-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Vs West Indies 2nd Test When And Where To Watch Ind Wi Series Coverage On Tv And Online
IND vs WI: कब-कहां और कैसे देख सकते हैं भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा टेस्ट, जानें पूरी डिटेल
- Written By: उज्जवल सिन्हा
India Vs West Indies Live Streaming: भारत और वेस्टइंडीज का दूसरा टेस्ट मुकाबला 10 अक्टूबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से सभी जानकारी आपको यहां मिलेगी।

भारत बनाम वेस्टइंडीज (फोटो-सोशल मीडिया)
India Vs West Indies, 2nd Test Live Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 10 अक्टूबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। अहमदाबाद में एकतराफा जीत के बाद भारतीय टीम अब दूसरे मुकाबले को जीतकर 2-0 से क्लीन स्वीप करना चाहेगी। भारत ने पिछले 23 सालों से वेस्टइंडीज के खिलाफ कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं हारा है।
दूसरे मैच में वेस्टइंडीज की नजरें अच्छे प्रदर्शन पर होगी। पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज का प्रदर्शन खराब रहा था। पहला टेस्ट महज ढाई दिन में ही खत्म हो गया था। ऐसे में दिल्ली में वेस्टइंडीज की टीम वापसी करने को देखेगी। वेस्टइंडीज की टीम पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 162 और दूसरी पारी में 146 रनों पर ही ढेर हो गई थी। वेस्टइंडीज को पहले मैच में पारी और 140 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।
इस टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कल 10 अक्टूबर से शुरू होगा। मैच भारतीय समयनुसार सुबह 9.30 बजे से खेला जाएगा। वहीं टॉस 9 बजे होगा। आइए जानते हैं कि इस मुकाबले को आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं। वहीं इस मुकाबले को फोन पर कैसे देख सकते हैं। यहां आपको सभी डिटेल मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
BCCI और ललित मोदी को बड़ी राहत, ट्रिब्यूनल ने पलटा ED का फैसला; IPL 2009 से जुड़ा है मामला
जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया तैयार, नए खिलाड़ियों पर होगी नजर; जानिए मैच शेड्यूल, स्क्वॉड और लाइव प्रसारण
IND vs ENG 3rd ODI: इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी चुनी; बुमराह बाहर, टीम इंडिया में 3 बदलाव
BCCI ने बॉम्बे हाई कोर्ट में रखा अपना पक्ष, OCI कार्डधारकों को नहीं मिलेगी घरेलू क्रिकेट में एंट्री
भारत बनाम वेस्टइंडीज का दूसरे टेस्ट टीवी पर कैसे देखें?
भारत और वेस्टइंडीज का दूसरा टेस्ट टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। हालांकि, स्टार स्पोर्ट्स पर ये मुकाबला केवल भारत में देख सकते हैं।
मोबाइल पर इस मुकाबले को कैसे देखें?
भारत बनाम वेस्टइंडीज का दूसरा मुकाबला मोबाइल पर भी देख सकते हैं। इसके लिए आपको Jio Hotstar का ऐप डाउनलोड करना होगा और नंबर से लॉगिन करना होगा। इसके बाद आप इस मुकाबले को आसानी से अपने फोन में देख सकते हैं। फोन के अलावा आप Jio Hotstar के वेबसाइट पर भी इस मुकाबले को देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: गौतम गंभीर के घर खिलाड़ियों की हुई मौज, डिनर पार्टी में दिखा प्लेयर्स का अलग अंदाज; देखें VIDEO
कब और कहां खेला जाएगा दूसरा टेस्ट मुकाबला?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला 10 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक खेला जाएगा। भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे टेस्ट के लिए टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 9:00 बजे होगा।
दूसरे टेस्ट के लिए भारत और वेस्टइंडीज की पूरी टीम
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रवींद्र जड़ेजा (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नारायण जगदीसन (विकेटकीपर), नितीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
वेस्टइंडीज: रोस्टन चेज (कप्तान), जोमेल वारिकन (उप-कप्तान), केवलॉन एंडरसन, एलिक अथानाज़, जॉन कैंपबेल, टैगेनारिन चंद्रपॉल, जस्टिन ग्रीव्स, शाई होप, टेविन इमलाच, जेडीया ब्लेड्स, जोहान लेने, ब्रैंडन किंग, एंडरसन फिलिप, खैरी पियरे, जेडन सील्स
India vs west indies 2nd test when and where to watch ind wi series coverage on tv and online
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत संपादकीय: जेन जी का बढ़ता आक्रोश, युवाओं के सवालों से घिरती व्यवस्था
Jul 22, 2026 | 11:55 AMरीवा RTO में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, सालों से जमे बिचौलियों पर कार्रवाई, अनधिकृत लोगों को परिसर से खदेड़ा
Jul 22, 2026 | 11:54 AMतीसरी मुंबई, मेट्रो से समृद्धि महामार्ग तक, देवेंद्र फडणवीस के वो फैसले जिसने बदली महाराष्ट्र की तस्वीर
Jul 22, 2026 | 11:48 AMयूपी बोर्ड में अब उत्तर पुस्तिकाओं का होगा ऑनलाइन मूल्यांकन, 195 शिक्षकों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
Jul 22, 2026 | 11:43 AMएमपी विधानसभा से पास हुआ UCC विधेयक, जानिए किन नियमों में होगा बड़ा बदलाव-VIDEO
Jul 22, 2026 | 11:41 AMबेटे की चिंता है, पर पीछे नहीं हटने देंगे; संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता का बयान
Jul 22, 2026 | 11:40 AMदिल्ली पुलिस के खिलाफ नहीं होगा एक्शन? सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, CJI बोले- समय बर्बाद न करें
Jul 22, 2026 | 11:33 AMवीडियो गैलरी

Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PM
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM














