श्रेयस अय्यर बने IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ में खरीदा
आईपीएल 2025 के ऑक्शन में श्रेयस अय्यर की चांदी हो गई। श्रेयस अय्यर ने आईपीएल रिकॉर्ड तोड़ दिया। वे आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
श्रेयस अय्यर
जेद्दा : आईपीएल 2025 के ऑक्शन में श्रेयस अय्यर की चांदी हो गई। श्रेयस अय्यर की बोली 26 करोड़ के पार चली गई है। पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ में अपने टीम में शामिल किया। श्रेयस अय्यर ने आईपीएल रिकॉर्ड तोड़ दिया। वे आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।
इससे पहले अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26 करोड़ 75 लाख रूपये में खरीदा। दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब के बीच अय्यर को लेकर काफी समय तक होड़ रही लेकिन आखिर में पंजाब ने बाजी मारी। अय्यर ने आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा था जिन्हें पिछली नीलामी में केकेआर ने 24 करोड़ 75 लाख रूपये में खरीदा था।
आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच श्रेयस अय्यर के लिए काफी देर तक जबरदस्त बिडिंग वॉर देखने को मिली। केकेआर ने भी श्रेयस अय्यर पर बोली लगाई थी। लेकिन बाद में उन्होंने अपने हाथ खींच लिए। बता दें कि अय्यर का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। वह मार्की सेट 1 खिलाड़ियों का हिस्सा थे।
सम्बंधित ख़बरें
भारतीय क्रिकेट में सबसे बड़ा तख्तापलट! सूर्यकुमार यादव की छुट्टी, श्रेयस अय्यर बने टीम इंडिया के नए T20 कप्तान
IPL 2026 में LSG ने 2.60 करोड़ देकर किया था शामिल, अब इसी पैसे से घर का पुराना कर्ज चुकाएगा ये युवा खिलाड़ी
MPL 2026: इंदौर में आज से एमपीएल का तीसरा सीजन, आवेश और आशुतोष पर रहेंगी नजरें, इस बार शामिल हैं 10 टीमें
पहली बार किसी भारतीय क्रिकेटर पर होने जा रही है ऐसी अनोखी रिसर्च! IIM इंदौर की रिसर्च में खुलेगा राज- VIDEO
इस बार आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन सउदी अरब के जेद्दा में आयोजित हो रहा है। 24 नवंबर को हुए ऑक्शन में श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स ने सबसे अधिक बोली लगाकर अपने साथ जोड़ा है।
श्रेयस को कोलकाता नाइट राइडर्स ने कप्तान अय्यर को रिटेन नहीं किया था। टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया था। फिलहाल श्रेयस अय्यर फॉर्म में हैं और पिछली कई पारियों में शानदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं। इसलिए मेगा ऑक्शन में मोटी रकम मिली है।
आपको याद होगा कि 29 साल के श्रेयस अय्यर ने 2015 में आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए पहली बार खेला था। जब से अब तक अय्यर ने आईपीएल में 116 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 127 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 3127 रन बनाए हैं। अय्यर का सर्वाधिक स्कोर इंडियन प्रीमियर लीग में 96 रन है। उनके बल्ले से इस बड़े टूर्नामेंट में 21 अर्धशतक देखने को मिले हैं।
श्रेयस अय्यर अपनी कप्तानी में कोलकाता को आईपीएल का खिताब दिलवा चुके हैं।
