245 1st केन्या क्राइस्टचर्च 17 जनवरी, 2018
डोनोवन पागन & लेन्डल सिमंस वेस्ट इंडीज 240 2nd स्कॉटलैंड डुनेडिन 21 जनवरी, 2002
क़ासिम अख़रम & हसीबुल्ला खान पाकिस्तान 229 2nd श्रीलंका नॉर्थ साउंड 3 फरवरी, 2022
डोमिनिक थॉर्नली & मार्कस नॉर्थ ऑस्ट्रेलिया 228 1st ज़िम्बाब्वे पोत्चेफ़्सट्रम (यूनिवर्सिटी) 12 जनवरी, 1998
धनंजय लक्ष्ण & हासिथा बॉयागोडा श्रीलंका 218 1st वेस्ट इंडीज लिंकन 28 जनवरी, 2018
शादमान इस्लाम & जॉयराज शेख बांग्लादेश 216* 1st अफ़गानिस्तान अबू धाबी 15 फरवरी, 2014
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com