T20 World Cup में शिमरोन हेटमायर ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज के लिए ऐसा कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
Shimron Hetmyer: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शिमरोन हेटमायर ने 36 गेंदों में 64 रन बनाकर वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज अर्धशतक बनाया और स्कॉटलैंड के खिलाफ टीम को 182 रन दिए।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
शिमरोन हेटमायर (फोटो-सोशल मीडिया)
Shimron Hetmyer Create History: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। इस वर्ल्ड कप के दूसरे मुकाबले में ही वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर ने इतिहास रच दिया। हेटमायर ने अर्धशतकीय पारी खेलते ही एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। टी20 वर्ल्ड कप में हेटमायर सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले वेस्टइंडीज के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
स्कॉटलैंड के खिलाफ हेटमायर ने 36 गेंदों में 6 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 64 रन बनाए। इस दौरान महज 22 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ हेटमायर ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने साल 2009 में द ओवल में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 23 गेंदों में यह कारनामा किया था।
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम
वैश्विक स्तर पर पुरुषों के टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम पर है, जिन्होंने साल 2007 में पहले टूर्नामेंट में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था। वहीं, टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक को देखा जाए, तो इस लिस्ट में क्रिस गेल शीर्ष पर हैं, जिन्होंने साल 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 17 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था।
सम्बंधित ख़बरें
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
भारत ने बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में दी मात, सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार, अब ऑस्ट्रेलिया से होगा महामुकाबला
T20 WC IND W vs AUS W: कोच शेली निट्स्के को उम्मीद, भारत के खिलाफ मैच के लिए फिट हो सकती हैं फोएबे लिचफील्ड
चमारी अट्टापट्टू ने T20 World Cup में रचा अनोखा इतिहास, ऐतिहासिक शतक ठोक पहली बार कर दिया ये बड़ा कारनामा
वेस्टइंडीज ने बनाए 182 रन
कोलकाता में जारी इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 5 विकेट खोकर 182 रन बनाए। कप्तान शाई होप और ब्रैंडन किंग की सलामी जोड़ी ने 8.2 ओवरों में 54 रन की साझेदारी की। शाई होप ने 22 गेंदों में 19 रन की पारी खेली, जबकि ब्रैंडन किंग 30 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों के साथ 35 रन बनाकर आउट हुए।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: शिमरोन हेटमायर की तूफानी पारी, वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को दिया 183 रनों का लक्ष्य
वेस्टइंडीज ने 58 के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। यहां से शिमरोन हेटमायर ने रोवमैन पॉवेल के साथ तीसरे विकेट के लिए 37 गेंदों में 81 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 139 के स्कोर तक पहुंचाया। पॉवेल 14 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए। यहां से हेटमायर ने शेरफेन रदरफोर्ड के साथ चौथे विकेट के लिए 36 रन जुटाते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।
शेरफेन रदरफोर्ड ने 8 बाउंड्री के साथ 64 रन की पारी खेली, जबकि रदरफोर्ड 13 गेंदों में 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। स्कॉटलैंड की तरफ से ब्रैड करी ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि सफयान शरीफ, ओलिवर डेविडसन और माइकल लीस्क ने 1-1 विकेट निकाला।
