मैट हेनरी को मिली एक सप्ताह में दोहरी खुशी, पहले बने पिता फिर न्यूजीलैंड को फाइनल में पहुंचाया
Matt Henry: बेटे के जन्म के बाद स्वदेश से लौटे मैट हेनरी ने सेमीफाइनल में शानदार गेंदबाजी की। न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
मैट हेनरी (फोटो-सोशल मीडिया)
New Zealand pacer Matt Henry: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी के लिए यह सप्ताह भावनाओं और उपलब्धियों से भरा रहा। एक ओर उन्होंने अपने घर पर बेटे के जन्म का जश्न मनाया, वहीं दूसरी ओर टीम के लिए लौटकर टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को नौ विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इस मैच में हेनरी ने अहम गेंदबाजी करते हुए 34 रन देकर दो विकेट हासिल किए।
दरअसल, हेनरी 27 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ मैच के बाद अपने बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश लौट गए थे। इसके बाद वह लंबी और थकाऊ यात्रा के बावजूद बुधवार को सेमीफाइनल से कुछ घंटे पहले कोलकाता में टीम से दोबारा जुड़ गए। मैच के बाद हेनरी ने कहा कि बेटे के जन्म के समय परिवार के साथ होना उनके लिए बेहद खास पल था। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी हॉली और बेटा जैक दोनों स्वस्थ हैं, जबकि उनकी बेटी एनाबेल बड़ी बहन बनकर बेहद खुश है।
तैयारी के लिए नहीं मिला ज्यादा समय
थकाऊ यात्रा के बारे में बात करते हुए हेनरी ने कहा कि वापसी के दौरान उन्होंने रास्ते में अच्छी नींद ली, जिससे उन्हें काफी मदद मिली। उन्होंने कहा कि वह बेटे के जन्म के लिए घर जरूर जाना चाहते थे, लेकिन सेमीफाइनल के लिए टीम में लौटकर खेलना भी उनके लिए उतना ही खास रहा। मैट हेनरी ने माना कि सेमीफाइनल से पहले उन्हें तैयारी का ज्यादा समय नहीं मिला, लेकिन उन्होंने अपने अनुभव और कौशल पर भरोसा रखा। उनके मुताबिक, इतने लंबे समय तक क्रिकेट खेलने के बाद खिलाड़ी को अपने खेल पर विश्वास रखना बेहद जरूरी होता है।
सम्बंधित ख़बरें
वर्ल्ड कप में रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी का मिला इनाम, डैनी वायट-हॉज बनीं ICC प्लेयर ऑफ द मंथ
ICC ने बदल दिए क्रिकेट के सबसे बड़े नियम! अब ऐसे खेले जाएंगे वनडे और टी20 वर्ल्ड कप, हर मैच होगा करो या मरो
Women’s T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया बना 7वीं बार चैंपियन, पेरी ने रचा इतिहास; इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
यह भी पढ़ें: ईडन गार्डन्स में आया फिन एलन का तूफान, जड़ दिया T20 WC का सबसे तेज शतक; जानिए कितनी गेंदों में रचा इतिहास
चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी नहीं खेल पाए थे हेनरी
गौरतलब है कि पिछले साल चोट के कारण हेनरी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में नहीं खेल पाए थे, जिससे उन्हें काफी निराशा हुई थी। लेकिन इस बार वह टीम के लिए पूरी तरह योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। फाइनल में पहुंचने पर खुशी जाहिर करते हुए हेनरी ने कहा कि टीम के खिलाड़ी बेहद उत्साहित हैं और उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार क्रिकेट खेली है। उन्होंने खासतौर पर फिन एलन की शानदार पारियों की भी सराहना की।
