Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी: नॉकआउट में विदर्भ, आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर फुलमाली ने दिलाई एंट्री

Senior Womens T20 Trophy में विदर्भ की टीम ने नॉकाआउट में जगह बना ली है। बड़ौदा खिलाफ खेले गए अपने अंतिम ग्रुप मैच में भारती फुलमाली ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर विदर्भ को शानदार जीत दिलाई।

  • By आकाश मसने
Updated On: Oct 20, 2025 | 09:28 AM

विदर्भ महिला क्रिकेट टीम (फोटो नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Vidarbha Women vs Baroda Women T20 Match: भारती फुलमाली के आखिरी गेंद पर लगाए गए शानदार छक्के की बदौलत विदर्भ महिला टीम ने सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी के अपने अंतिम ग्रुप मैच में बड़ौदा को तीन विकेट से पराजित कर ग्रुप ‘ए’ में शीर्ष स्थान हासिल किया। इस जीत के साथ विदर्भ ने 24 अंकों के साथ नॉकआउट चरण में धमाकेदार प्रवेश किया।

पीसीए के नए स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ में खेले गए इस मुकाबले में विदर्भ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बड़ौदा ने निर्धारित 20 ओवर में 140 रन पर पांच विकेट गंवाए। बड़ौदा की ओर से शिखा पांडे ने नाबाद 62 रन की शानदार पारी खेली जबकि प्राप्ति ने 32 रन का योगदान दिया।

विदर्भ की शुरुआत संतुलित रही

विदर्भ की गेंदबाजी में सभी ने अनुशासित प्रदर्शन किया और बड़ौदा को बड़े स्कोर से रोका। लक्ष्य का पीछा करते हुए विदर्भ की शुरुआत संतुलित रही। दिशा कासट और रिद्धि ने पहले विकेट के लिए 39 रन जोड़े लेकिन दोनों 16-16 रन बनाकर आउट हो गईं।

सम्बंधित ख़बरें

बेकाबू ट्रेलर ने दो मजदूरों को कुचला, सावंगा में इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव्स कंपनी में दर्दनाक हादसा

85.030 ग्राम एमडी समेत 12.71 लाख रुपए का माल जब्त, एमडी तस्करों पर लगा मकोका

चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुशासन का संकल्प, मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक ने तैयारियों का जायजा

Thane News: शिवसेना को बड़ा राजनीतिक संबल, सैकड़ों रिक्शा चालक शिवसेना में शामिल

इसके बाद मोना मेश्राम और लतिका इनामदार ने तीसरे विकेट के लिए 47 रन की उपयोगी साझेदारी की और टीम को जीत की दिशा में आगे बढ़ाया। 15वें ओवर में लतिका (30) के आउट होने के बाद मोना (29) और भारती फुलमाली ने पारी को संभाला।

यह भी पढ़ें:- हेडिंग्ले में चल रहा था न्यूजीलैंड-इंग्लैंड का मैच, नागपुर लग रहा था सट्टा, पुलिस ने मारा छापा

जब मोना आउट हुईं तब विदर्भ को 13 गेंदों में 19 रन चाहिए थे। टीम पर दबाव बढ़ रह था, इस बीच लगातार मानसी पांडे, नूपुर कोहाले और आरती बहनवाल के रूप में तीन विकेट गिर गए।

2 रन चाहिए थे, 6 जड़ दिया

मुकाबला बेहद रोमांचक बन चुका था। आखिरी गेंद पर 2 रन की जरूरत थी। तभी भारती फुलमाली ने संयम और साहस दिखाते हुए लॉन्ग ऑन के ऊपर शानदार छक्का जड़ा जिससे विदर्भ ने न केवल जीत दर्ज की बल्कि ग्रुप में अव्वल रहकर नॉकआउट में जगह पक्की की।

मैच के बाद फुलमाली को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। विदर्भ क्रिकेट संघ के अधिकारियों और खिलाड़ियों ने उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की। टीम की कप्तान ने मैच के बाद कहा कि यह जीत ‘टीम के सामूहिक प्रयास और कभी हार न मानने वाली भावना’ की मिसाल है।

संक्षिप्त स्कोर

  • बड़ौदा 140/5 (प्राप्ति 32, शिखा पांडे 62*)
  • विदर्भ 145/7 (दिशा कासट 16, रिद्धि 16, मोना मेश्राम 29, लतिका इनामदार 30, भारती फुलमाली 32*)
  • परिणाम: विदर्भ 3 विकेट से विजेता
  • प्लेयर ऑफ द मैच: भारती फुलमाली

Senior womens t20 trophy vidarbha women team bharti fulmali last ball six win against baroda

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 20, 2025 | 09:28 AM

Topics:  

  • Cricket News
  • Maharashtra
  • Nagpur
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.