IPL 2026 के बीच CSK फैंस के लिए बड़ी खबर, चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हुआ घातक कंगारू गेंदबाज
Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ी मजबूती मिली है, क्योंकि टीम में ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज की एंट्री हो गई है, जिससे उनका बॉलिंग अटैक और खतरनाक बन गया है।
- Written By: संजय बिष्ट
चेन्नई सुपर किंग्स (फोटो- सोशल मीडिया)
Spencer Johnson IPL 2026: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत भले ही निराशाजनक रही हो, लेकिन टीम अब वापसी की राह पर नजर आ रही है। पिछले तीन मुकाबलों में से दो में जीत दर्ज करने के बाद टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है। इसी बीच फैंस के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है, जिससे सीएसके का संतुलन और मजबूत होता दिख रहा है।
स्पेंसर जॉनसन की टीम में एंट्री
चेन्नई सुपर किंग्स ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को अपने स्क्वाड में शामिल कर लिया है। नाथन एलिस के चोटिल होने के बाद टीम को एक नए गेंदबाज की जरूरत थी, जिसे जॉनसन के रूप में पूरा किया गया है। चोट से उबरने के बाद वह ऑस्ट्रेलिया में अभ्यास कर रहे थे और अब टीम के साथ जुड़ चुके हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी, जिससे फैंस में उत्साह बढ़ गया है।
Instagram story of Spencer Johnson 💛 – He has joined CSK for IPL 2026. pic.twitter.com/FAOnhj7v38 — Johns. (@CricCrazyJohns) April 20, 2026
सम्बंधित ख़बरें
‘हमेशा लगा कि वह स्पेशल खिलाड़ी हैं’, फ्रेंच ओपन जीतने पर सचिन तेंदुलकर ने अलेक्जेंडर ज्वेरेव को दी बधाई
सूर्यकुमार यादव से कप्तानी छीनने पर गुस्से में सुनील गावस्कर, BCCI को सरेआम सुनाई खरी-खोटी
पाकिस्तानी महिला खिलाड़ी से हाथ मिलाते दिखे जय शाह, इंटरनेट पर तस्वीर वायरल होने के बाद मचा तहलका!
अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने रचा इतिहास, फ्लावियो कोबोली को हराकर जीता करियर का पहला French Open ग्रैंड स्लैम खिताब
गेंदबाजी अटैक को मिलेगी मजबूती
स्पेंसर जॉनसन के आने से सीएसके की गेंदबाजी यूनिट को बड़ा फायदा मिलेगा। टीम पहले ही खलील अहमद की चोट से जूझ रही है, ऐसे में एक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की कमी साफ नजर आ रही थी। जॉनसन इस भूमिका को अच्छी तरह निभा सकते हैं और पावरप्ले के साथ डेथ ओवर्स में भी टीम को मजबूती दे सकते हैं। उनकी रफ्तार और विविधता विरोधी बल्लेबाजों के लिए चुनौती बन सकती है।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिल सकता है मौका
सीएसके का अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ 23 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला हमेशा की तरह हाई-वोल्टेज रहने वाला है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट स्पेंसर जॉनसन को डेब्यू का मौका दे सकता है, ताकि गेंदबाजी को और धार मिल सके। साथ ही फैंस को उम्मीद है कि इस मैच में एमएस धोनी भी मैदान पर नजर आ सकते हैं।
ये भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स पर भारी पड़ेगा 23 करोड़ का ये खिलाड़ी, सनराइजर्स हैदराबाद का बड़ा मास्टरस्ट्रोक
चेन्नई सुपर किंग्स अब धीरे-धीरे अपनी लय में लौटती दिख रही है। नए खिलाड़ियों की एंट्री और अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी टीम को संतुलन दे रही है। अगर जॉनसन अपने प्रदर्शन से प्रभावित करते हैं, तो सीएसके के लिए आगे का सफर और भी आसान हो सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम इस मौके का कितना फायदा उठाती है।
