- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Shreyas Iyer 400 Plus Runs In Ipl Most Of Times As Captain Leaving Behind Sehwag And Rohit Sharma
सहवाग और रोहित से आगे निकले श्रेयस अय्यर…आईपीएल में बतौर कप्तान गढ़ दिया ये कीर्तिमान
आईपीएल में बतौर कप्तान एक सीजन में 400 से ज्यादा रन बनाने के मामले में श्रेयस अय्यर ने वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, इस लिस्ट में पहले स्थान पर विराट कोहली हैं।
- Written By: मृणाल पाठक

श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा और वीरेंद्र सहवाग (सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स का आईपीएल 2025 में बोलबाला है। लगातार मिल रही जीत से टीम को प्वाइंट्स टेबल में भी काफी फायदा हो रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पंजाब ने 37 रनों से जीत हासिल कर कमाल ही कर दिया है। इतना ही नहीं पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने तो टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा को भी पछाड़ दिया है।
श्रेयस अय्यर ने आईपीएल में अपने छोटे से कप्तानी करियर में शानदार प्रदर्शन किया है। वह उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने तीन टीमों की कप्तानी की है, जबकि वह दो टीमों को आईपीएल फाइनल में पहुंचाने वाले इकलौते कप्तान हैं।
इसके अलावा अय्यर अब बतौर कप्तान बल्ले से भी कमाल कर रहे हैं और महान खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। श्रेयस अय्यर अब आईपीएल में कप्तानी करते हुए सबसे ज्यादा बार एक सीजन में 400 रन बनाने वाले संयुक्त रूप से तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026: केएल राहुल ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड, इस लिस्ट में कोहली और शिखर धवन से भी निकले आगे
IPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
RR vs DC: वैभव और रियान की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद 200 पार नहीं कर पाई आरआर, स्टार्क ने झटके 4 विकेट
कप्तानी के चक्कर में बर्बाद हो रहा श्रेयस अय्यर का करियर? PBKS के ‘सरपंच साहब’ पर क्यों भड़के क्रिकेट फैंस!
श्रेयस अय्यर ने वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। आईपीएल में बतौर कप्तान एक सीजन में 400 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। उन्होंने बतौर कप्तान आईपीएल सीजन में सात बार 400 से ज्यादा रन बनाए हैं।
इस खास क्लब में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज डेविड वॉर्नर हैं, जिन्होंने बतौर कप्तान आईपीएल में एक ही सीज़न में पांच बार 400 से अधिक रन बनाए हैं। अब श्रेयस अय्यर ने चौथी बार यह उपलब्धि हासिल कर ली है। उनके साथ इस सूची में गौतम गंभीर, एमएस धोनी और केएल राहुल भी शामिल हैं, जिन्होंने चार-चार बार यह कारनामा किया है। वहीं वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा, फाफ डु प्लेसिस और संजू सैमसन ने तीन-तीन बार बतौर कप्तान एक सीजन में 400+ रन बनाए हैं।
बतौर कप्तान IPL में सबसे ज्यादा बार 400+ रन बनाने वाले खिलाड़ी
- 7 बार – विराट कोहली
- 5 बार – डेविड वॉर्नर
- 4 बार – गौतम गंभीर
- 4 बार – एमएस धोनी
- 4 बार – केएल राहुल
- 4 बार – श्रेयस अय्यर
- 3 बार – वीरेंद्र सहवाग
- 3 बार – रोहित शर्मा
- 3 बार – फाफ डु प्लेसिस
- 3 बार – संजू सैमसन
खेल जगत की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जानकारी के लिए बता दें कि श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2025 में अब तक 11 मुकाबलों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 405 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी 50.62 की औसत और 180.80 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट रहा। सीजन में अब तक उनके बल्ले से 27 चौके और 27 छक्के निकल चुके हैं। निकोलस पूरन के बाद अय्यर इस सीजन में सबसे तेज स्ट्राइक रेट के साथ 400 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं।
Shreyas iyer 400 plus runs in ipl most of times as captain leaving behind sehwag and rohit sharma
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
संगमनेर जल संकट पर सख्त हुए विखे पाटिल, लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश
May 18, 2026 | 04:41 PMबीजेपी शासित राज्यों मेंजानबूझकर मुस्लिमों को किया जा रहा टारगेट, सड़कों पर नमाज पर पाबंदी से भड़के अबू आज़मी
May 18, 2026 | 04:41 PMMP News: सड़क के गड्ढों का होगा 48 घंटे में परमानेंट इलाज! रोड सेफ्टी कमेटी का MP सरकार को बड़ा अल्टीमेटम
May 18, 2026 | 04:41 PMप्यार से मानेंगे तो ठीक वरना…सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर CM योगी की दो टूक, बोले- नहीं चलेगा चौराहे पर तमाशा
May 18, 2026 | 04:36 PMNEET के गुनहगार पकड़े गए, तो SRPF पेपर लीक के आरोपी बाहर क्यों? रोहिणी खडसे का महाराष्ट्र सरकार से सवाल
May 18, 2026 | 04:32 PMभिगवान में किसानों का उग्र आंदोलन, पुणे-सोलापुर हाईवे किया जाम, पानी की मांग को लेकर ‘रास्ता रोको’
May 18, 2026 | 04:23 PMवोटर लिस्ट से गायब हो गया था नाम? टेंशन खत्म! MP निर्वाचन आयोग दोबारा जोड़ेगा नाम; 2027 चुनाव की तैयारी तेज
May 18, 2026 | 04:19 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














