वर्ल्ड कप जीतना ही…BCCI के नमन अवॉर्ड्स के दौरान शुभमन गिल ने किया बड़ा खुलासा
Shubman Gill: बीसीसीआई के नमन अवॉर्ड्स के दौरान शुभमन गिल ने एक बड़ा खुलासा किया है। शुभमन गिल ने कहा कि हमारा लक्ष्य देश के लिए वर्ल्ड कप जीतना है। अब नजरें 2027 वर्ल्ड कप पर है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
शुभमन गिल (फोटो-सोशल मीडिया)
Shubman Gill Eyes on World Cup 2027: भारतीय टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को बीसीसीआई के नमन अवॉर्ड्स के दौरान साल 2024-25 सीजन में शानदार प्रदर्शन के लिए बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (मेन्स) का अवॉर्ड दिया गया। अवॉर्ड के बाद गिल ने कहा कि 2027 का वनडे वर्ल्ड कप जीतना ही सबसे बड़ा लक्ष्य है।
वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत खिताब जीतने से महज एक कदम दूर रह गया था। टीम इंडिया को फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। अगला वनडे वर्ल्ड कप साल 2027 में खेला जाना है। सभी की नजरें इस बात पर होंगी कि क्या गिल साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में टीम को जीत दिला पाएंगे।
वर्ल्ड कप जीतना ही सबसे बड़ा लक्ष्य
गिल ने रविवार को नई दिल्ली में बीसीसीआई के ‘नमन अवॉर्ड्स’ के दौरान एक पैनल चर्चा में कहा, “कभी-कभी, ऐसा होता है। पिछली बार जब हम भारत में थे, तो हमें लगा था कि हम जीत के बहुत करीब पहुंच गए थे। अब साउथ अफ्रीका में हमें एक और मौका मिलने वाला है। मुझे लगता है कि यह हमारे लिए एक बहुत बड़ा मौका होगा। देश के लिए किसी भी फॉर्मेट में वर्ल्ड कप जीतना ही सबसे बड़ा लक्ष्य है। इसलिए जाहिर है, यह एक ऐसी बात है जो कभी-कभी मेरे मन में आती है।”
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026: रियान पराग को मिली स्मोकिंग की सजा, आईपीएल ने लिया सख्त एक्शन; लगा भारी जुर्माना
विदर्भ के खिलाड़ियों को बड़ा मंच, नागपुर की लीग से आईपीएल तक, VPL बना नया प्लेटफॉर्म
क्या हो गया रियान पराग के क्रिकेट करियर का अंत? BCCI ने Smoking Controversy पर तोड़ी चुप्पी, जानें नियम
PM मोदी और BCCI का नॉर्थ-ईस्ट को बड़ा तोहफा, हाई-टेक क्रिकेट एकेडमी का हुआ उद्घाटन, अब घर बैठे निखरेगा टैलेंट
शुभमन गिल ने अपने सफर को याद करते हुए बताया कि कैसे वह 2013 में एक स्कूली बच्चे के रूप में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में भारत की जीत को टीवी पर देख रहे थे और 2025 में खुद उसी ट्रॉफी को उठाने तक पहुंचे।
चैंपियंस ट्रॉफी जीतना काफी खास रहा
उन्होंने कहा, “निश्चित तौर पर 2013 में एक बच्चे के रूप में उसे देखना खास था। मेरे सभी आदर्श, विराट भाई, रोहित भाई, ऐश भाई और माही भाई को स्क्रीन पर देखना और इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में जीतते देखना बहुत ही खास एहसास था। बचपन में आप भी उस एहसास को दोहराने का सपना देखते हैं। जब आप देश के लिए खेलने के बारे में सोचते हैं, तो आप अपने देश के लिए आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सपना देखते हैं, और यही वे पल होते हैं जिनका आप सच में सपना देखते हैं। उनमें से एक को हासिल कर पाना, जाहिर है, एक सपने जैसा लगा, और यह हम सभी के लिए एक बहुत बड़ा पल था। मुझे लगता है कि लगभग 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी जीतना हमेशा बहुत खास रहा।”
कप्तानी की जिम्मेदारी को लेकर गिल ने क्या कहा?
टेस्ट और वनडे में भारत की कप्तानी करने की जिम्मेदारी के बारे में पूछे जाने पर गिल ने कहा कि उन्होंने कप्तानी के बोझ को हल्का कर लिया है। उन्होंने सबसे पहले और सबसे जरूरी तौर पर अपने मुख्य काम, यानी एक ओपनर के तौर पर खेलने पर ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि सच कहूं तो, मुझे लगता है कि यह कहना आसान है, लेकिन करना मुश्किल। फिर भी, अगर आप सिर्फ उन चीजों पर ध्यान देते हैं जो आपको करनी हैं, तो यह आसान हो जाता है।
यह भी पढ़ें: BCCI नमन अवॉर्ड्स में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना का दबदबा, ये रही विजेताओं की पूरी लिस्ट
मेरा सबसे पहला काम रन बनाना है
मुझे लगता है कि मेरा मुख्य काम, सबसे पहले एक खिलाड़ी और एक बल्लेबाज के तौर पर, रन बनाना है। इसलिए मुझे लगता है कि अगर मैं रन बना पाता हूं, तो बाकी सब कुछ अपने आप ठीक हो जाता है। इसलिए मेरा मुख्य ध्यान इसी बात पर था। मैं टीम के लिए कैसे योगदान दे सकता हूं? मैं रन कैसे बना सकता हूं? आखिर में, आप यह खेल जीतने के लिए ही खेलते हैं, आपको बस इस बात पर ध्यान देना होता है कि आप अपनी टीम को जीत दिलाने में कैसे मदद कर सकते हैं।
