Sanju Samson को ICC का बड़ा सम्मान, टी20 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने का मिला ये खास इनाम
Sanju Samson: संजू सैमसन को ICC का मार्च महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार मैच-विजयी पारियां खेलकर भारत को विश्व चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
संजू सैमसन (फोटो-सोशल मीडिया)
Sanju Samson Honoured By ICC: आईपीएल 2026 के दौरान संजू सैमसन को बड़ी खुशखबरी है। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को मार्च महीने के लिए आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाया गया है। सैमसन ने मार्च महीने में समाप्त हुई टी20 विश्व कप में लगातार तीन यादगार पारियां खेलते हुए भारतीय टीम को विश्व चैंपियन बनाने में यादगार भूमिका निभाई थी। सैमसन ने हाल में ही आईपीएल में अपना चौथा शतक भी लगाया और टीम को पहली जीत दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दी।
पुरस्कार मिलने के बाद Sanju Samson ने क्या कहा?
पुरस्कार मिलने के बाद आईसीसी के हवाले से सैमसन ने कहा, “आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब जीतना एक जबरदस्त एहसास है, खासकर इसलिए क्योंकि यह मेरे क्रिकेट के सफर के सबसे यादगार दौर में मिला है। पुरुषों के टी20 विश्व कप में भारत की जीत में हिस्सा लेना सच में एक सपना सच होने जैसा था, और उस पल की अहमियत को पूरी तरह समझने में थोड़ा समय लगा।”
उन्होंने आगे कहा कि यह भारतीय क्रिकेट के लिए एक रोमांचक दौर है, जिसमें हर तरफ बहुत प्रतिभाएं हैं। मुझे मिले मौकों और अपने साथियों और कोचिंग स्टाफ के भरोसे और सहयोग के लिए मैं शुक्रगुजार हूं, जिससे मैं अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाया।
सम्बंधित ख़बरें
श्रेयस अय्यर का कटा पत्ता! इंग्लैंड दौरे पर ये धाकड़ खिलाड़ी बनेगा टीम इंडिया का कप्तान? ऐसा है BCCI का प्लान
सैमसन के ‘पावर शो’ के सामने बेबस हुई DC, पॉइंट्स टेबल में CSK की छलांग, प्लेऑफ क्वालीफाई की उम्मीदें बरकरार
संजू सैमसन ने पलक झपकते ही उड़ाई गिल की गिल्लियां, स्टंपिंग देख फैंस बोले- इसमें धोनी की झलक है, देखें VIDEO
IPL Records: संजू सैमसन ने धोनी-रैना को छोड़ा पीछे, इस खास मामले में सबसे तेज भारतीय बनकर रचा कीर्तिमान
ICC ने मार्च के लिए इन तीन खिलाड़ियों को किया था नॉमिनेट
सैमसन के साथ ही टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजन को भी मार्च महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए नामित किया गया था। सैमसन ने इन दोनों खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए खिताब जीता।
यह भी पढ़ें: Praful Hinge ने डेब्यू में मचाया तहलका, क्रिकेट के लिए बहन की शादी का रिसेप्शन छोड़ा; ऐसी है प्रफुल्ल की कहानी
Sanju Samson ने टी20 वर्ल्ड कप में खेली लगातार तीन मैच विजयी पारियां
संजू सैमसन ने टी20 विश्व कप 2026 में भारत के लिए लगातार तीन मैच-विजयी पारियां खेलीं और टीम को चैंपियन बनाया। क्वार्टर फाइनल जैसे मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने 97 रन की नाबाद पारी खेल भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया था। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 89 और न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 89 रनों की पारी खेली थी। लगातार तीन पारियां खेल भारत को विश्व चैंपियन बनाने वाले संजू सैमसन प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे।
