स्मृति मंधाना ने हरमनप्रीत कौर को छोड़ा पीछे, ऐसा करने वाली पहली भारतीय बनी
स्मृति मंधाना ने इंग्लैंड महिला टीम के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम में शतकीय पारी खेलते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वो टी20आई के एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला बन गई है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
स्मृति मंधाना (फोटो-सोशल मीडिया)
ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम: भारतीय महिला टीम की स्टार बैटर स्मृति मंधाना ने शतक बनाते ही कई उपलब्धि अपने नाम कर ली। भारतीय महिला टीम और इंग्लैंड टीम के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में ही स्मृति मंधाना ने 62 गेंदों पर 112 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही वो टी20 आई की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर बन गई है।
नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में मंधाना ने शतकीय पारी के दौरान 15 चौके और 3 छक्के लगाए। इसके साथ ही वो टी20 आई में शतक लगाने वाली दूसरी महिला क्रिकेटर बन गई है। हरमनप्रीत कौर महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में शतक बनाने वाली पहली भारतीय बल्लेबाज़ थीं। 9 नवंबर 2018 को प्रोविडेंस में खेले गए भारत-न्यूज़ीलैंड मैच के दौरान उन्होंने 51 गेंदों पर सात चौकों और आठ छक्कों की मदद से 103 रन बनाए थे।
महिलाओं के टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत के लिए सर्वोच्च स्कोर
- स्मृति मंधाना – 112 बनाम इंग्लैंड, ट्रेंट ब्रिज (28 जून, 2025)
- हरमनप्रीत कौर – 103 बनाम न्यूजीलैंड, प्रोविडेंस (9 नवंबर, 2018)
- मिताली राज – 97* बनाम मलेशिया, कुआलालंपुर (3 जून, 2018)
- स्मृति मंधाना – 87 बनाम आयरलैंड, गेकेबरहा (20 फरवरी, 2023)
- स्मृति मंधाना – 86 बनाम न्यूजीलैंड, हैमिल्टन (10 फरवरी, 2019)
सीरीज के पहले मैच में हरमनप्रीत की गैरमौजूदगी में भारत की अगुआई कर रही मंधाना ने शेफाली वर्मा (22 गेंदों पर 20 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 8.3 ओवर में 77 रन और हरलीन देओल (23 गेंदों पर 43 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 94 रन जोड़े। मंधाना को सोफी एक्लेस्टोन 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट किया।
सम्बंधित ख़बरें
महाकाल के दर पर पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, भक्ति में लीन नजर आए प्लेयर्स, भक्तों के साथ खिंचवाई फोटो
T20 World Cup के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान, 14 जून को खेलेगी अपना पहला मैच, ये रहा 15 सदस्यीय स्क्वॉड
25 लाख ठगी और जातिवादी टिप्पणी के आरोपों में फंसे Palash Muchhal, स्मृति मंधाना के दोस्त ने दर्ज कराई FIR
महिला क्रिकेट में दीप्ति शर्मा का रिकॉर्ड, बनीं तीनों फॉर्मेट में 5 विकेट हॉल लेने वाली दुनिया की चौथी गेंदबाज
मंधाना महिला क्रिकेट में तीनों प्रारूपों में शतक बनाने वाली हीथर नाइट, टैमी ब्यूमोंट, लॉरा वोल्वार्ड्ट और बेथ मूनी के बाद पहली भारतीय और दुनिया की कुल पांचवीं बल्लेबाज हैं।
महिला अंतरराष्ट्रीय मैचों में तीनों प्रारूपों में शतक
- हीथर नाइट
- टैमी ब्यूमोंट
- लौरा वोल्वार्ड्ट
- बेथ मूनी
- स्मृति मंधाना
महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अर्जेंटीना की बल्लेबाज लूसिया टेलर के नाम है। 13 अक्टूबर 2023 को ब्यूनस आयर्स में खेले गए अर्जेंटीना-चिली मैच के दौरान टेलर ने 84 गेंदों पर 27 चौकों की मदद से 169 रन बनाए।
‘RCB प्लेयर यश दयाल ने शादी का झांसा देकर किया शोषण’, युवती की CM योगी से गुहार
महिलाओं के T20I में सर्वोच्च स्कोर
- लूसिया टेलर (अर्जेंटीना) – 169 बनाम चिली, ब्यूनस आयर्स (13 अक्टूबर, 2023)
- दीपिका रसंगिका (बहरीन) – 161* बनाम सऊदी अरब, अल अमेरात (22 मार्च, 2022)
- ईशा ओज़ा (यूएई) – 158* बनाम बहरीन, अल अमेरात (26 मार्च, 2022)
- मारिया कैस्टिनेरास (अर्जेंटीना) – 155* बनाम चिली, ब्यूनस आयर्स (15 अक्टूबर, 2023)
- एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया) – 148* बनाम श्रीलंका, उत्तरी सिडनी (2 अक्टूबर, 2019)
कुल चार बल्लेबाजों – लूसिया टेलर (अर्जेंटीना), दीपिका रसांगिका (बहरीन), ईशा ओजा (यूएई) और मारिया कास्टिनीरस (अर्जेंटीना) ने महिला टी20आई मैच की एक पारी में 150 से अधिक रन बनाए हैं।
