केएल राहुल जैसा होगा ऋषभ पंत का हाल! संजीव गोयनका के रिएक्शन ने मचाया बवाल- देखें VIDEO
लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने थी। इस मैच से लखनऊ टीम के मालिक संजीव गोयनका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
- Written By: मृणाल पाठक
ऋषभ पंत और संजीव गोयनका (सोर्स- सोशल मीडिया)
लखनऊ: बीते सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद से मिली हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2025 के प्लेऑफ से बाहर हो गई है। इस सीजन में लखनऊ का प्रदर्शन काफी खराब नजर आया। खासकर टीम के कप्तान ऋषभ पंत का। जिसके बाद अब बीते मुकाबले में संजीव गोयनका का एक रिएक्शन काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
पिछले आईपीएल के सीजन में संजीव गोयनका ने जिस तरह केएल राहुल के साथ बर्ताव किया था, उसकी वजह से लखनऊ के मालिक का खराब छवि बन गई है। ऐसे में जिस तरह का खेल इस सीजन में ऋषभ पंत ने दिखाया है, ऐसे में फैंस का मानना है कि उनका हाल भी केएल राहुल की तरह ही हो जाएगा। क्योंकि गोयनका का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पंत के आउट होने के बाद मुंह फेरते नजर आ रहे हैं।
दरअसल, बीते सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने थी। इस मैच के दौरान एक खास घटना ने सबका ध्यान खींचा। लखनऊ टीम के मालिक संजीव गोयनका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ऋषभ पंत के आउट होने पर गुस्से में टीम की बालकनी से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ट्रेन पर चढ़कर स्टंट करना बना जानलेवा: मालगाड़ी पर चढ़े युवक की हाई वोल्टेज करंट से हुई मौत
‘CEO जैसा एटीट्यूड चाहिए’: HR की बात पर भड़के लोग, वर्क-लाइफ बैलेंस पर छिड़ी बहस
चोट कंधे में और बदलाव सिर के नाम पर…कन्कशन सब्स्टीट्यूट के फैसले पर मचा बवाल, MI ने नियमों का उठाया फायदा?
IPL के असली सुपरमैन! टॉप-5 फील्डर्स में विदेशी खिलाड़ियों का कब्जा, तिलक वर्मा ने बचाई भारत की लाज
pic.twitter.com/XKqSUqNsn9 — Sameer Rizvi (@SameerRizvi007) May 19, 2025
यह मामला मैच के 12वें ओवर में लखनऊ की बल्लेबाजी के दौरान सामने आया। ऋषभ पंत इस मैच में खुद को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजकर बड़ी पारी खेलना चाहते थे। लेकिन वह सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें ईशान मलिंगा ने शानदार कैच आउट कराया। मलिंगा की एक फुल लेंथ गेंद को पंत ने सीधा खेला, लेकिन गेंदबाज ने डाइव लगाकर शानदार रिटर्न कैच लपका।
पंत का इस तरह से जल्दी आउट होना एलएसजी के लिए झटका था, क्योंकि यह मैच टीम के लिए काफी अहम था। पंत का प्रदर्शन इस सीजन में लगातार निराशाजनक रहा है। उन्होंने अब तक 12 मैचों में सिर्फ 135 रन बनाए हैं और उनका औसत सिर्फ 12.27 का रहा है।
छोटे मियां ने बड़े मियां को दी पटखनी! UAE ने बांग्लादेश को दूसरे टी20 में हराकर रचा नया इतिहास
इतने खराब प्रदर्शन ने लखनऊ की प्लेऑफ की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। यही वजह है कि वायरल वीडियो में गोयनका का गुस्सा साफ नजर आ रहा है। गोयनका ने पंत को अपनी टीम में शामिल करने के लिए 27 करोड़ रुपये खर्च किए थे।
