शेफाली वर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
Shafali Verma Needs 75 Runs In 5th India-Sri Lanka: भारतीय महिला टीम और श्रीलंका महिला टीम के बीच खेले जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां मुकाबला आज 30 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम की ओपनर बल्लेबाज शेफाली वर्मा एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर सकती है। अगर वो पांचवें मुकाबले में 75 रन बनाने में कामयाब रहती है तो वो एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी बन जाएगी।
हरियाणा की 21 वर्षीय बैटर शेफाली वर्मा ने अब तक इस सीरीज में खेले गए चार मुकाबले में तीन अर्धशतकीय पारी के साथ कुल 236 रन बनाई है। जो किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा टी20 इंटरनेशनल सीरीज में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड है। वह 21 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेले गए सीरीज़ के पहले मैच में सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गई थीं, लेकिन अगले तीन मैचों में, शेफाली ने 69*, 79* और 79 रन बनाए।
शेफाली को हीली मैथ्यूज का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए पांचवें मैच में 75 रनों की जरूरत है। अगर शेफाली वर्मा 75 रन बना लेती है तो वह महिला क्रिकेट में एक टी20आई सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन जाएगी। वहीं अभी यह रिकॉर्ड हीली मैथ्यूज के नाम है। मैथ्यूज ने 2023 में ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में 310 रन बनाई थी।
यह भी पढ़ें: स्मृति मंधाना की नजरें एक और बड़े रिकॉर्ड पर, 62 रन बनाते ही शुभमन गिल को छोड़ेंगी पीछे
| खिलाड़ी | देश | मैच | रन | वर्ष | स्थान |
|---|---|---|---|---|---|
| हीली मैथ्यूज़ | वेस्टइंडीज | 3 | 310 | 2023 | ऑस्ट्रेलिया |
| चमारी अटापट्टू | श्रीलंका | 5 | 304 | 2024 | श्रीलंका |
| मारिया कास्टिनियरेस | अर्जेंटीना | 3 | 300 | 2023 | अर्जेंटीना |
| सोफी डिवाइन | न्यूज़ीलैंड | 4 | 297 | 2020 | न्यूज़ीलैंड |
| रेबेका ब्लेक | रोमानिया | 5 | 291 | 2023 | ग्रीस |
| लुसी बार्नेट | आइल ऑफ मैन | 4 | 282 | 2024 | माल्टा |
| फातुमा किबासु | तंज़ानिया | 7 | 280 | 2021 | बोत्सवाना |
| रेबेका ब्लेक | रोमानिया | 4 | 273 | 2025 | रोमानिया |
| लुसी बार्नेट | आइल ऑफ मैन | 6 | 272 | 2025 | साइप्रस |
| रेचल एंड्रयू | वानुआतु | 5 | 267 | 2025 | फिजी |
| बेथ मूनी | ऑस्ट्रेलिया | 6 | 259 | 2020 | ऑस्ट्रेलिया |
| मारिया कोराज़ोन | इंडोनेशिया | 5 | 258 | 2025 | फिजी |
| मेग लैनिंग | ऑस्ट्रेलिया | 6 | 257 | 2014 | बांग्लादेश |
| टैमी ब्यूमोंट | इंग्लैंड | 5 | 256 | 2018 | इंग्लैंड |
| एषा ओजा | यूएई | 4 | 253 | 2022 | ओमान |
| केविन अविनो | युगांडा | 8 | 253 | 2022 | रवांडा |
| फातुमा किबासु | तंज़ानिया | 8 | 251 | 2022 | रवांडा |
| एंड्रिया-माए ज़ेपेडा | ऑस्ट्रिया | 3 | 250 | 2021 | ऑस्ट्रिया |
| क्रिस्टिना गौ | जर्मनी | 5 | 250 | 2023 | जर्सी |
| एषा ओजा | यूएई | 6 | 250 | 2025 | ओमान |
| एषा ओजा | यूएई | 6 | 249 | 2024 | मलेशिया |
| डार्सी कार्टर | स्कॉटलैंड | 7 | 248 | 2025 | थाईलैंड |
| स्टैफ़नी टेलर | वेस्ट इंडीज़ | 6 | 246 | 2016 | भारत |
| रेबेका ब्लेक | रोमानिया | 4 | 246 | 2023 | रोमानिया |
| थेर्था सतीश | यूएई | 6 | 245 | 2024 | नामीबिया |
| एमी हंटर | आयरलैंड | 6 | 241 | 2025 | नीदरलैंड |
| सुज़ी बेट्स | न्यूज़ीलैंड | 5 | 240 | 2018 | इंग्लैंड |
| एमी हंटर | आयरलैंड | 5 | 240 | 2024 | ज़िम्बाब्वे |
| क्रिस्टिना गौ | जर्मनी | 5 | 239 | 2020 | ऑस्ट्रिया |
| स्टेर्रे कालिस | नीदरलैंड | 7 | 239 | 2025 | थाईलैंड |
| क्वीनटर एबेल | केन्या | 5 | 238 | 2023 | बोत्सवाना |
| सोफी डिवाइन | न्यूज़ीलैंड | 5 | 237 | 2018 | इंग्लैंड |
| एलिसा हीली | ऑस्ट्रेलिया | 6 | 236 | 2020 | ऑस्ट्रेलिया |
| शफाली वर्मा | भारत | 4 | 236 | 2025 | भारत |
अब तक एक टी20आई सीरीज में केवल 3 बल्लेबाज ही 300 रनों का आंकड़ा पार कर पाई है। वेस्टइंडीज की हीली मैथ्यूज इस लिस्ट में टॉप पर है। हीली मैथ्यूज ने 3 मुकाबले में 310 रन बनाए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर चमारी अटापट्टू आती हैं। जिन्होंने पांच मैचों की सीरीज में 304 रन बनाए। इसके बाद अर्जेंटीना की मारिया कास्टिनेइरास तीसरे नंबर पर है। जिन्होंने एक सीरीज में 300 रन बनाए हैं। मारिया ने यह कारनामा 2023 में किया था।