-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Chamari Athapaththu Becomes First Sri Lankan Woman Cricketer To Play 150 T20i Match
चमारी अटापट्टू ने रचा इतिहास, श्रीलंका के लिए ऐसा करने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Chamari Athapaththu: श्रीलंका महिला टीम की कप्तान चमारी अटापट्टू ने चौथे टी20आई में इतिहास रच दिया। वो श्रीलंका के लिए 150 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में खेलने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी।

चमारी अटापट्टू (फोटो-सोशल मीडिया)
Chamari Athapaththu Scripts History: भारतीय महिला टीम और श्रीलंका महिला टीम के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में मैदान पर उतरते ही श्रीलंका महिला टीम की कप्तान चमारी अटापट्टू ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। श्रीलंका की महिला कप्तान चमारी अटापट्टू ने अपने देश के लिए 150 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली पहली खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया है।
चमारी अटापट्टू ने यह उपलब्धि रविवार को तिरुवनंतपुरम में खेले गए टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले के दौरान हासिल की। इस मुकाबले में चमारी अटापट्टू ने अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन अपनी टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सकी। श्रीलंका को इस मुकाबले में 30 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
चमारी अटापट्टू का रिकॉर्ड
श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम की एक प्रमुख खिलाड़ी चमारी अटापट्टू ने 150 महिला T20I क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। बल्लेबाज़ी में, उन्होंने 25.23 की औसत और 110.32 के स्ट्राइक रेट से कुल 3559 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं। उनकी बल्लेबाज़ी क्षमता को देखते हुए, वह टी20I प्रारूप में एक बड़े नाम के रूप में उभरी हैं। गेंदबाज़ी में भी उनका प्रदर्शन प्रभावित करने वाला रहा है। 35 वर्ष की उम्र में अटापट्टू ने 25.73 की औसत और 6.69 की इकॉनमी रेट से 63 विकेट हासिल किए हैं। उनके नाम एक बार चार विकेट लेने का रिकॉर्ड भी है, जो उनकी गेंदबाज़ी की काबिलियत को दर्शाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
Petrol Diesel Price: अमेरिका-ईरान की ‘डील’ ने घटाए तेल के दाम, पाकिस्तान के बाद अब इस देश में सस्ता हुआ फ्यूल
IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया और भारत खिलाफ के महामुकाबला आज, शिखा पांडेय ने बताया जीत का ‘सीक्रेट फॉर्मूला’
Women’s T20 World Cup: राधा यादव ने बरपाया कहर, धारदार गेंदबाजी से भारत ने बांग्लादेश को 136 पर समेटा
भारतीय महिला टीम ने बनाया सबसे बड़ा टोटल
रविवार को टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित ओवरों में 2 विकेट खोकर 221 रन बनाए। मेजबान टीम के लिए मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 162 रन की साझेदारी की। शेफाली 48 गेंदों में 80 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि शेफाली ने 46 गेंदों में 79 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर (नाबाद 16) ने ऋचा घोष (नाबाद 40) के साथ तीसरे विकेट के लिए 53 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को 221 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंचाया।
यह भी पढ़ें: IND W vs SL W: भारतीय महिला टीम की लगातार चौथी जीत, श्रीलंका को 30 रनों से हराया
191 रन ही बना सकी श्रीलंका की टीम
इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर सिर्फ 191 रन ही बना सकी। इस टीम के लिए कप्तान चामरी अथापथु ने 37 गेंदों में सर्वाधिक 52 रन बनाए। उनकी इस पारी में 3 छक्के और इतने ही चौके शामिल रहे। इस टीम के लिए हसिनी परेरा ने 20 गेंदों में 7 चौकों के साथ 33 रन बनाए, जबकि इमेशा दुलानी ने 29 रन टीम के खाते में जोड़े। भारत की तरफ से अरुंधति रेड्डी और वैष्णवी शर्मा ने 2-2 विकेट निकाले, जबकि श्री चरणी ने 1 विकेट हासिल किया।
Chamari athapaththu becomes first sri lankan woman cricketer to play 150 t20i match
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














