Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

AUS vs IND: मिताली राज की बादशाहत खत्म करेंगी स्मृति मंधाना! खास रिकॉर्ड तोड़ने के लिए चाहिए बस इतने रन

Smriti Mandhana Record: भारतीय महिला टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना के पास 24 फरवरी से ब्रिस्बेन के गाबा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है। वह शानदार फॉर्म में हैं।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Feb 23, 2026 | 07:25 PM

मिताली राज और स्मृति मंधाना (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Smriti Mandhana can break Mithali Raj Record: भारतीय महिला क्रिकेट टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां 24 फरवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद एकमात्र टेस्ट मैच भी आयोजित होगा। इस अहम दौरे में टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना के पास इतिहास रचने का सुनहरा अवसर है। वह दिग्गज बल्लेबाज मिताली राज के बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड के करीब पहुंच चुकी हैं।

मिताली राज का रिकॉर्ड निशाने पर

स्मृति मंधाना ने अब तक तीनों फॉर्मेट मिलाकर इंटरनेशनल क्रिकेट में 10182 रन बना लिए हैं। अगर वह आगामी मैच में 92 रन बना लेती हैं तो इंग्लैंड की पूर्व कप्तान शार्लोट एडवर्ड्स को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच जाएंगी।

इस सूची में फिलहाल दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स हैं, जिन्होंने 343 पारियों में 10652 रन बनाए। वहीं शीर्ष पर मिताली राज का नाम है, जिन्होंने 314 पारियों में 10868 रन बनाए थे। मंधाना को यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 687 रन की जरूरत है। चार मैचों में इतने रन बनाना कठिन जरूर है, लेकिन उनकी मौजूदा फॉर्म को देखते हुए इसे पूरी तरह असंभव भी नहीं कहा जा सकता।

सम्बंधित ख़बरें

जिम्बाब्वे के खिलाफ से पहले चेन्नई पहुंचे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ तस्वीरें हुई वायरल

WI vs ZIM मैच से खुलेगी टीम इंडिया की किस्मत, इस टीम की जीत से आसान हो जाएगी सेमीफाइनल की राह

T20 वर्ल्ड कप के बीच शोक में डूबा पाकिस्तान, पूर्व खिलाड़ी का हुआ निधन, PCB ने की पुष्टि

T20 World Cup: भारतीय कोच का बड़ा खुलासा, साउथ अफ्रीका के खिलाफ क्यों अक्षर पटेल को नहीं मिला मौका?

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार आंकड़े

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मंधाना का प्रदर्शन हमेशा प्रभावशाली रहा है। उन्होंने इस टीम के विरुद्ध 21 पारियों में 48.57 की औसत से 1020 रन बनाए हैं। इन पारियों में चार शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं, जो उनके आत्मविश्वास को दर्शाते हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में भी उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। तीन पारियों में 64.50 की औसत से 129 रन बनाकर उन्होंने अपनी निरंतरता साबित की। ऐसे में वनडे सीरीज और टेस्ट मैच में यदि वह एक-दो बड़ी पारियां खेलती हैं, तो रिकॉर्ड के और करीब पहुंच सकती हैं।

ये भी पढ़ें: ‘यह मत भूलिए उन्होंने…’, अक्षर पटेल को नजरअंदाज किए जाने के बाद अश्विन ने कही ये बात

छक्कों के मामले में भी बड़ा मौका

स्मृति मंधाना के पास एक और उपलब्धि हासिल करने का अवसर है। महिला वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली खिलाड़ियों की सूची में वह साउथ अफ्रीका की क्लो ट्रायोन के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने अब तक 74 छक्के लगाए हैं। यदि मंधाना दो और छक्के जड़ देती हैं, तो वह न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगी। इस तरह ऑस्ट्रेलिया दौरा उनके लिए व्यक्तिगत उपलब्धियों के लिहाज से बेहद खास साबित हो सकता है।

Smriti mandhana eyes mithali raj world record australia odi series

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 23, 2026 | 07:25 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • Ind vs Aus
  • India vs Australia
  • Indian Women's Cricket Team
  • Smriti Mandhana

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.