IND vs AFG सीरीज से विराट कोहली बाहर, अब चमकेगी इन खिलाड़ियों की किस्मत, जानिए कौन हैं वो 4 सबसे बड़े दावेदार?

Virat Kohli Ruled Out: अफगानिस्तान सीरीज से विराट कोहली बाहर हो चुके हैं। अब इस सीरीज से पहले मैनेजमेंट के सामने जो सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है, वो टीम इंडिया में कोहली के रिप्लेसमेंट को लेकर हैं।
irat Kohli Ruled Out of IND vs AFG Series, These Players' Fortunes Set to Shine, Find Out Who the 4 Top Contenders Are!
भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Virat Kohli Replacement in Indian Cricket Team: भारतीय टीम को इस महीने यानी जून में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलनी है। इससे पहले भारतीय टीम को विराट कोहली के रूप में सबसे बड़ा झटका लगा। दरअसल, कोहली हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो चुके हैं। आईपीएल 2026 में दमदार प्रदर्शन के बाद विराट कोहली से अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में काफी उम्मीदें थी।

दूसरी तरफ फैंस भी उन्हें इस सीरीज में खेलते हुए देखने के लिए बेताब थे, लेकिन अब फैंस की इस बेताबी पर पूर्ण विराम लग चुका है। इन सब के बाद अब हर किसी के सामने एक ही सवाल उत्पन्न हो रहा है कि अब टीम इंडिया में इस सीरीज के लिए विराट कोहली की जगह कौन लेगा? आइए अब ऐसे ही चार नामों के बारे में चर्चा कर लेते हैं।

तिलक वर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ सबसे बड़े दावेदार

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज का आगाज 13 जून से होगा, इसमें अब ज्यादा वक्त नहीं है। सीरीज के आगाज से करीब 9 दिन पहले कोहली बाहर हो गए। उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर दो नाम प्रमुखता से सामने आ रहे हैं। इसमें तिलक वर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ के नाम शामिल हैं। माना जा रहा है कि ये तीसरे नंबर पर विराट कोहली की या तो ऋतुराज गायकवाड या फिर उपकप्तान श्रेयस अय्यर उतरेंगे।

अगर श्रेयस अय्यर अपने बल्लेबाजी क्रम में एडजस्ट कर पाएंगे तो फिर यकीनन ऋतुराज गायकवाड़ को मौका मिल सकता है। वहीं, अय्यर तीसरे नंबर पर ही बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे तो फिर टीम को लोवर मिडिल आर्डर बल्लेबाज की जरूरत होगी, जिसे तिलक वर्मा शानदार तरीके से पूरा कर सकते हैं।

लाइन में रजत पाटीदार और यशस्वी जायसवाल भी

माना जा रहा है कि विराट कोहली की कमी को रजत पाटीदार और यशस्वी जायसवाल भी पूरा कर सकते हैं। इन दोनों बल्लेबजों का क्रम भी ज्यादा नीचे नहीं है। यशस्वी जायसवाल राजस्थान रॉयल्स के लिए ओपनिंग करते हैं। दूसरी तरफ आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार 1 से लेकर 4 तक बल्लेबाजी करने का हुनर रखते हैं। पाटीदार ने अपनी कप्तानी में दो बार आरसीबी को आईपीएल का खिताब दिलवाया है। ऐसे में हो सकता है कि मैनेजमेंट उनकी तरफ भी जाने का फैसला करें।

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज का शेड्यूल

मैच तारीख स्थान समय
पहला वनडे 14 जून धर्मशाला दोपहर 1:30 बजे
दूसरा वनडे 17 जून लखनऊ दोपहर 1:30 बजे
तीसरा वनडे 20 जून चेन्नई दोपहर 1:30 बजे

ये भी पढ़ें:

अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com