Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 18 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BAN vs PAK: सलमान आगा के विवादित रन आउट पर मचा बवाल, क्या यह ICC के नियमों के खिलाफ है? देखें VIDEO

Salman Agha: पाकिस्तान के बल्लेबाज सलमान आगा को मैदान पर 'बचकानी हरकत' की वजह से अपना विकेट गंवाना पड़ा। जिसके बाद कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। आप भी देखें यह वीडियो...

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Apr 25, 2026 | 05:27 PM

सलमान अली आगा रन आउट (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Salman Agha Controversial Runout: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में पाकिस्तान ने 128 रनों से जीत हासिल कर ली। इस दौरान एक ऐसा रन आउट देखने को मिला, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए। पाकिस्तान के बल्लेबाज सलमान आगा को मैदान पर ‘बचकानी हरकत’ की वजह से अपना विकेट गंवाना पड़ा। जिसके बाद वो पूरी तरह से भड़क उठे। अजीबो-गरीब अंदाज में रनआउट होने के बाद सलमान बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज से भी भिड़ गए। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, पाकिस्तान की पारी का 39वां ओवर मेहदी हसन मिराज डाल रहे थे। ओवर की चौथी गेंद पर मोहम्मद रिजवान ने सामने की तरफ शॉट खेला। गेंद सलमान के पैरों के पास आकर रुक गई। महेदी ने गेंद रोकने के चक्कर में आगा को ब्लॉक कर दिया। उसके बाद क्रीज से बाहर होने के बावजूद सलमान गेंद को उठाने के लिए नीचे झुके। लेकिन तब तक मेहदी हसन ने गेंद को उठाकर तुरंत स्टंप पर थ्रो कर दिया और आउट का अपील किया। सलमान क्रीज से बाहर थे और उन्हें रनआउट करार दे दिया गया। यहां देखें वीडियो…

Crucial moment! Mehidy Hasan Miraz removes Salman Agha with a brilliant run-out. ⚡🏏#BCB #Cricket #Bangladesh #Pakistan #ODI pic.twitter.com/N0inKkZVwz — Bangladesh Cricket (@BCBtigers) March 13, 2026

सम्बंधित ख़बरें

Women’s T20 World Cup: लगातार दो हार बर्दाश्त नहीं कर पाई पाकिस्तानी कप्तान, डग आउट हुए भावुक, छलक पड़े आंसू

IND vs PAK मैच में ग्रुप स्टेज में ही हो गया बड़ा कमाल, T20 वर्ल्ड कप में बन गया एक और नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

बांग्लादेशी क्रिकेटर नईम हसन से पुलिस ने की मारपीट, गला पकड़कर गाड़ी में बैठाया, फिर डंडे से पीटा

Asian Games 2026: पाकिस्तान ने 15 सदस्यीय टीम का किया ऐलान, 30 साल के साहिबजादा फरहान को बनाया गया कप्तान

मेहदी हसन का यह बर्ताव सलमान आगा को बिल्कुल पसंद नहीं आया और वह उनसे मैदान पर ही भिड़ गए। सलमान ने गुस्से में अपने ग्लव्स भी फेंक दिए और वह काफी नाखुश दिखाई दिए। पाकिस्तान के बल्लेबाज ने अपना हेलमेट भी जमीन पर पटक दिया और काफी गुस्से में पवेलियन लौटे। सलमान ने 62 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 64 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 274 रन बनाए। उसके बाद बांग्लादेश को 114 रनों पर ही ढेर कर कर दिया।

यह भी पढ़ें: BAN vs PAK: मैदान पर हुआ बड़ा हादसा, हुसैन तलत को स्ट्रेचर से लेकर जाना पड़ा बाहर; PCB ने चोट पर दिया अपडेट

क्या कहता है ICC का नियम

यह रन आउट करने का तरीका निश्चित रूप से सबसे अनोखे मामलों में से एक था। इस घटना ने न केवल खेल की ‘स्पिरिट ऑफ क्रिकेट’ पर सवाल खड़े किए, बल्कि मैदान पर लागू होने वाले असली नियमों को लेकर भी चर्चा छेड़ दी। हालांकि तकनीकी रूप से इसे वैध आउट माना जा सकता है, क्योंकि उस समय गेंद अभी ‘डेड’ घोषित नहीं हुई थी। लेकिन आईसीसी के प्लेइंग कंडीशंस के नियम 41.5 के अनुसार, किसी भी फील्डर के लिए यह अनुचित माना जाता है कि वह जान-बूझकर शब्दों या हरकतों के जरिए, स्ट्राइकर द्वारा गेंद खेलने के बाद किसी भी बल्लेबाज का ध्यान भटकाने, उसे धोखा देने या उसके रास्ते में बाधा डालने की कोशिश करे।

नियम 41.5 हो सकता था लागू

इस खास स्थिति में नियम 41.5 लागू करने के लिए अंपायरों को यह तय करना पड़ता कि क्या मेहदी हसन ने जान-बूझकर सलमान अली आगा के रास्ते में रुकावट डाली या उसे भ्रमित करने की कोशिश की। अगर अंपायर इस निष्कर्ष पर पहुंचते कि मिराज ने सिर्फ गेंद को फील्ड करने के बजाय जानबूझकर अपना रास्ता बदला और खास तौर पर आगा को क्रीज तक लौटने से रोकने की कोशिश की, तो उस स्थिति में नियम 41.5 लागू किया जा सकता था।

Salman agha throws helmet after controversial runout vs bangladesh watch video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 14, 2026 | 08:06 AM

Topics:  

  • Bangladesh Cricket Team
  • Bangladesh vs Pakistan
  • ICC
  • Pakistan Cricket Team

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.