IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने मांगा टर्निंग ट्रैक? गांगुली ने राज से उठाया पर्दा

Sourav Ganguly on Kolkata Pitch: सीएबी के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि इस बार भारतीय टीम ने पूरी तरह से स्पिनरों के लिए विकेट की मांग नहीं की है। विकेट को देखकर गंभीर ने भी संतोष जताया है।
WTC में अब आईसीसी की होगी पिच पर नजर, दो दिन में मैच निपटा तो कटेंगे प्वाइंट्स, कोलकाता टेस्ट के...
ईडन गार्डन पिच (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Kolkata will hosted first test for IND vs SA: बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने सोमवार को कहा कि भारतीय टीम प्रबंधन ने शुक्रवार से ईडन गार्डन्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रहे दो मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट के लिए स्पिनरों की मददगार पिच की मांग नहीं की है।

भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ऑस्ट्रेलिया में सीमित ओवरों की श्रृंखला खेलने वाली टीम के सदस्यों के साथ रविवार देर रात यहां पहुंचे। उन्होंने सोमवार सुबह बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक के साथ ईडन गार्डन्स की पिच का निरीक्षण किया। गांगुली ने भी शाम को पिच का निरीक्षण किया, जिसके बाद ओस या अप्रत्याशित बारिश से बचाने के लिए पूरे मैदान को ढक दिया गया।

गांगुली से जब पूछा गया कि क्या भारतीय टीम प्रबंधन ने स्पिनरों की मददगार पिच की मांग की है तो उन्होंने कहा कि उन्होंने अभी तक इसके लिए नहीं कहा है। इसलिए, मैं इस सवाल का जवाब नहीं दे पाऊंगा। यह बहुत अच्छी पिच लग रही है। ईडन गार्डन्स ने इस सत्र में अब तक दो रणजी ट्रॉफी मैचों की मेजबानी की है और पिचें धीमी रही हैं और तेज गेंदबाजों को बहुत कम मदद मिल रही है। सीएबी के क्यूरेटर सुजन मुखर्जी ने पिच पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गंभीर भी पिच देखकर संतुष्ट थे।

मुखर्जी के अनुसार भारत के मुख्य कोच ने पूछा था कि पिच से स्पिनरों को मदद कब मिलनी शुरू होगी और उन्होंने जवाब दिया कि ‘तीसरे दिन से' टर्न मिलने की उम्मीद की जा सकती है। मुखर्जी ने कहा, ‘‘इस पिच पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों, दोनों को मदद मिलेगी। स्पिनरों को भी मदद मिलेगी।

साउथ अफ्रीका के स्पिनरों ने किया है अच्छा प्रदर्शन

मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियन दक्षिण अफ्रीका की टीम में बायें हाथ के स्पिनर केशव महाराज के साथ ऑफ स्पिनर सिमोन हार्मर और बायें हाथ के स्पिनर सेनुरान मुथुसामी है। इन गेंदबाजों ने हाल ही में पाकिस्तान दौरे पर अच्छा प्रदर्शन किया था। भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में स्पिनरों की मदद पिच में मिली शिकस्त के बाद पूरी तरह से स्पिनरों की मददगार पिच पर खेलने से बचना चाहेगी।

सीएबी मैच की पूर्व संध्या पर डालमिया स्मृति व्याख्यान का भी आयोजन करेगा, जिसमें महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने मुख्य वक्ता के रूप में अपनी भागीदारी की पुष्टि की है। गांगुली ने बताया कि इस ऐतिहासिक श्रृंखला के उपलक्ष्य में टॉस के लिए दोनों तरफ महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला की तस्वीर वाला एक विशेष सिक्का जारी किया गया है। (भाषा इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com