-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Shahrukh Khan Will Fulfill His Promise To Dance In Rinku Singh Wedding
अपना वादा पूरा करेंगे शाहरुख खान, रिंकू सिंह की शादी में ठुमके लगाएंगे बॉलीवुड के बादशाह!
- Written By: मृणाल पाठक
रिंकू सिंह ने IPL 2023 में GT के खिलाफ आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के लगाकर KKR को जीत दिलाई। जिसके बाद KKR के मालिक और बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने रिंकु से ये वादा किया था कि वह उनके शादी में डांस करेंगे।

रिंकू सिंह और शाहरुख खान (सौजन्यः सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: मछलीशहर की युवा सपा सांसद प्रिया सरोज और सिक्सर किंग रिंकू सिंह की शादी के चर्चे जमकर हो रहे हैं। कहा तो ये भी जा रहा है कि दोनों की सगाई हो चुकी है, लेकिन घरवालों ने इस बात से इनकार किया है। इस बीच अब शाहरुख खान का एक पुराना बयान जमकर वायरल हो रहा है। जिससे ये दावा किया जा रहा है कि वह रिंकु सिंह की शादी में जमकर ठुमके लगाने वाले हैं।
दरअसल, रिंकू सिंह ने आईपीएल 2023 के 13वें मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के लगाकर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को जीत दिलाई। जिसके बाद केकेआर के मालिक और बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने रिंकु से ये वादा किया था कि वह उनके शादी में डांस करेंगे।
रिंकू सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उन्होंने केकेआर की तरफ से गुजरात टाइटंस के गेंदबाज यश दयाल की लगातार पांच गेंदों पर छक्के लगाकर टीम को 2023 में जीत दिलाई थी, तब टीम के मालिक फिल्म अभिनेता शाहरुख काफी खुश हुए थे। उन्होंने कहा था कि ”जिस तरह तुमने अपनी बल्लेबाजी से मुझे खुश किया है, उसी तरह मैं तुम्हारी शादी में डांस करके तुम्हें खुश करूंगा”।
सम्बंधित ख़बरें
रिंकू सिंह के साथ AI फोटो वायरल होने पर भड़क उठीं सांसद प्रिया सरोज, 2 BJP नेताओं पर ठोंकी FIR
Rinku Singh और Priya Saroj ने वाराणसी में किए काशी विश्वनाथ दर्शन, वायरल हुआ VIDEO
ऊपर से बजट चमक रहा, नीचे से बटुआ फट रहा, सपा सांसद प्रिया सरोज ने संसद में सरकार को जमकर घेरा- VIDEO
तो इस दिन होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी, पिता तूफानी सरोज ने दिया ये बड़ा अपडेट
ऐसे में अब ये भी कहा जा रहा है कि रिंकू सिंह की शादी में शाहरुख डांस करने वाला है। वहीं रिंकु की शादी को लेकर उनके पिता खानचंद ने बताया कि रिश्ता जल्द ही पक्का हो जाएगा। शादी लखनऊ में होगी। रिसेप्शन दिल्ली और अलीगढ़ में होगा। उन्होंने बताया कि हाल ही में प्रिया के पिता सपा विधायक तूफानी सरोज उनके नए घर आए थे। वहां रिश्ते को लेकर चर्चा हुई थी। हालांकि सगाई नहीं हुई है। सगाई और शादी पक्की होगी तो सबको पता चल जाएगा। किसी से कुछ नहीं छिपाया जाएगा।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
उन्होंने आगे कहा- रिंकू ने कुछ भी कहने से मना किया है। वह शादी के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह सकते। रिंकू सिंह की मां बीना देवी ने कहा कि बेटे की शादी की बातचीत वहीं होगी जहां बातचीत चल रही है। हालांकि अब तक ये पता नहीं चल पाया है कि रिंकू की शादी कब होनी है।
जानकारी के लिए बता दें कि रिंकु सिंह इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा है। हालांकि उन्हें वनडे टीम में शामिल नहीं किया गया है और ना ही वह चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम का हिस्सा बनाया गया है।
Shahrukh khan will fulfill his promise to dance in rinku singh wedding
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














