Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘थप्पड़ खाना डिजर्व…’ श्रेयस अय्यर के लिए शशांक सिंह ने दिया हैरान करने वाला बयान

पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के दौरान श्रेयस अय्यर की कप्तानी में दमदार खेल का प्रदर्शन किया। अब टीम के लिए फिनिशर की भूमिका निभाने वाले शशांक सिंह ने PBKS के कप्तान पर हैरान करने वाला बयान दे दिया है।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Jun 08, 2025 | 08:44 PM

शशांक सिंह और श्रेयस अय्यर (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। हांलाकि खिताबी मुकाबले में उसे आरसीबी के हाथों 6 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा। लेकिन पूरे सीजन में इस टीम ने दमदार खेला। पंजाब किंग्स के लिए शशांक सिंह ने फाइनल मैच में तूफानी पारी खेली, लेकिन उनकी वो पारी टीम को जीत नहीं दिला सके।

अब शशांक सिंह ने अपने कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए हैरान करने वाला बयान दिया है। आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के लिए फिनिशर की भूमिका निभाने वाले शशांक सिंह ने कहा है कि उन्होंने एक ऐसी गलती की जिसमें कप्तान श्रेयस अय्यर को थप्पड़ लगा देना चाहिए।

मैं थप्पड़ खान डिजर्व करता हूं- शशांक सिंह

शशांक सिंह ने हाल में ही इंडियन एक्सप्रेस को इंटरव्यू दिया।उन्होंने इस दौरान कहा है कि “मैं थप्पड़ खाना डिजर्व करता हूं, अय्यर (पंजाब किंग्स के कप्तान) को मुझे थप्पड़ मार देना चाहिए। मेरे पापा ने भी फाइनल तक मुझसे बात नहीं की थी। मैंने वो रन लेने में लापरवाही बरती थी। वहां से मैच किसी भी तरफ जा सकता था। श्रेयस ने मुझे साफ-साफ कहा कि उन्हें मुझसे ये उम्मीद नहीं थी। लेकिन फिर वो मुझे डिनर पर भी ले गए थे।”

सम्बंधित ख़बरें

‘अगर विराट कोहली का विकेट मिला तो…’, IPL 2026 से पहले पंजाब किंग्स के स्पिनर ने बनाया खास प्लान

IND vs NZ: श्रेयस अय्यर की हुई चांदी, नहीं होगी अब टीम इंडिया से छुट्टी; तिलक वर्मा टी20 सीरीज से हुए बाहर

श्रेयस के साथ अन्याय बंद करो…न्यूजीलैंड के खिलाफ 3rd T20 में भी नहीं मिला मौका, सोशल मीडिया पर गुस्साए फैंस

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 जंग के लिए टीम इंडिया तैयार, जानिए कौन अंदर तो कौन बाहर?

शशांक सिंह का ये बयान आईपीएल 2025 में क्वालीफायर-2 मुकाबले का है। ये मैच पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा था। ये मुकाबला फाइनल में पहुंचने के लिहाज से दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण था। इस मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच जिताऊ पारी खेली। वहीं, मुकाबले में शशांक सिंह लापरवाही के चलते रन आउट हो गए। ऐसे में पंजाब किंग्स के कप्तान उन पर भड़कते हुए दिखाई दिए थे।

पृथ्वी शॉ इज बैक! 220 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी, टी20 मुंबई लीग में गेंदबाजों की उधेड़ी बखिया

क्वालीफायर-2 में शशांक सिंह ने सिर्फ 2 रन बनाए थे। ऐसे में मैच किसी भी तरफ जा सकता था। उस वक्त पंजाब किंग्स को जीत के लिए 20 गेंदों में 35 रन की जरूरत थी और वो हार्दिक पांड्या के डाइरेक्ट थ्रो के कारन रन आउट हो गए। फिर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने शशांक सिंह के उपर गुस्सा जाहिर किया था। अब इसी को लेकर शशांक ने बनाया दिया है।

Shashank singh said shreyas iyer should slap me

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 08, 2025 | 08:44 PM

Topics:  

  • IPL 2025
  • Punjab Kings
  • Shashank Singh
  • Shreyas Iyer

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.