संजू सैमसन ने केएल राहुल से गले मिलने के लिए तोड़ा लाइन, BCCI अवॉर्ड्स में दिखी खास केमिस्ट्री; देखें VIDEO
Naman Awards: बीसीसीआई के नमन अवॉर्ड्स समारोह में संजू सैमसन और केएल राहुल के बीच भाईचारे का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। सैमसन ने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर भारत को चैंपियन बनाया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
केएल राहुल और संजू सैमसन (फोटो-सोशल मीडिया)
KL Rahul and Sanju Samson: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स का आयोजन किया था। यह आयोजन बेहद खास था। समारोह के दौरान चैंपियंस ट्रॉफी 2025, महिला विश्व कप 2025, टी20 विश्व कप 2026, अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2026 और अंडर-19 पुरुष विश्व कप में भारत की जीत का जश्न मनाया गया। खिताब जीतने वाली टीम के खिलाड़ी समारोह का हिस्सा थे। इस दौरान संजू सैमसन और केएल राहुल के बीच एक बेहद संजीदा और दिल को छू लेने वाली केमिस्ट्री देखने को मिली। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बीसीसीआई ने विश्व कप जीतने वाली सभी टीमों को एक-एक कर सम्मानित किया। टी20 विश्व कप 2026 जीतने वाली भारतीय टीम के खिलाड़ी जब स्टेज पर जा रहे थे, उस समय बगल से आवाज आई, संजू। संजू ने अपनी दायीं ओर देखा, उन्हें कोई नहीं दिखा, और वे दो कदम आगे बढ़ गए, लेकिन उन्होंने फिर दाईं ओर देखा तो केएल राहुल खड़े थे और खिलाड़ियों के सम्मान में ताली बजा रहे थे।
सैमसन समझ गए कि उन्हें राहुल ने ही बुलाया था। सैमसन पीछे मुड़े और राहुल के पास जाकर उनसे गले मिले और उनका अभिवादन स्वीकार किया। इस दृश्य ने भारतीय क्रिकेट के दो बेहतरीन खिलाड़ियों के बीच भाइचारा और एक-दूसरे के प्रति सम्मान को दिखाया। देखें दोनों के गले मिलने का वीडियो…
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
इतिहास में पहली बार भारत ने गंवाई T20 सीरीज, ये 5 बड़ी गलतियां पड़ीं भारी, बेंच पर बैठा रह गया ‘धुरंधर’
@deepu_drops pic.twitter.com/UTSkS2r6nf — Deepu Backup (@DeepuBackup1) March 15, 2026
केएल राहुल समारोह में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के विजेता खिलाड़ी के रूप में उपस्थित थे। राहुल का भारत को चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बनान में अहम योगदान रहा था।
टी20 वर्ल्ड कप में संजू सैमसन का शानदार प्रदर्शन
बात करें संजू सैमसन की, तो वह इस समय में भारतीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा चर्चा किया जाने वाला नाम हैं। सैमसन की प्रतिभा पर कभी किसी को शक नहीं था, लेकिन इस खिलाड़ी में निरंतरता और धैर्य की कमी दिखती थी। इस वजह से प्लेइंग इलेवन में वह अपनी जगह भी खो चुके थे, लेकिन विश्व कप में सुपर-8 में मौका मिलने के बाद दुनिया ने एक अलग ही सैमसन देखा। यह वो सैमसन थे जिनकी बल्लेबाजी में भारत को चैंपियन बनाने का लक्ष्य और उसके लिए दृढ़ता स्पष्ट दिख रही थी।
यह भी पढ़ें: ‘लगातार तीन बार क्यों नहीं?’ T20 World Cup का खिताब जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव की नजरें अब एक नए मुकाम पर
लगातार तीन मैचों में जड़ा अर्धशतक
सैमसन की क्वार्टरफाइनल जैसे मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई नाबाद 97 रन की पारी ने भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया। इसके बाद सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 89 और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 89 रन की सैमसन की पारियों ने भारत को विश्व चैंपियन बनाने में यादगार भूमिका निभाई। इन तीन पारियों की बदौलत सैमसन टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनकर उभरे।
