सलमान आगा पर गिरी गाज, ICC ने लगाई फटकार, बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के दौरान का है वाकया
Bangladesh के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच में पाकिस्तान के सलमान अली आगा बचकानी गलती से रनआउट हो गए। आउट होने के बाद मैदान पर गुस्सा दिखाने पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
ICC Reprimands Salman Agha (Photo Source: Social Media)
ICC Reprimands Salman Agha: पाकिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम इस समय बांग्लादेश के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबलों की एकदिवसीय श्रृंखला खेली जा रही है। इस श्रृंखला का दूसरा मुकाबला ढाका के मीरपुर स्थित शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान में खेला गया। इस मुकाबले को पाकिस्तान की टीम ने डकवर्थ-लुईस नियम के आधार पर 128 रनों से अपने नाम कर लिया। हालांकि इस जीत से ज्यादा चर्चा पाकिस्तान के खिलाड़ी सलमान अली आगा के रन आउट होने और उसके बाद मैदान पर उनके व्यवहार को लेकर हो रही है।
रन आउट होने के बाद दिखाया गुस्सा
मुकाबले के दौरान सलमान अली आगा शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा रहे थे। उस समय उनके साथ क्रीज पर मोहम्मद रिजवान भी मौजूद थे। पारी के दौरान बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज की गेंद पर रिजवान ने सीधा शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद को रोकने के प्रयास में मिराज के पास ही गेंद रुक गई और इसी दौरान सलमान अली आगा क्रीज से बाहर रह गए।
इस स्थिति में आगा के पास क्रीज में वापस लौटने का मौका था, लेकिन उन्होंने ऐसा करने की बजाय गेंद मिराज को देने का प्रयास किया। इससे पहले कि वह ऐसा कर पाते, मेहदी हसन मिराज ने गेंद उठाकर विकेट पर मार दी और सलमान अली आगा रन आउट हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
यौन शोषण मामले में Karim Khan ICC के अभियोजक पद से हटाए गए, 82 देशों ने किया मतदान
ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए 8 टीमों की एंट्री पक्की की, वेस्टइंडीज फिर क्वालिफायर खेलने को मजबूर
International Justice Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस? जानिए इससे जुड़ी हर बात
ICC ने बदल दिए क्रिकेट के सबसे बड़े नियम! अब ऐसे खेले जाएंगे वनडे और टी20 वर्ल्ड कप, हर मैच होगा करो या मरो
निर्णय से नाराज होकर मैदान पर दिखाई नाराजगी
तीसरे अंपायर द्वारा रन आउट दिए जाने के बाद सलमान अली आगा काफी नाराज नजर आए। मैदान से बाहर जाते समय उन्होंने गुस्से में अपना हेलमेट और दस्ताने जमीन पर पटक दिए। इतना ही नहीं, पवेलियन की ओर लौटते समय भी उन्होंने फिर से यही हरकत दोहराई। उनकी इस प्रतिक्रिया ने मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों और दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने लगाई फटकार
इस घटना के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने सलमान अली आगा के व्यवहार को आचार संहिता का उल्लंघन माना। परिषद के अनुसार उन्होंने मैच के दौरान क्रिकेट उपकरणों के अनुचित इस्तेमाल से जुड़ा नियम तोड़ा है।
ये भी पढ़ें: मैदान पर मची चीख-पुकार! लाइव मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ी हुआ बुरी तरह चोटिल, स्ट्रेचर पर बाहर ले जाना पड़ा
मुकाबले के बाद मैच रेफरी नियामुर राशिद ने इस मामले पर फैसला सुनाते हुए कहा कि सलमान अली आगा ने मैदान छोड़ते समय क्रिकेट उपकरणों का अनुचित तरीके से उपयोग किया। हालांकि उनके इस तरह के व्यवहार का कोई पुराना रिकॉर्ड नहीं मिला, इसलिए उन्हें चेतावनी देते हुए कड़ी फटकार लगाई गई। साथ ही उनके खाते में एक दंड अंक भी जोड़ दिया गया।
