Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सिवान ने जीता बिहार दिव्यांग चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब, पटना को 6 विकेटों से रौंदा

बिहार दिव्यांग क्रिकेट डेवलपमेंट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित बिहार दिव्यांग चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब सिवान ने अपने नाम किया। सिवान ने पटना को 6 विकेट से हराया।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Mar 30, 2025 | 08:45 PM

विजेता टीम (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

पटना: बिहार दिव्यांग क्रिकेट डेवलपमेंट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित बिहार दिव्यांग चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब सिवान ने अपने नाम किया। सिवान ने पटना को 6 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पटना की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए। जवाब में सिवान की टीम ने 18.1 ओवर में मुकाबले को जीत लिया। इस टूर्नामेंट के सफल आयोजन में इनर व्हील क्लब ऑफ पाटलिपुत्र (Dist. 325) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

पटना जिला दिव्यांग क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पटना ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 203 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। शुरुआत में पटना की टीम को कुछ मुश्किलें आईं और संतोष कुमार (2 रन) तथा संस्कारी बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद अमन ने टीम के लिए बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। अमित और धर्मेंद्र कुमार ने उनका साथ दिया, लेकिन इसके बाद अमन 52 रन बनाकर आउट हो गए। धर्मेंद्र कुमार ने 40 रन की नाबाद पारी खेली और अजय ने 22 रन बनाए। श्याम जी पांडे ने भी 14 गेंदों पर 24 रन की तेज पारी खेली। सिवान के लिए मुकेश कुमार ने 1, धर्मेंद्र साह ने 2 और दीपू ने 1 विकेट लिए।

सिवान ने आसानी से लक्ष्य का पीछा किया

सिवान के लिए लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं था, लेकिन सिवान ने 18.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाकर मैच जीत लिया। शैलेश कुमार और टुनटुन कुमार क्रमशः 5 और 6 रन बनाकर आउट हो गए। अनंत पांडे ने 38 गेंदों पर 61 रनों की शानदार पारी खेली। धर्मेंद्र साह ने 42 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। दीपू कुमार ने नाबाद 45 रन और मुकेश कुमार ने नाबाद 17 रन बनाकर सिवान को जीत दिलाई।

विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की

विजेता टीम सिवान को चमचाती ट्रॉफी इनर व्हील क्लब ऑफ पाटलिपुत्रा की अध्यक्ष संगीता गोयल और बिहार दिव्यांग क्रिकेट डेवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अमितेश कुमार ने प्रदान की। इसके अलावा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार धर्मेंद्र साह, बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार अमन कुमार और बेस्ट गेंदबाज का पुरस्कार अमित कुमार को गैस्ट्रो इंडोस्कोपी सेंटर द्वारा प्रदान किया।

खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष बबिता बिदासरिया, मेंबर अल्का अग्रवाल, और बिहार दिव्यांग क्रिकेट डेवलपमेंट एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इस टूर्नामेंट ने दिव्यांग खिलाड़ियों की अद्वितीय क्षमता और समर्पण को प्रदर्शित किया और यह संदेश दिया कि शारीरिक सीमाएं किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने में बाधा नहीं बन सकतीं।

Siwan won the title of bihar divyang champions trophy 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 30, 2025 | 08:29 PM

Topics:  

  • Bihar
  • Cricket
  • patna
  • Sports News

सम्बंधित ख़बरें

1

चुनाव से ठीक पहले नीतीश सरकार ने खोला पिटारा, छात्रवृत्ति, महंगाई से लेकर मानदेय तक, इनको हुआ फायदा

2

बिहार: वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से 4 की मौत, CM ने जताया दुख, 4 लाख मुआवजा देने का ऐलान

3

क्या ऋषभ पंत से भी बेहतर विकल्प साबित होंगे ध्रुव जुरेल? अर्धशतक जड़कर कुछ ऐसे किया सेलिब्रेट

4

Exclusive: जन सुराज बनाएगा भ्रष्टाचार मुक्त बिहार, उदय सिंह का बड़ा दावा- VIDEO

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.