साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम का बड़ा कारनामा, किवी कप्तान को छोड़ा पीछे, अब नजर धोनी के रिकॉर्ड पर
Aiden Markram: एडन मार्करम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कप्तान के तौर पर साउथ अफ्रीका के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस दौरान उन्होंने बिना मैच हारे साउथ अफ्रीकी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
एडन मार्करम (फोटो- सोशल मीडिया)
Aiden Markram Record: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका की टीम अब तक शानदार लय में नजर आई है और खिताब की सबसे मजबूत दावेदारों में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। एडन माक्ररम की कप्तानी में अफ्रीकी टीम ने सुपर-8 चरण में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक भी मुकाबला नहीं गंवाया और सेमीफाइनल में प्रवेश करने में सफल रही। टीम का संतुलित प्रदर्शन और लगातार जीत ने उन्हें टूर्नामेंट की सबसे खतरनाक टीमों में शामिल कर दिया है।
सुपर-8 में लगातार जीत से सेमीफाइनल में एंट्री
साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 का अपना आखिरी मुकाबला जिम्बाब्वे के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला। इस मुकाबले में अफ्रीकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पूरी तरह सुरक्षित कर ली। पूरे टूर्नामेंट में टीम का प्रदर्शन संतुलित रहा है, जिसमें बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने अहम योगदान दिया है।
एडन माक्ररम ने बनाया बड़ा कप्तानी रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली जीत एडन माक्ररम के लिए व्यक्तिगत रूप से भी बेहद खास साबित हुई। इस जीत के साथ उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन को पीछे छोड़ दिया। माक्ररम अब इस सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनकी कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 16 मैच खेले हैं, जिनमें से 15 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जो उनकी शानदार नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है।
सम्बंधित ख़बरें
जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया तैयार, नए खिलाड़ियों पर होगी नजर; जानिए मैच शेड्यूल, स्क्वॉड और लाइव प्रसारण
वर्ल्ड कप में रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी का मिला इनाम, डैनी वायट-हॉज बनीं ICC प्लेयर ऑफ द मंथ
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
T20 WC IND W vs AUS W: कोच शेली निट्स्के को उम्मीद, भारत के खिलाफ मैच के लिए फिट हो सकती हैं फोएबे लिचफील्ड
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे सफल कप्तान
टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के नाम दर्ज है। धोनी ने 33 मैचों में टीम की कप्तानी करते हुए 21 जीत हासिल की थीं। वहीं माक्ररम 15 जीत के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस सूची में केन विलियमसन 14 जीत के साथ तीसरे, रोहित शर्मा 12 जीत के साथ चौथे, डैरेन सैमी और दसुन शनाका भी 12-12 जीत के साथ शामिल हैं।
बल्ले से भी माक्ररम का दमदार प्रदर्शन
एडन माक्ररम सिर्फ कप्तानी में ही नहीं, बल्कि बल्लेबाजी में भी शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने अब तक 7 मैचों में 53.60 की औसत से 268 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से तीन अर्धशतक भी देखने को मिले, जिसने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है।
ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा की ये गलती टीम इंडिया को पड़ेगी भारी? एक नहीं वेस्टइंडीज के दो बल्लेबाजों के छोड़े कैच
अब साउथ अफ्रीका की नजर सेमीफाइनल मुकाबले पर है, जहां 4 मार्च को उसका सामना न्यूजीलैंड से होगा। टीम मौजूदा फॉर्म को बरकरार रखते हुए फाइनल में जगह बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
