वानखेड़े टेस्ट में रविचंद्रन अश्विन के साथ जुड़ गया यह शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट करियर में पहली बार हुआ ये कांड
मुंबई टेस्ट में भारतीय स्पिनर रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर का जादू देखने को मिला लेकिन दिग्गज स्पिनर आर अश्विन के साथ एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया। आइए जानते हैं पूरी कहानी।
- Written By: मृणाल पाठक
रविचंद्रन अश्विन (सोर्स-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत और न्यूजीलैंड के बीचे तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच की पहली पारी में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 235 रन बनाकर ऑल आउट हो गई है। मैच में भारतीय स्पिनर रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर का जादू देखने को मिला लेकिन दिग्गज स्पिनर आर अश्विन के साथ एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वानखेड़े के मैदान पर खेले जा रहे टेस्ट मैच में भारतीय स्पिनरों का दबदबा रहा। रवींद्र जडेजा ने पांच कीवी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा, जबकि वॉशिंगटन सुंदर भी चार विकेट लेने में सफल रहे। हालांकि, आर अश्विन को एक भी विकेट नहीं मिला। टेस्ट क्रिकेट में ऐसा पहली बार हुआ है कि जब न्यूजीलैंड की पूरी टीम ऑलआउट हो गई, तब भी अश्विन एक भी विकेट नहीं ले पाए।
यह भी पढ़ें:- रविंद्र जडेजा की जादुई गेंद ने किया कमाल, उड़ गया उड़ गया स्टंप और टॉम ब्लंडेल भी रह गए हैरान, देखें वीडियो
सम्बंधित ख़बरें
IND vs NZ: मैदान पर फिर होगी भारत-न्यूजीलैंड की टक्कर, टेस्ट, वनडे और T20 सीरीज का पूरा शेड्यूल आया सामने
नवभारत विशेष: व्यापार समझौते से विकास की नई शुरुआत, आज भारत विश्वसनीयता की स्थिति के साथ करता है वार्ता
IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के लिए गेमचेंजर बने Ravindra Jadeja, ट्रेड के बाद दिखा ऑलराउंडर का अलग अवतार
Ravindra Jadeja ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले दूसरे भारतीय बने
अश्विन के साथ हुआ ये कांड
वानखेड़े की पिच पर जहां जडेजा और सुंदर की घूमती गेंदों के आगे कीवी बल्लेबाज पस्त नजर आए, वहीं 14 ओवर का स्पेल डालने के बावजूद आर अश्विन की झोली खाली रही। दस में से 9 विकेट स्पिनरों ने लिए, लेकिन अश्विन की फिरकी का जादू नहीं चल सका। टेस्ट क्रिकेट में ऐसा पहली बार हुआ है, जब न्यूजीलैंड की पूरी पारी खत्म होने के बाद भी अश्विन एक भी विकेट नहीं ले पाए। इससे पहले जब भी टेस्ट में भारत के खिलाफ पूरी कीवी टीम एक पारी में ऑलआउट होती हुई, तो अश्विन के खाते में विकेट ज़रूर आया था।
जडेजा का जादू चल गया
अश्विन को भले ही कोई विकेट नहीं मिला हो, लेकिन उनके जोड़ीदार रवींद्र जडेजा ने अपनी फिरकी से कीवी बल्लेबाजों को अपने इशारों पर नचाया। जड्डू अपनी घूमती गेंदों की वजह से न्यूजीलैंड के लिए अनसुलझा रहस्य साबित हुए। जडेजा ने कहर बरपाते हुए मेहमान टीम के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। पहली पारी में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विल यंग और डेरिल मिशेल जैसे बल्लेबाज भी जड्डू के फिरकी जाल में फंस गए।
रवींद्र जडेजा ने खोला पंजा
22 ओवर के स्पेल में जडेजा ने 65 रन देकर 5 विकेट चटकाए। जड्डू ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड कर तीन विकेट चटकाए। इसके साथ ही जडेजा अब भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पांचवें नंबर पर आ गए हैं। मैच में तीसरा विकेट लेते ही भारतीय स्पिनर ने जहीर खान और ईशांत शर्मा को पीछे छोड़ दिया। जडेजा के नाम अब कुल 314 विकेट हो गए हैं।
यह भी पढ़ें:- IND vs NZ: सर जडेजा ने पहली पारी में आधी कीवी टीम निपटाकर रच दिया इतिहास, जहीर खान और इशांत शर्मा को छोड़ा पीछे
