-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Uae Beats Bangladesh 2nd T20 2025 Historic Victory
छोटे मियां ने बड़े मियां को दी पटखनी! UAE ने बांग्लादेश को दूसरे टी20 में हराकर रचा नया इतिहास
- Written By: मृणाल पाठक
UAE ने बांग्लादेश को दूसरे T20 मुकाबले में हराकर इतिहास रच दिया। बांग्लादेश को इस मैच में दो विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। रोमांचक मैच में यूएई ने शानदार प्रदर्शन कर क्रिकेट जगत को चौंका दिया है।

यूएई ने बांग्लादेश को हराया (सोर्स- यूएई एक्स)
नई दिल्ली: क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जहां कभी भी कुछ भी हो सकता है, यानी जो टीम पूरे मुकाबले में प्रबल नजर आ रही होती है, वो भी आखिरी में मुकाबला हाल जाती है। कुछ ऐसा ही संयुक्त अरब अमीरात बनाम बांग्लादेश मुकाबले में देखने मिला। जहां यूएई ने बांग्लादेश को दो विकेट से हरा दिया।
सोमवार को बांग्लादेश के खिलाफ टी20 मैच में 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएई ने शानदार जीत दर्ज करते हुए इतिहास रच दिया। यूएई को आखिरी 12 गेंदों में जीत के लिए 29 रनों की जरूरत थी, 19वें ओवर में पासा पलट गया जिससे यूएई की जीत की उम्मीदें जग गईं।
19वां ओवर शरीफुल इस्मल ने फेंका, उन्होंने पहली ही गेंद पर अलीशान शराफू (13) को आउट कर दिया, उसके बाद ध्रुव ने दूसरी गेंद पर छक्का लगाया और टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। लेकिन तंजीम हसन शाकिब ने तीसरी गेंद पर उन्हें बोल्ड कर मैच का रोमांच बढ़ा दिया।
सम्बंधित ख़बरें
भारत-UAE रक्षा साझेदारी: सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और यूएई डिप्टी कमांडर ने सैन्य संबंधों पर की चर्चा
51 पर 4 विकेट गंवाने के बाद आयरलैंड ने भारत को दिया 183 रन का टारगेट, टकर-डेलानी ने पलटा मैच
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन : अध्यक्ष जावेद अहमद किताब सस्पेंड, 8-0 से पारित हुआ निलंबन प्रस्ताव
वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के दिवाने बन गए कोहली के कोच, कहा- वो डेब्यू के हकदार हैं
🚨 UAE BEAT BANGLADESH. 🚨 – UAE chase down 206 in a T20i. 🤯pic.twitter.com/X7nj0PcS8u — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 20, 2025
फिर ओवर की चौथी गेंद पर सिंगल के बाद शाकिब ने नो बॉल फेंकी, जिससे काम बिगड़ गया। पांचवीं गेंद पर 2 रन लेकर यूएई ने जीत सुनिश्चित की और सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। शारजाह में खेले गए दूसरे टी20 मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। तनजीद हसन ने 33 गेंदों पर 59 रन, कप्तान लिटन दास ने 32 गेंदों पर 40 रन और तौहीद ह्रदय ने 45 रनों की अच्छी पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान मोहम्मद वसीम ने कप्तानी पारी खेली, उन्होंने 5 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 42 गेंदों पर 82 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने जोहैब खान के साथ पहले विकेट के लिए 107 रनों की साझेदारी की, जिससे टीम को अच्छी शुरुआत मिली।
IPL 2025 के मुकाबले में जमकर हुई लड़ाई, लात-घूंसों की बरसात और चटा-चट चले चांटे, देखें VIDEO
जानकारी के लिए बता दें कि यूएई क्रिकेट टीम की बांग्लादेश के खिलाफ यह पहली टी20 जीत है। इससे पहले खेले गए तीनों मैच बांग्लादेश ने जीते थे। यूएई और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच 21 मई को शारजाह में रात 8:30 बजे से खेला जाएगा।
Uae beats bangladesh 2nd t20 2025 historic victory
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Cocktail 2 BO Collection: ‘कॉकटेल 2’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बरकरार, ‘वेलकम टू द जंगल’ को दे रही कड़ी टक्कर
Jun 27, 2026 | 09:55 AMतिरोड़ा फ्लाईओवर पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर घायल
Jun 27, 2026 | 09:53 AMगोंदिया में फिर लौट रहा मौत का मानसून! फाइलों में बंद हुई जर्जर पुलों की सुध, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल
Jun 27, 2026 | 09:48 AMवर्धा के वायगांव में एफडीए और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 32 हजार का प्रतिबंधित गुटखा व सुगंधित तंबाकू जब्त
Jun 27, 2026 | 09:39 AMसंदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी ढेर, यूपी STF के साथ मुठभेड़ में हुई मौत, 1 लाख रुपये का था इनाम
Jun 27, 2026 | 09:33 AMपाकिस्तान में 5.4 तीव्रता का भूकंप, दहशत में घर छोड़कर भागे लोग; क्या मंडरा रहा है बड़ा खतरा?
Jun 27, 2026 | 09:32 AMछात्रों को निशाना बना रहे ड्रग्स माफिया! गोंदिया में तेजी से फैल रहा जाल; कांग्रेस ने थानेदार को सौंपा ज्ञापन
Jun 27, 2026 | 09:30 AMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM














