Women’s ODI Tri-Series में भारतीय टीम को मिली पहली हार, नीलाक्षी डिसिल्वा की अर्धशतकीय पारी से श्रीलंका ने दर्ज की दूसरी जीत
Women’s ODI Tri-Series 2025 में भारतीय टीम को 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका ने इस मुकाबले को 3 विकेट से जीतकर लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
नीलाक्षी डिसिल्वा (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: श्रीलंका में खेले जा रहे महिला त्रिकोणीय सीरीज में भारतीय महिला टीम को लगातार दो जीत के बाद पहली हार मिली है। श्रीलंका महिला टीम ने तीन विकेट से भारतीय टीम को हराया। नीलाक्षी डिसिल्वा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए अपनी टीम को दूसरी जीत दिला दी है। इस सीरीज में श्रीलंका की दूसरी जीत है। श्रीलंका महिला टीम ने भारत को सात साल बाद वनडे क्रिकेट में हराया।
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीन ने शानदार शुरुआत की। भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी की। स्मृति मंधाना 18 के स्कोर पर रन आउट हो गई। उसके बाद 59 के स्कोर पर प्रतिका रावल 35 रन बनाकर आउट हो गई।
ऋचा घोष की ताबड़तोड़ पारी
यहां से हरलीन दओल और हरमनप्रीत कौर के बीच 42 रनों की साझेदारी हुई। हरलीन 29 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। उसके बाद 30 रन के निजी स्कोर पर हरमनप्रीत भी आउट हो गई। जेमिमा रोड्रिग्स ने 37 रन बनाए। इसके बाद ऋचा घोष की ताबड़तोड़ पारी खेलकर तेजी से रन बटोरने में मदद की। ऋचा ने 48 गेंदों में 58 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और तीन छक्के लगाए।
सम्बंधित ख़बरें
समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
Sri Lanka Grave: चेम्मनी में सामूहिक कब्र से 250 कंकाल बरामद होने के बाद उठे सवाल, क्या है मौत का सच?
श्रीलंका के क्रिकेटरों की शर्मनाक हरकत! नहाते हुए महिलाओं का बनाया वीडियो, अंडर-19 के 2 खिलाड़ी गिरफ्तार
ICC Women’s T20I Ranking में शेफाली वर्मा ने मारी छलांग, हरमनप्रीत कौर भी हुआ फायदा
उसके बाद दीप्ति शर्मा ने 24, काश्वी गौतम ने 17 और स्नेह राणा ने 10 रन बनाकर भारतीय टीम को 275 रनों तक पहुंचाया। श्रीलंका के लिए गेंदबाजी करते हुए सुगंधिका कुमारी ने 3 और कप्तान चामरी अटापट्टू ने 3 विकेट चटकाए।
खेल जगत की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
लक्ष्य का पीछा करते हुए जीती श्रीलंका की महिला टीम
जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ने 49.1 ओवर में 7 विकेट गंवाकर जीत लिया। श्रीलंका के लिए हसिनी परेरा ने 22, विष्मी गुणारत्ने ने 33, हर्षिता समाराविक्रमा ने 53, चमरी अटापट्टू ने 23, कविशा दिलहारी ने 35 और नीलाक्षी डिसिल्वा ने 56 रन बनाए। अंत में अनुष्का संजीवनी ने नाबाद 23 और सुगंधिका कुमारी ने 19 रन बनाकर मुकाबले को 3 विकेटों से जीत लिया। भारत की तरफ से सीनियर ऑफ स्पिनर स्नेह राणा ने 45 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
