न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका (फोटो-सोशल मीडिया)
New Zealand vs Sri Lanka, Super-8, Match No.6: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का छठा मुकाबला श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला श्रीलंका के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए जीत जरूरी है। यह मुकाबला काफी टक्कर का होने वाला है। दोनों टीमों ने एक-एक बदलाव किया है।
टॉस जीतने के बाद दासुन शनाका ने बताया कि उनकी टीम पहले गेंदबाजी करेगी। “विकेट स्पिनरों को मदद दे सकता है, इसलिए हमने बॉलिंग करने का निर्णय लिया। वहीं इस मुकाबले के लिए असलांका को टीम में शामिल किया गया है। मिशारा की जगह असलांका को मौका मिला है।
टॉस गंवाने के बाद मिचेल सेंटनर ने कहा कि पिछली रात बारिश ने थोड़ी निराशा जरूर दी, लेकिन कोई बड़ी बात नहीं है। “यहां कुछ दिनों की अच्छी प्रैक्टिस हो रही है। विकेट काफी अच्छा लग रहा है। उम्मीद है कि आज अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इस मुकाबले के लिए कोल मैककॉन्ची को टीम में शामिल किया है। जेम्स नीशम को आराम दिया गया है।
श्रीलंका को सुपर-8 के अपने मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए श्रीलंका के लिए भी इस मैच में जीत दर्ज करना ही एकमात्र विकल्प है। जबकि सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए न्यूजीलैंड को भी जीत हासिल करनी होगी। न्यूजीलैंड का पहला मुकाबला बारिश के कारण धुल गया था।
श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच टी20 मुकाबले हमेशा रोमांचक रहे हैं। हालांकि, न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच 28 मुकाबले खेले गए हैं। कीवी टीम को 16 मुकाबलों में जीत मिली है। 11 श्रीलंका ने जीते हैं। 1 मैच में कोई नतीजा नहीं निकला है। टी20 विश्व कप में दोनों टीमें 6 बार आमने-सामने हुई हैं और दोनों ने 3-3 मैचों में जीत हासिल की है।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच होगा सुपर-8 का सबसे रोमांचक मुकाबला, कौन बनाएगा सेमीफाइनल में जगह
पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरिथ असलांका, पवन रथनायके, कामिंडू मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लालागे, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महीश तीक्षणा, दिलशान मदुशंका।
टिम सीफ़र्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन।