IND vs SA: भारत को लगा बड़ा झटका, साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुभमन गिल हुए रिटायर्ड हर्ट
Shubman Gill Retires Hurt: ईडन गार्डन्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान शुभमन गिल रिटायर्ड हर्ट हो गए हैं। चौका लगाते ही उनका गर्दन अकड़ गया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
शुभमन गिल (फोटो-सोशल मीडिया)
Shubman Gill Retires Hurt After Hitting Boundary: साउथ अफ्रीका के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय कप्तान शुभमन गिल रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन वापस लौटे। एक शॉट के दौरान कप्तान गिल को गर्दन के पास खिंचाव महसूस हुआ, जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा है।
यह घटना भारतीय पारी के 34.5 ओवर की है। वाशिंगटन सुंदर के आउट होने के बाद कप्तान शुभमन गिल क्रीज पर आए। सिमोन हार्मर के दूसरे ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर गिल ने कोई रन नहीं लिया।
शॉट लगाते ही गर्दन में महसूस हुआ झटका
पांचवीं गेंद पर गिल ने बैकवर्ड स्क्वेयर पर स्लॉग स्वीप लगाया। गेंद बाउंड्री पार पहुंची और अंपायर ने चौके का इशारा किया, लेकिन इस बीच गिल परेशानी में नजर आए। शॉट लगाते ही गिल को गर्दन के पास झटका महसूस हुआ। दर्द उनके चेहरे पर नजर आ रहा था। इस बीच फिजियो मैदान पर आए और कुछ देर चर्चा के बाद गिल को वापस मैदान से बाहर ले गए। गिल को वापस लौटता देखकर फैंस काफी चिंतित नजर आए।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान के प्रमुख कोच का बड़ा बयान: भारत सिर्फ सर्वश्रेष्ठ टीम ही नहीं, बल्कि…
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
यह भी पढ़ें: एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत ने जीत के साथ किया आगाज, यूएई को 148 रनों से रौंदा
इसके बाद ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए उतरे, जो इंग्लैंड दौरे के बाद पहली बार भारतीय टीम में नजर आ रहे हैं। पंत इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल हुए थे, जिसके चलते उन्हें सीरीज बीच में ही छोड़नी पड़ी थी। लंबे वक्त बाद जब पंत मैदान पर बल्लेबाजी के लिए उतरे, तो कोलकाता के फैंस ने तालियों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। पंत इससे पहले अक्टूबर में वेस्टइंडीज के विरुद्ध टेस्ट सीरीज भी नहीं खेल सके थे।
साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी चुनी
मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन ये फैसला मेहमान टीम पर भारी पड़ गया। साउथ अफ्रीका पहली पारी में सिर्फ 159 रन ही बना सका। इस पारी में एडेन मार्करम ने सर्वाधिक 31 रन बनाए, जबकि वियान मुल्डर और टोनी डी जोरजी ने 24-24 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।
भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए, जबकि मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को 2-2 सफलताएं हाथ लगीं। अक्षर पटेल ने एक विकेट अपने नाम किया।
इसके जवाब में भारत ने लंच तक 4 विकेट खोकर 138 रन बना लिए हैं। रवींद जडेजा 11 और ध्रुव जुरेल 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। जबकि जायसवाल 12, वाशिंगटन सुंदर 29, केएल राहुल 39 और पंत 27 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। (एजेंसी इनपुट के साथ)
