5वें टेस्ट से पहले गिल और स्टोक्स के मिले सुर, दोनों ने इस बात की कर दी शिकायत
Shubman Gill And Ben Stokes before 5th Test: भारतीय कप्तान शुभमन गिल और इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा कि दो टेस्ट मैचों के बीच तीन का अंतर बहुत कम है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
शुभमन गिल और बेन स्टोक्स (फोटो-सोशल मीडिया)
Shubman Gill And Ben Stokes: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पांचवां मुकाबला 31 जुलाई से खेला जाएगा। चौथे और पांचवें टेस्ट के दौरान केवल तीन दिन का समय दिया गया। जिसके बाद भारत के कप्तान शुभमन गिल और इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने इसकी शिकायत की है।
बेन स्टोक्स और शुभमन गिल ने बुधवार को टेस्ट मैचों के बीच लंबे अंतर की मांग करते हुए कहा कि पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में गेंदबाजों के भारी कार्यभार को देखते हुए दो मैचों के बीच तीन दिन का ब्रेक कम है। लीड्स में पहले टेस्ट और लॉडर्स पर तीसरे टेस्ट के बाद एक सप्ताह का अंतर था लेकिन दूसरे और तीसरे तथा चौथे और पांचवें मैच के बीच सिर्फ तीन दिन का अंतर रहा।
कम अंतर के कारण खिलाड़ियों को रिकवरी का समय नहीं मिलता है। स्टोक्स कंधे की चोट के कारण पांचवां टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। वहीं भारतीय टीम के कई गेंदबाज चोट से जूझ रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ICC Rankings: बिना मैदान पर उतरे ही चमक गई शुभमन गिल की किस्मत, तो पाकिस्तानी बल्लेबाज को हुआ जबरदस्त नुकसान
GT vs SRH: गुजरात टाइटंस ने बदली जर्सी का रंग, लैवेंडर पहनने के पीछे छिपा है ये बड़ा संदेश
जो किसी ने नहीं सोचा था वो हो गया…, शुभमन गिल ने आखिर तोड़ ही दिया MS Dhoni का रिकॉर्ड
सवाई मानसिंह स्टेडियम में शुभमन गिल का तूफान, राजस्थान को हराकर IPL में दर्ज की सबसे बड़ी जीत, राशिद भी चमके
स्टोक्स ने क्या कहा?
पांचवें टेस्ट से पूर्व स्टोक्स ने कहा कि पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में मैचों के बीच अंतर बेहतर हो सकता था। दो मैचों में आठ और नौ दिन और बाकी दो में तीन दिन का अंतर। सब मिलाकर पांच-पांच दिन का अंतर रहने से निरंतरता रहती। दोनों टीमों के लिये यह कठिन रहा है। गेंदबाजों को काफी ओवर डालने होते हैं। एक बार तो आठ नौ दिन का ब्रेक मिल रहा है और फिर तीन दिन का। हर मैच के बीच चार या पांच दिन का अंतर हो सकता था।
यह भी पढ़ें: 5वें टेस्ट से पहले इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, बेन स्टोक्स चोट के कारण हुए बाहर
शुभमन गिल ने भी उठाए सवाल
भारतीय कप्तान गिल ने कहा कि सभी मैच पांच दिन तक चले लिहाजा खिलाड़ियों के लिये रिकवरी मुश्किल थी। उन्होंने कहा कि सीरीज में अहम बात यह भी थी कि सभी मैच पांच दिन तक चले। पांच दिन ही नहीं बल्कि पांचवें दिन के आखिरी सत्र तक। मुझे याद नहीं कि ऐसी कोई श्रृंखला रही हो जिसमें सभी चार टेस्ट मैच आखिर तक खिंचे हो। यह काफी कठिन था।
उन्होंने कहा कि दोनों टीमें जब इतना कठिन क्रिकेट खेल रहीं हों तो तीन दिन का अंतर काफी कम है । हमें यह भी समझना चाहिये कि हर मैच के बाद पांच या छह दिन का ब्रेक होने से दौरा बहुत लंबा हो जाता । दोनों बोर्ड ने यही सोचकर फैसला लिया होगा । (भाषा इनपुट के साथ)
