SRH vs RR Match Live Update
13 Apr 2026 08:19 PM (IST)
सनराइजर्स के कप्तान ईशान किशन ने 30 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। दूसरी तरफ हेनरिक क्लासेन 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। 10 ओवर के बाद SRH का स्कोर 89-2 है।
13 Apr 2026 08:04 PM (IST)
ट्रेविस हेड के रूप में सनराइजर्स हैदराबाद को दूसरा बड़ा झटका लग चुका है। उन्हें जोफ्रा आर्चर ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर हेनरिक क्लासेन आए हैं। दूसरी तरफ कप्तान ईशान किशन 37 रन बनाकर खेल रहे हैं। 7 ओवर के बाद सनराइजर्स का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 56 रन है।
13 Apr 2026 07:34 PM (IST)
राजस्थान रॉयल्स को पहली गेंद पर सफलता मिली है। हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। आर्चर ने पहली ही गेंद पर अभिषेक शर्मा को आउट किया।
13 Apr 2026 07:12 PM (IST)
टॉस जीतने के बाद आरआर के कप्तान रियान पराग ने कहा- "हम पहले गेंदबाज़ी करेंगे। हमारे लिए यह एक नई विकेट है, इस सीज़न में पहली बार इसका इस्तेमाल हो रहा है। इसलिए उम्मीद है कि शुरुआत में पिच में थोड़ी नमी या चिपचिपापन होगा। हमने यहाँ कई बड़े स्कोर का पीछा करके जीत हासिल की है। 2024 में हम लक्ष्य से थोड़ा पीछे रह गए थे, इसलिए उम्मीद है कि इस बार ऐसा नहीं होगा। हमने टीम में दो बदलाव किए हैं। बृजेश बाहर हुए हैं और उनकी जगह तुषार देशपांडे टीम में आए हैं। हेट्टी को आराम दिया गया है और प्रिटोरियस अपना डेब्यू कर रहे हैं। यह एक लंबा सफ़र रहा है। मैं लंबे समय तक (संजू सैमसन) भैया के मार्गदर्शन में रहा, और फिर सांगा ने मेरे खेल को बेहतर बनाने में बहुत मदद की।"
वहीं, ईशान किशन का मानना था कि "पिछले मैच के मुकाबले हमारी टीम में दो बदलाव हुए हैं, हेंगे टीम में आए हैं। मुझे लगता है कि मैं यह काम काफी लंबे समय से कर रहा हूँ। मैं अंडर-19 इंडिया टीम में भी लीडर था, अपनी स्टेट टीम के लिए भी मैंने यह किया है, और मुझे लगता है कि इससे आप स्थिति के प्रति ज़्यादा जागरूक होते हैं और खेल पर ज़्यादा ध्यान दे पाते हैं। आप अपनी टीम के लिए और ज़्यादा करने की कोशिश करते हैं, क्योंकि यह कभी भी किसी एक खिलाड़ी के प्रदर्शन के बारे में नहीं होता, बल्कि हमेशा टीम वर्क के बारे में होता है।"
🚨Toss update from Hyderabad🚨@rajasthanroyals have won the toss and elected to field first against @SunRisers
Updates ▶️ https://t.co/xGTDdKbXpY#TATAIPL | #KhelBindaas | #SRHvRR pic.twitter.com/s1QTySIOh6
— IndianPremierLeague (@IPL) April 13, 2026
13 Apr 2026 07:09 PM (IST)
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलील अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल हिंगे, ईशान मलिंगा।
13 Apr 2026 07:07 PM (IST)
यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे।
13 Apr 2026 07:03 PM (IST)
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अब राजस्थान की कोशिश हैदराबाद को यहां कम से कम स्कोर पर रोकने की होगी।
13 Apr 2026 06:56 PM (IST)
हैदराबाद टीम की सबसे बड़ी कमजोरी उसकी गेंदबाजी रही है और नियमित कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। गेंदबाज खासकर बल्लेबाजी के अनुकूल परिस्थितियों में रन रोकने में संघर्ष कर रहे हैं, जिससे बल्लेबाजों पर अतिरिक्त दबाव बन रहा है। यदि हैदराबाद को राजस्थान की लय तोड़नी है, तो उसे शुरुआत में विकेट लेने के साथ गेंदबाजी में सामूहिक प्रदर्शन करना होगा।
13 Apr 2026 06:52 PM (IST)
सैम करन के बाहर होने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने शुरुआत में ही उनकी जगह दसुन शनाका को टीम में शामिल किया। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका कब मिलता है। शनाका के आने से टीम के मिडिल ऑर्डर की ताकत बढ़ेगी और साथ ही गेंदबाजी में भी एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।
13 Apr 2026 06:51 PM (IST)
राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में लगभग हर विभाग में अपना दबदबा दिखाया है। टीम का शीर्षक्रम काफी मजबूत नजर आ रहा है, वहीं गेंदबाजी आक्रमण भी संतुलित है। टीम की सफलता में यशस्वी जायसवाल और युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी का बड़ा योगदान रहा है। दोनों बल्लेबाजों ने पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए विरोधी टीमों पर लगातार दबाव बनाया है। उनकी निडर बल्लेबाजी ने इस जोड़ी को इस सीजन की सबसे खतरनाक ओपनिंग जोड़ियों में शामिल कर दिया है। सूर्यवंशी फिलहाल 200 रनों के साथ आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष पर बने हुए हैं, ऐसे में आगामी मुकाबले में भी उन पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी। वहीं तीसरे नंबर पर ध्रुव जुरेल ने टीम को मजबूती और स्थिरता प्रदान की है।
13 Apr 2026 06:49 PM (IST)
रियान पराग (कप्तान), रवि सिंह, अमन पेराला, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रविंद्र जडेजा, सैम कुरेन, एडम मिल्ने, बृजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा, ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस।
13 Apr 2026 06:48 PM (IST)
ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, हर्ष दुबे, क्रेन्स फुलेट्रा, ट्रेविस हेड, प्रफुल हिंगे, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, इशान मलिंगा, कामिंदु मेंडिस, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, डेविड पेन, साकिब हुसैन, शिवम मावी, शिवांग कुमार, रविचंद्रन स्मरण, ओंकार तरमाले, जयदेव उनादकट, अनिकेत वर्मा और जीशान अंसारी, अमित कुमार, सलिल अरोड़ा, ब्राइडन कार्स, पैट कमिंस।
Indian Premier League 2026 20th Match SRH vs RR Live Updates: आईपीएल 2026 का 21वां मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और हैदराबाद को बल्लेबाजी का न्योता दिया। दोनों टीमों ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में दो-दो बदलाव किए हैं। रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स इस सीजन में शानदार फॉर्म में है। टीम लगातार चार मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है और उसके खाते में 8 अंक हैं। राजस्थान ने चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जैसी मजबूत टीमों को हराया है। टीम का शीर्षक्रम काफी आक्रामक है, जिसमें यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी ने पावरप्ले में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
RR की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे।
SRH की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलील अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल हिंगे, ईशान मलिंगा।