-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Smriti Mandhana Becomes Highest Run Scorer For Women Calendar Year
महिला क्रिकेट में स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, बनाया एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Smriti Mandhana Created History: स्मृति मंधाना ने 2025 में वनडे क्रिकेट में इतिहास रचा। उन्होंने 982 रन बनाकर मेलिंडा क्लार्क का 27 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।

स्मृति मंधाना (फोटो- सोशल मीडिया)
IND W vs SA W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है। वनडे विश्व कप 2025 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले के दौरान उन्होंने 23 रनों की पारी खेली, लेकिन इस छोटी सी पारी के साथ ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। स्मृति अब एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाली महिला बल्लेबाज बन गई हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज क्रिकेटर मेलिंडा क्लार्क का 27 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो 1997 से अब तक कायम था।
17 पारियों में बनाए 982 रन
क्लार्क ने साल 1997 में 16 मैचों की 14 पारियों में 80.83 की शानदार औसत से 970 रन बनाए थे। उनके बल्ले से उस दौरान तीन शतक और चार अर्धशतक निकले थे। वहीं, स्मृति मंधाना ने साल 2025 में अब तक 17 पारियों में 982 रन बनाकर नया इतिहास रच दिया है। इस दौरान उन्होंने चार शतक और तीन अर्धशतक अपने नाम किए हैं। दिलचस्प बात यह है कि आज तक मेलिंडा क्लार्क और स्मृति मंधाना के अलावा कोई भी महिला बल्लेबाज एक कैलेंडर वर्ष में 900 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई है। यह उपलब्धि उन्हें महिला वनडे क्रिकेट इतिहास की सबसे निरंतर प्रदर्शन करने वाली बल्लेबाजों में शुमार करती है।
𝑯𝒊𝒔𝒕𝒐𝒓𝒚-𝒎𝒂𝒌𝒆𝒓 ✨ Smriti Mandhana unlocked a new milestone with her latest #CWC25 outing 🤩 Follow @cricketworldcup LIVE in your region 📺 https://t.co/7wsR28PFHI pic.twitter.com/pyCoYE5NgA — ICC (@ICC) October 9, 2025
स्मृति मंधाना का अब तक का वनडे करियर भी बेहद शानदार रहा है। उन्होंने अपने करियर में 111 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 48 की औसत से 4,900 से अधिक रन निकले हैं। इस दौरान उन्होंने 13 शतक और 32 अर्धशतक जड़े हैं। वनडे में उनका सर्वोच्च स्कोर 136 रन का है। भारतीय महिला क्रिकेट के इतिहास में मंधाना वनडे प्रारूप में दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। उनसे आगे सिर्फ महान मिताली राज हैं, जिनके नाम 7,805 रन दर्ज हैं।
मंधाना ने इस साल लगाए 4 शतक
साल 2025 मंधाना के लिए अब तक करियर का सबसे सुनहरा दौर साबित हुआ है। इस साल उन्होंने कुल चार शतक लगाए हैं। जनवरी में उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 135 रन की पारी खेली, फिर मई में श्रीलंका के खिलाफ 116 रन बनाए। इसके अलावा सितंबर में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो वनडे मैचों में 117 और 125 रन की पारी खेलकर अपने बल्ले का दम दिखाया। इस साल उनसे अधिक शतक केवल दक्षिण अफ्रीका की ताजमिन ब्रिट्स ने लगाए हैं, जिन्होंने पांच शतक जड़े हैं।
ये भी पढ़ें: भारत के खिलाफ टी20 टीम में जगह नहीं मिलने के बाद मैक्सवेल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अभी भी उम्मीद बाकी
सम्बंधित ख़बरें
वर्ल्ड कप में रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी का मिला इनाम, डैनी वायट-हॉज बनीं ICC प्लेयर ऑफ द मंथ
नवभारत विशेष: महिला क्रिकेट का नया अध्याय, लॉर्ड्स में भारत की ऐतिहासिक टेस्ट जीत
हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बनी भारत की सबसे सफल महिला टेस्ट कप्तान
IND W Vs ENG W: लॉर्ड्स में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, ऐतिहासिक टेस्ट में इंग्लैंड को 270 रनों से दी मात
स्मृति मंधाना का यह रिकॉर्ड न केवल भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का विषय है बल्कि यह भी साबित करता है कि वह विश्व क्रिकेट की सबसे भरोसेमंद और क्लासिक बल्लेबाजों में से एक बन चुकी हैं। उनका यह प्रदर्शन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
Smriti mandhana becomes highest run scorer for women calendar year
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
राहुल गांधी और छात्रों के समर्थन में खंडवा में कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
Jul 22, 2026 | 10:38 AMNEET छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल, आज ही पहुंचेंगे जंतर मंतर
Jul 22, 2026 | 10:37 AMदेवेंद्र फडणवीस का सीएम पद पर 3 बार का ऐतिहासिक सफर, 2014 की शुरुआत से 2024 की भव्य वापसी तक की पूरी टाइमलाइन
Jul 22, 2026 | 10:34 AMIran America War: अमेरिका ने लगातार 11वीं रात ईरान पर किया हमला, ड्रोन स्टोरेज और हैंगर किए तबाह
Jul 22, 2026 | 10:34 AMLock Upp 2: ‘मैंने उसके अंदर कबीर सिंह देखा…’ लॉक अप-2 में कंटेस्टेंट की हरकत से भड़के हर्षद चोपड़ा
Jul 22, 2026 | 10:33 AMScreen Time Effects: आंखों से लेकर दिमाग तक, ज्यादा स्क्रीन टाइम कैसे बिगाड़ सकता है आपकी सेहत?
Jul 22, 2026 | 10:30 AMसिर्फ तुम्हें देखने आए हैं, वैभव सूर्यवंशी से मिलने राजस्थान से जिम्बाब्वे पहुंचीं बुजुर्ग फैन; देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:29 AMवीडियो गैलरी

Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PM
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM














