- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Shane Watson Shocking Statement Said Rohit Sharma Was Reason Behind India Defeat In Odi World Cup 2023
रोहित शर्मा के एक गलत फैसले ने हरा दिया ODI वर्ल्ड कप…शेन वॉट्सन ने किया बड़ा दावा, बताया- हेड का काम तमाम कर देता ये गेंदबाज
पूर्व ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी शेन वॉट्सन ने एक चौंकाने वाला बयान दे डाला। उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप में भारत की हार की वजह टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के एक फैसले को बताया है।
- Written By: मृणाल पाठक

शेन वॉट्सन और रोहित शर्मा (सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 में आज सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। जहां हैदराबाद के तूफानी बल्लेबाजों का जलवा नहीं बल्कि गुजरात के गेंदबाजों का धमाल देखने मिल रहा है। दूसरी तरफ इस मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी शेन वॉट्सन ने वनडे वर्ल्ड कप का जिक्र कर एक बार फिर भारत का जख्म कुरेद दिया है। उन्होंने रोहित शर्मा को टारगेट करते हुए बड़ा बयान दे दिया है।
सनराइजर्स हैदराबाद के दोनों सलामी बल्लेबाजों ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा को ताबड़तोड़ बैटिंग के लिए जाना जाता है। आईपीएल की लगभग सभी टीमों के गेंदबाज हैदराबाद के खिलाफ गेंदबाजी करने से घबराते हैं। लेकिन इस मैच में गुजरात के स्टार गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए हैदराबाद के दोनों सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है।
मोहम्मद सिराज के दोनों बल्लेबाजों को पवेलियन भेजते ही पूर्व ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी शेन वॉट्सन ने एक चौंकाने वाला बयान दे डाला। उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप में भारत की हार की वजह टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के एक फैसले को बताया है। उनका मानना है कि रोहित शर्मा के गलत फैसल की वजह से भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
T20 विश्वकप 2026 में पथुम निसांका का जलवा, जड़ा टूर्नामेंट का पहला शतक, एक साथ बनाए ये दो बड़े रिकॉर्ड
AUS vs SL: पथुम निसंका ऐतिहासिक शतक, श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर सुपर-8 में मारी एंट्री
T20 World Cup 2026 में फिर होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला? ये रहा समीकरण
इटली के खिलाफ विल जैक्स ने जीता पीओटीएम अवॉर्ड, खेली बेहतरीन पारी, तोड़ा मोर्गन का 14 साल पुराना रिकॉर्ड
“If Siraj had been bowled in the power play in the 2023 World Cup final, he could have dismissed Head much earlier. It was such a blunder decision from Rohit ” – Shane Watson pic.twitter.com/IoZV3ThoMO — Sohel. (@SohelVkf) April 6, 2025
शेन वॉट्सन ने कहा- ”अगर 2023 विश्व कप फाइनल में मोहम्मद सिराज को पावर प्ले में गेंदबाजी सौंपी गई होती तो वह हेड को बहुत पहले आउट करके पवेलियन लौटा सकते थे। रोहित शर्मा ने सिराज को पॉवर प्ले में गेंदबाजी ना करवाकर बहुत गलत फैसला किया है।”
जानकारी के लिए बता दें कि मोहम्मद सिराज के सामने हमेशा ट्रेवस हेड कमजोर दिखाई देते हैं। वह पहले तो सिराज के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन जल्द ही वह सिराज के शिकार बन जाते हैं। दोनों के बीच अक्सर सिराज की जीत होते देखा जाता है। इस मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही देखने मिला।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
गौरतलब है कि 19 अक्टूबर 2023 को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे वर्ल्ड कप खेला गया। जहां, भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा, इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। जिसमें हेड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 120 गेंदों में 137 रन बनाकर भारत की हार की वजह बने थे।
Shane watson shocking statement said rohit sharma was reason behind india defeat in odi world cup 2023
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
MMRDA का 48,072 करोड़ का सरप्लस बजट पेश, 87% राशि विकास परियोजनाओं को
Feb 17, 2026 | 07:31 AMनवभारत विशेष: पूरी दुनिया में संघ जैसा कोई दूसरा संगठन नहीं
Feb 17, 2026 | 07:20 AMपंजाब में चुनावी टिकट पहले ही बिक गए…राहुल गांधी को भनक तक नहीं लगी, नवजोत कौर का कांग्रेस पर सनसनीखेज आरोप
Feb 17, 2026 | 07:09 AMमेडागास्कर में चक्रवात गेजानी का कहर, 59 लोगों की मौत और भारी तबाही के बाद राहत कार्य हुए तेज
Feb 17, 2026 | 07:08 AMमुंबई पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, भारत-फ्रांस के बीच हो सकते हैं कौन-कौन से रक्षा सौदे?
Feb 17, 2026 | 07:07 AMनवभारत निशानेबाज: आज चल रही है स्पेस एज लेकिन राजनीति में परसेंटेज
Feb 17, 2026 | 07:01 AMसावधान! नशे से भी बुरी है जंक फूड की क्रेविंग! बस इन 5 चीजों से बदलें अपना स्नैक
Feb 17, 2026 | 06:56 AMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM














