T20I में श्रीलंका का अनचाहा रिकॉर्ड, जिम्बाब्वे के खिलाफ महज इतने रन पर हो गई ढेर
Sri Lanka’s lowest totals in T20Is: जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 आई में श्रीलंका की टीम महज 80 रनों पर ढेर हो गई। यह श्रीलंका का दूसरा सबसे न्यूनतम स्कोर है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
श्रीलंका के खिलाड़ी (फोटो-सोशल मीडिया)
Sri Lanka’s lowest totals in T20Is: श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को पांच विकेट से हराकर मुकाबले को जीत लिया। इस जीत के साथ ही जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को करारा झटका दिया है। जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को 80 रनों पर समेट दिया। यह श्रीलंका का टी20 इंटरनेशनल में दूसरा सबसे कम स्कोर है।
हालांकि, पिछले कुछ समय में श्रीलंका की फॉर्म भी उस तरह का नहीं रहा है। जिम्बाब्वे के खिलाफ श्रीलंका का यह सबसे स्कोर है। यह टी20 इंटरनेशनल में श्रीलंका का दूसरा सबसे कम स्कोर है। वहीं पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के दौरान श्रीलंका की टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ केवल 77 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी। यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में श्रीलंका का सबसे कम स्कोर है।
टी20 इंटरनेशनल में श्रीलंका का सबसे कम स्कोर
| स्कोर | ओवर | विपक्षी टीम | मैदान |
|---|---|---|---|
| 77 | 19.1 | दक्षिण अफ्रीका | न्यूयॉर्क |
| 80 | 17.4 | ज़िम्बाब्वे | हरारे |
| 82 | 18.0 | भारत | विशाखापट्टनम |
| 87 | 16.2 | ऑस्ट्रेलिया | ब्रिजटाउन |
| 87 | 16.0 | भारत | कटक |
80 पर ऑल आउट होने के बाद श्रीलंका की टीम पर उठे कई सवाल
चरिथ असलंका की अगुवाई में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद कई सवाल उठने लगे है। श्रीलंका की टीम का खराब प्रदर्शन एशिया कप के महज एक सप्ताह पहले आया है। ऐसे में इस टूर्नामेंट में श्रीलंका की टीम पूरे विश्वास के साथ नहीं उतर पाएगी। जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को गहरा चोट पहुंचाया है। इसके साथ ही यह जिम्बाब्वे में खेले गए टी20आई का सबसे न्यूनतम स्कोर है।
सम्बंधित ख़बरें
जहां कोई नहीं जाता, वहां पहुंचे सचिन तेंदुलकर….आदिवासी बच्चों के साथ नक्सल मुक्त गांव में मनाया बर्थडे
CSK ने आयुष म्हात्रे की जगह इस धाकड़ खिलाड़ी को टीम में किया शामिल, मुंबई इंडियंस के लिए कर चुका है कमाल
DC के लिए राहत की खबर…इस दिन टीम में जुड़ेंगे मिचेल स्टार्क, इस खतरनाक टीम के सामने करेंगे सीजन की शुरूआत
IPL 2026: इकाना में चौके-छक्कों के बीच चले लात-घूंसे! स्टैंड्स में भिड़े फैंस, देखें VIDEO
यह भी पढ़ें: एशिया कप से पहले श्रीलंका को मिली करारी शिकस्त, जिम्बाब्वे ने 5 विकेटों से रौंदा
हरारे में T20I का न्यूनतम स्कोर
श्रीलंका की टीम हाल ही में हरारे में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ महज 80 रन पर ऑल आउट हो गई, जो इस मैदान पर किसी भी टीम का अब तक का सबसे कम T20 अंतरराष्ट्रीय स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड अफग़ानिस्तान के नाम था, जिसने 2022 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 90 रन पर 9 विकेट खोए थे। दिलचस्प बात यह है कि ज़िम्बाब्वे का खुद का इस मैदान पर तीसरा सबसे कम स्कोर 99/9 है, जो उसने 2016 में भारत के खिलाफ बनाया था।
जिम्बाब्वे ने जीता मुकाबला
जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम महज 80 रनों पर ऑलआउट हो गई। वहीं जिम्बाब्वे ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मुकाबले को 5 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ जिम्बाब्वे ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है।
