इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका की ODI टीम घोषित, चरिथ असलंका को सौंपी गई कप्तानी; इन खिलाड़ियों को किया गया शामिल
Sri Lanka vs England: श्रीलंका और इंग्लैड के बीच होने वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका ने 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। चरिथ असलांका को कप्तान नियुक्त किया गया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
श्रीलंका टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Sri Lanka Squad For England ODIs: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी। इस टूर्नामेंट से पहले इंग्लैंड की टीम श्रीलंका का दौरा करेगी। जहां इंग्लैंड टीम को तीन मैचों की वनडे और तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। 22 जनवरी से शुरू हो रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका ने 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। वनडे में चरिथ असलंका को कप्तान बनाया गया है।
लंबे समय से वनडे टीम से बाहर चल रहे धनंजय डी सिल्वा और दुष्मंथा चमीरा को भी टीम में जगह दी गई है। पाकिस्तान के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज का हिस्सा रहे 14 खिलाड़ियों ने अपनी जगह बरकरार रखी है। बतौर बल्लेबाज टीम में पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कामिल मिशारा, सदीरा समरविक्रमा, और कामिंडू मेंडिस को जगह दी गई है। जेनिथ लियानागे भी मध्यक्रम को मजबूत करेंगे।
बल्लेबाजी के साथ-साथ टीम में गेंदबाजी विभाग में भी स्पिन और तेज गेंदबाजी का सही संतुलन बनाने पर जोर दिया गया है। बतौर तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो, प्रमोद मदुशन और ईशान मलिंगा को जगह दी गई है, जबकि वानिंदु हसरंगा, महेश तीक्षणा, जेफरी वेंडरसे और डुनिथ वेल्लालगे स्पिन गेंदबाजी को मजबूत करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
10828 रन और 380 विकेट लेने वाले मैच-विनर ने बीच सीजन लिया संन्यास, टीम इंडिया के खिलाफ किया था डेब्यू
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लिश टीम घोषित, रॉबिन्सन की वापसी, 3 नए खिलाड़ियों की एंट्री
इंग्लैंड क्रिकेट ने उठाया बड़ा कदम, मार्कस नॉर्थ बने मेंस टीम के नेशनल सिलेक्टर
श्रीलंका क्रिकेट में बड़ी हलचल, अध्यक्ष सिल्वा समेत भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच पूरे बोर्ड का सामूहिक इस्तीफा
वनडे और टी20 सीरीज का कार्यक्रम
तीन वनडे मैचों की सीरीज 22, 24 और 27 जनवरी को खेली जानी है। सभी मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे। वनडे सीरीज के बाद श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज भी खेली जानी है। टी20 सीरीज के मैच 30 जनवरी, 1 फरवरी और 3 फरवरी को खेले जाएंगे। तीनों मैच पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे।
वनडे में दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच पूर्व के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दोनों देशों के बीच 79 वनडे खेले गए हैं और दोनों टीमों का पलड़ा लगभग बराबर रहा है। श्रीलंका ने 37 मैच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड ने 38 मैचों में जीत हासिल की है। 3 मैचों का परिणाम नहीं आया है, जबकि एक मैच टाई रहा है। श्रीलंका का प्रदर्शन हाल के दिनों में बेशक निराशाजनक रहा है, लेकिन अपने घर में उसे कभी भी हल्के में नहीं लिया जा सकता। इंग्लैंड और श्रीलंका वनडे सीरीज रोमांचक हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Under-19 World Cup में श्रीलंका की लगातार दूसरी जीत, आयरलैंड को हराकर अंक तालिका में किया टॉप
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम
चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, पवन रथनायके, धनंजय डी सिल्वा, जेनिथ लियानागे, कामिंडू मेंडिस, डुनिथ वेल्लालेज, वानिंदू हसरंगा, जेफरी वेंडरसे, महेश तीक्षणा, मिलन रथनायके, असिथा फर्नांडो, प्रमोद मदुशन, ईशान मलिंगा।
