Under-19 World Cup में श्रीलंका की लगातार दूसरी जीत, आयरलैंड को हराकर अंक तालिका में किया टॉप
SL U19 vs IRE U19: अंडर-19 वर्ल्ड कप के 13वें मुकाबले में श्रीलंका ने आयरलैंड को 106 रनों से हराकर बड़ी जीत हासिल की। यह श्रीलंका की लगातार दूसरी है। इस जीत के साथ श्रीलंका की टीम टॉप पर पहुंच गई है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
SL Under-19 vs Ireland U19, 13th Match: अंडर-19 वर्ल्ड कप का आगाज हो चुका है। आज वर्ल्ड कप का 13वां मुकाबला श्रीलंका अंडर-19 और आयरलैंड अंडर-19 टीम के बीच खेला गया। श्रीलंका ने आयरलैंड के विरुद्ध नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर सोमवार को खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के 13वें मुकाबले को 106 रन से अपने नाम किया।
लगातार दूसरी जीत के साथ श्रीलंका ने ग्रुप-ए में शीर्ष पायदान हासिल कर लिया है। श्रीलंका ने अपने पहले मुकाबले में जापान के विरुद्ध 203 रन से जीत दर्ज की थी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 विकेट से मैच गंवाने के बाद श्रीलंका के खिलाफ शिकस्त झेलनी वाली आयरलैंड की टीम तीसरे स्थान पर है।
श्रीलंका ने बनाए 267 रन
सोमवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी श्रीलंकाई टीम ने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 267 रन बनाए। इस टीम ने 17 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा दिए थे। यहां से दुलनिथ सिगेरा ने कप्तान विमथ दिनसारा के साथ तीसरे विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला।दुलनिथ 22 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद कविजा गमागे ने विमथ के साथ 111 गेंदों में 79 रन जोड़ते हुए टीम को 139 के स्कोर तक पहुंचा दिया। कविजा 6 चौकों के साथ 49 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
सम्बंधित ख़बरें
चमारी अट्टापट्टू ने T20 World Cup में रचा अनोखा इतिहास, ऐतिहासिक शतक ठोक पहली बार कर दिया ये बड़ा कारनामा
दांबुला में युवा ब्रिगेड ने गाड़ा झंडा, फाइनल मुकाबले में श्रीलंका-ए को चटाई धूल; भारत बना चैंपियन
IND A vs SL A: ट्राई सीरीज के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को दिया 379 रन का टारगेट, सूर्यवंशी ने बनाए 94 रन
IND A vs SL A: खिताबी मुकाबले में शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, 29 गेंदों में 94 रन की धांसू पारी खेल हुए आउट
विमथ दिनसारा शतक से चूके
विमथ ने चमिका हेनातिगाला के साथ पांचवें विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी की। कप्तान विमथ 102 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 95 रन बनाकर आउट हुए, जबकि चमिका ने नाबाद 51 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से ओलिवर रिले ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि रूबेन विल्सन और ल्यूक मरे ने 1-1 विकेट निकाला।
यह भी पढ़ें: Under-19 World Cup में पाकिस्तान ने हासिल की पहली जीत, स्कॉटलैंड को 6 विकेट से हराया
आयरलैंड की टीम 161 रनों पर सिमटी
इसके जवाब में आयरलैंड की टीम 40.1 ओवरों में 161 रन पर सिमट गई। आयरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 100 के अंदर ही आयरलैंड ने 6 विकेट गंवा दिया। उसके बाद टीम 161 रनों पर पूरी टीम सिमट गई। इस टीम के लिए कैलम आर्मस्ट्रांग ने 3 चौकों के साथ सर्वाधिक 39 रन बनाए, जबकि रूबेन विल्सन ने 32 रन जुटाए। इनके अलावा, कप्तान ओलिवर रिले ने 35 गेंदों में 2 छक्कों और 1 चौके के साथ नाबाद 31 रन की पारी खेली। दुलनिथ सिगेरा ने 19 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि रसिथ निमसार ने 3 विकेट निकाले।
