IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले श्रेयस अय्यर ने काटा गदर, रणजी ट्रॉफी में मचाया कोहराम
श्रेयस अय्यर इस समय रणजी ट्रॉफी में मुंबई की टीम का हिस्सा हैं। इस टूर्नामेंट में अय्यर का बल्ला खूब चल रहा है। अय्यर ने रणजी ट्रॉफी 2024-25 में लगातार दूसरा शतक जड़ा है।
- Written By: मृणाल पाठक
श्रेयस अय्यर (सौजन्यः सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन होने है, यह नीलामी 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब में जेद्दा के आबादी अल जोहर एरिना में होने वाला है। इस नीलामी में 2024 के आईपीएल विजेता कप्तान श्रेयस अय्यर भी दिखाई देने वाले हैं, जिनका बेस प्राइस 2 करोड़ है। इस नीलामी से पहले श्रेयस अय्यर का शानदार फॉर्म देखने मिला है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में लगातार दो शतक जड़कर तहलका मचा दिया है।
दरअसल, श्रेयस अय्यर इस समय रणजी ट्रॉफी में मुंबई की टीम का हिस्सा हैं। इस टूर्नामेंट में अय्यर का बल्ला खूब चल रहा है। मुंबई की टीम रणजी ट्रॉफी 2024-25 के चौथे राउंड में ओडिशा के खिलाफ खेल रही है। इस मैच में श्रेयस अय्यर अहम पारी खेलने में कामयाब रहे। श्रेयस अय्यर ने रणजी ट्रॉफी 2024-25 में लगातार दूसरा शतक जड़ा है।
SHREYAS IYER SCORES BACK TO BACK HUNDREDS IN RANJI TROPHY…!!! 🥶 – Shreyas in form, making a huge statement! 🫡 pic.twitter.com/SdUS0mkPwp — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 6, 2024
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG: 17वें ओवर का वो ‘ब्लंडर’, जिसने भारत के हाथ से छीनी जीत; श्रेयस अय्यर ने बताया हार का असली कारण
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, अगले मैच में ऐसा होगा जीत का पक्का प्लान
वैभव बहुत टैलेंटेड है लेकिन… सूर्यवंशी के डेब्यू पर गहराया सस्पेंस, मैच से पहले बैटिंग कोच ने दिया बड़ा बयान
बता दें, मुंबई की नॉकआउट चरण में आगे बढ़ने की उम्मीदें इस मैच में जीत पर निर्भर हैं। ऐसे में श्रेयस अय्यर ने टीम के लिए अहम समय पर यह पारी खेली है। श्रेयस अय्यर ने 101 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। श्रेयस ने 14 चौकों और 2 छक्कों लगाकर अपना शतक पूरा किया। यह उनके प्रथम श्रेणी करियर का 15वां शतक है।
इससे पहले उन्होंने महाराष्ट्र के खिलाफ भी शतक लगाया था। लेकिन वह अपने कंधे को आराम देने के लिए त्रिपुरा के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे। अब उन्होंने एक बार फिर वापसी की है और शतक लगाने में भी सफल रहे हैं। श्रेयस अय्यर ने महाराष्ट्र के खिलाफ खेले गए मैच में 190 गेंदों पर 142 रनों की पारी खेली। उस पारी में उन्होंने 12 चौके और 4 छक्के जड़े थे। इस शतक के लिए उन्हें 11 महीने का इंतजार करना पड़ा।
यह भी पढ़ें- शारजाह ने लॉर्डस और मेलबर्न को छोड़ा पीछे, इस मामले में ऐतिहासिक मैदानों से आगे निकला दुबई का स्टेडियम
इससे पहले वह 10 प्रथम श्रेणी पारियों में सिर्फ 3 अर्धशतक लगा पाए थे और 3 बार बिना खाता खोले आउट हुए थे। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि श्रेयस अय्यर फॉर्म में लौट आए हैं और अब उनकी नजर भारतीय टीम में वापसी पर है। आपको बता दें, श्रेयस अय्यर को आखिरी बार श्रीलंका दौरे पर वनडे टीम में चुना गया था। लेकिन वह श्रीलंका में भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी टेस्ट मैच इसी साल फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। जिसके बाद बीसीसीआई ने उनका सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया था।
जानकारी के लिए बता दें कि श्रेयस अय्यर को लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली है। वह हालिया घरेलू सीजन में भी टीम का हिस्सा नहीं बन पाए थे और न ही उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड में शामिल किया गया है। ऐसे में वह घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं ताकि भारतीय टीम में वापसी कर सकें।
