सिकंदर रजा ने जड़ी टी20 इंटरनेशनल की फास्टेस्ट सेंचुरी, इस मामले में भारतीय कप्तान को भी छोड़ा पीछे
जिम्बाब्वे ने गाम्बिया के खिलाफ 344 रन बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। इसके साथ ही कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए। आईसीसी फुल मेंबर देशों में सबसे तेज शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए सिकंदर रजा।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
स्पोर्ट्स डेस्क : जिम्बाब्वे ने गाम्बिया के खिलाफ 344 रन बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। इसके साथ ही कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए। टी20 विश्व कप उप-क्षेत्रीय अफ्रीका क्वालिफायर टूर्नामेंट में सिंकदर रजा ने 33 गेंदों में शतक जड़ते हुए एक नया कीर्तिमान हासिल किया। सिकंदर ने शतक जड़ते ही कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। आईसीसी फुल मेंबर देशों की बात करें करें तो सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड सिकंदर रजा ने अपने नाम कर लिया है।
जिम्बाब्वे ने सबसे ज्यादा रन बनाकर नेपाल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले सबसे ज्याद रन बनाने का रिकॉर्ड नेपाल के पास था। वहीं टी20 क्रिकेट में शतक की बात करें तो सिकंदर रजा ने रोहित शर्मा और डेविड मिलर को पीछे छोड़ दिया है। दोनों ने 35 गेंदों में शतक लगाकर यह उपलब्धि हासिल की थी। लेकिन सिकंदर रजा ने गाम्बिया के खिलाफ 33 गेंदों में शतक जड़कर यह उपलब्धि अपने नाम कर ली है।
टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
| खिलाड़ी | गेंदें | मैच | स्थान | तारीख |
|---|---|---|---|---|
| साहिल चौहान | 27 | एस्टोनिया बनाम साइप्रस | एपिस्कोपि | 17/06/2024 |
| सिकंदर रजा | 33 | जिम्बाब्वे बनाम गाम्बिया | केनिया | 23/10/2024 |
| जान निकोल लॉफ्टी-ईटन | 33 | नामीबिया बनाम नेपाल | कीर्तिपुर | 27/02/2024 |
| कुशाल मल्ला | 34 | नेपाल बनाम मंगोलिया | हांग्जो | 27/09/2023 |
| डेविड मिलर | 35 | दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश | पोटचैफ्स्ट्रूम | 29/10/2017 |
| रोहित शर्मा | 35 | भारत बनाम श्रीलंका | इंदौर | 22/12/2017 |
यह भी पढ़ें: जिम्बाब्वे ने तोड़ा भारत का रिकॉर्ड, टी20 इंटरनेशल में लगा दिया रनों का अंबार
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
शाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Hariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
MP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
सिकंदर रजा ने 43 गेंदों में 133 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 15 छक्के और 7 चौके लगाए। इससे पहले रजा ने 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था। उसके बाद महज 13 गेंदों में तेजी से पचास रन बनाकर 33 गेंदों में 100 रन बना दिए। उनके पारी के बदौलत ही जिम्बाब्वे की टीम ने 20 ओवर में 344 रन बनाए। सिकंदर टी20 क्रिकेट के इतिहास में दूसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। अगर आईसीसी फुल मेंबर देशों की बात करें तो सिकंदर रजा सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
