IPL में Sanju Samson ने शेन वार्न का बड़ा रिकॉर्ड किया ध्वस्त, राजस्थान रॉयल्स के लिए ऐसा करने वाले…
संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स के सबसे सफल कप्तान बन गए हैं। उन्होंने दिवंगत शेन वार्न का रिकॉर्ड तोड़कर एक खास उपलब्धि हासिल की। वो राजस्थान रॉयल्स को सबसे ज्यादा मैच जिताने वाले कप्तान बन गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
संजू सैमसन (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 के 18वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 50 रनों से हराकर दूसरी जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ संजू सैमसन ने एक खास उपलब्धि भी अपने नाम किया। वो राजस्थान रॉयल्स के इतिहास में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाले कप्तान बन गए हैं। उन्होंने शेन वार्न को पीछे छोड़ते हुए यह कारनामा किया।
संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स के लिए कप्तानी करते हुए 32 मैचों में जीत हासिल की। वहीं इस सूची में पहले शेन वार्न का नाम आता था। उन्होंने राजस्थान के लिए कप्तानी करते हुए 31 मुकाबले में जीत दर्ज किए थे। राजस्थान के लिए कप्तानी करते हुए राहुल द्रविड़ ने 23 और स्टीव स्मिथ ने 15 मुकाबले में जीत हासिल किए थे।
संजू सैमसन ने तोड़ा शेन वार्न का रिकॉर्ड
संजू सैमसन का शेन वार्न का यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 62 मैच लगे। जबकि वार्न ने 56 मैचों में ही 31 जीत दर्ज करने में सफल रहे थे। उन्होंने 2008 में आईपीएल के उद्घाटन संस्करण में फ्रेंचाइज़ी को अपना पहला खिताब दिलाया था। वहीं संजू सैमसन का राजस्थान के लिए कप्तानी करते हुए जीत प्रतिशत 51.61 है। इस सीजन संजू सैमसन पहली बार कप्तानी कर रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2027 में ऑस्ट्रेलियाई सितारों की एंट्री पर संकट? 20 टेस्ट के भारी शेड्यूल ने बढ़ाई चिंता
क्या 25 करोड़ की ट्रेड डील में KKR जाएंगे हार्दिक पांड्या? कप्तानी मिलने की भी चर्चा तेज!
हार्दिक पांड्या के बदले 2 खिलाड़ी और ₹10 करोड़ का ऑफर, CSK के ये प्लेयर्स को मुंबई इंडियंस में जाएंगे!
IND vs ENG: आखिरी टी20 में बड़ा बदलाव! वैभव सूर्यवंशी ड्रॉप, श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
मुकाबले का हाल
चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स के ओपनर यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन ने शानदार शुरुआत दिलाई।
दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान संजू सैमसन 38 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं यशस्वी जायसवाल ने 67 रनों की पारी खेली। उसके बाद रियान पराग ने नाबाद 43, नीतीश राणा ने 12, हेटमायर ने 20 और ध्रुव जुरेल ने 13 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 205 रन बनाए। पंजाब के लिए फर्ग्यूसन ने 2, अर्शदीप सिंह ने 1 और मार्को यानसेन ने 1 विकेट चटकाए।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब को मिली हार
जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पावरप्ले के दौरान ही 3 विकेट गिर गए। जिसके बाद पंजाब की टीम वापसी नहीं कर सकी। पंजाब के लिए सबसे ज्यादा नेहाल वढेरा ने बनाए। नेहाल ने 62, मैक्सवेल ने 30, प्रभसिमरन सिंह ने 17 और श्रेयस अय्यर ने 10 रन बनाए। पंजाब की टीम 20 ओवर में 155 रन ही बना सकी।
