Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘सरपंच साहब’ का जलवा, श्रेयस अय्यर ने IPL 2025 के बाद अब इस टीम को प्लेऑफ में पहुंचाया

IPL 2025 के बाद श्रेयस अय्यर इस लीग में एकमात्र ऐसे कप्तान बने, जिनकी कप्तानी में तीन टीमें प्लेऑफ तक पहुंची। इसके बाद अब अय्यर ने एक अन्य लीग में अपनी टीम को प्लेऑफ तक पहुंचा दिया है।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Jun 08, 2025 | 10:56 PM

श्रेयस अय्यर (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

हिंदुस्तान में इस वक्त हर जगह श्रेयस अय्यर की कप्तानी व बल्लेबाजी की चर्चा हो रही है। इसके पीछे की वजह आईपीएल में कप्तान के तौर पर उनका बेहतरीन प्रदर्शन करना है। आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स उनकी कप्तानी में फाइनल तक पहुंची। इससे पिछले साल उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2024 में चैंपियन बनाया था। वहीं, 2019 में दिल्ली कैपिटल्स ने उनकी कप्तानी में करीब 6 साल के बाद प्लेऑफ का सफर तय किया था।

ऐसे में इस वक्त हर कोई उनकी चर्चा कर रहा है। इस साल पंजाब किंग्स को फाइनल में पहुंचाने के बाद अय्यर ने अब एक अन्य टीम को प्लेऑफ तक पहुंचा दिया है। इस वक्त टी20 मुंबई लीग चल रही है और इसी लीग में श्रेयस अय्यर ने अपनी टीम को प्लेऑफ में एंट्री दिला दी है।

सोबो मुंबई को प्लेऑफ में पहुंचाया

आईपीएल 2025 के बाद श्रेयस अय्यर टी20 मुंबई लीग खेल रहे हैं। इस दौरान वो सोबो मुंबई के लिए कप्तानी कर रहे हैं। ऐसे में उनकी कप्तानी में सोबो मुंबई इस लीग के प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। हालांकि लीग के पहले मुकाबले में श्रेयस अय्यर नहीं खेल पाए थे। फिर दूसरे मैच से उन्होंने टीम की कमान संभाली और वो दोनों मैच अपने नाम करने में कामयाब हुए।

सम्बंधित ख़बरें

KKR ने अपने पैरों पर मारी कुल्हाड़ी, श्रेयस अय्यर और फिल साल्ट को छोड़ना सबसे बड़ी गलती, दिग्गज का बड़ा बयान

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की बढ़ी टेंशन, इंग्लैंड के इस दिग्गज ने ऐन मौके पर छोड़ा टीम का साथ

SRH की ये टेंशन…विस्फोटक बल्लेबाजी तो ठीक, लेकिन ये 3 कमजोरियां बिगाड़ सकती हैं सनराइजर्स हैदराबाद का खेल

SKY के 5 साल बेमिसाल…इंटरनेशनल में सूर्यकुमार यादव ने पूरा किया आधा दशक, शेयर किया भावुक वीडियो

टी20 मुंबई लीग 2025 के चौथे मैच में सोबो पंजाब का मैच ईगल ठाणे स्ट्राइक्स से था। इस मैच में अय्यर की टीम हारी। बावजूद इसके वो अपनी टीम को प्लेऑफ में पहुंचाने में कामयाब हुए। उस वक्त प्वाइंट्स टेबल में सोबो मुंबई तीसरे स्थान पर थी।

प्रैक्टिस के दौरान इंडिया का स्टार खिलाड़ी घायल, इंग्लैंड से आई ये बुरी खबर

भारतीय टीम की कप्तानी भी मिल सकती है

आईपीएल 2025 में बेहतरीन कप्तानी करने वाले श्रेयस अय्यर की नजर अब टी20 मुंबई लीग में है। अब वो इस लीग में अपनी कप्तानी को चैंपियन बना पाते हैं या नहीं। ये तो भविष्य में पता चलेगा। लेकिन अब अय्यर भारतीय टीम में कप्तान की रेस में आगे चल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल में उनकी कप्तानी को देखकर बीसीसीआई पूरी तरह से प्रभावित है। माना जा रहा है कि भविष्य में उन्हें टीम इंडिया की कमान सौंपी जा सकती है।

Shreyas iyers team sobo mumbai reached playoffs of t20 league mumbai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 08, 2025 | 10:56 PM

Topics:  

  • Indian Cricket Team
  • IPL 2026
  • Mumbai Cricket Association
  • Shreyas Iyer

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.