Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

टेस्ट टीम में चुने जाने पर बोले साई सुदर्शन, इस लम्हे को बताया करियर का सबसे खास पल

भारतीय टेस्ट टीम में पहली बार तमिलनाडु के बल्लेबाज साई सुदर्शन को शामिल किया गया है। साई सुदर्शन इस पल का खास लम्हा बताया है। सुदर्शन को घरेलू क्रिकेट में निरंतर प्रदर्शन के कारण टीम में शामिल किया गया है।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: May 24, 2025 | 08:10 PM

साई सुदर्शन (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाज बी साई सुदर्शन को भी शामिल किया गया है। भारतीय टेस्ट टीम में शामिल होने के बाद इसे अपने करियर का सबसे खास लम्हा बताया है। इस मौके को अविश्वसनीय करार देते हुए कहा कि यह उनकी कहानी की महज शुरुआत है।

साई सुदर्शन का घरेलू क्रिकेट में निरंतर प्रदर्शन, मौजूदा आईपीएल में धमाकेदार बल्लेबाजी और उनकी तकनीकी परिपक्वता के कारण उन्हें टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। माना जा रहा है कि उनकी तकनीकी कौशल के कारण इंग्लैंड जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में वो बेहद अहम साबित हो सकते हैं।

देश के लिए सम्मान की बात

टीम में चयन की खबर मिलने पर सुदर्शन ने कहा कि मुझे लगता है कि एक क्रिकेटर के लिए देश के लिए खेलना ही बहुत बड़े सम्मान की बात है। यह बहुत शानदार, विशेष और अविश्वसनीय अहसास है। कोई भी खिलाड़ी जो क्रिकेट खेलना शुरू करता है, वह टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता है जो उसका अंतिम लक्ष्य होता है।

सम्बंधित ख़बरें

Ranji Trophy 2025-26: राहुल और पडिक्कल के शतक से कर्नाटक मजबूत, उत्तराखंड के खिलाफ पहले दिन बनाए 355 रन

भारत-पाक मैच पर वायरल ऑडियो फर्जी, राजीव शुक्ला ने लगाया एआई से छेड़छाड़ का आरोप

T20 World Cup: टीम इंडिया को बड़ा झटका, स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती; नामीबिया संग मैच खेलेंगे?

Ranji Trophy: सुदीप घरामी की ऐतिहासिक पारी के बदौलत बंगाल सेमीफाइनल में, आंध्रा को पारी और 90 रनों से हराया

परिवार के योगदान को भी किया याद

उन्होंने इस उपलब्धि के पीछे अपने परिवार की भूमिका को खासतौर पर याद किया। इस मुकाम तक पहुंचने में अपने माता-पिता और रिश्तेदारों के योगदान को याद करते हुए कहा कि मुझे पता है कि मेरे माता-पिता आज खुश होंगे। मैंने अपने माता-पिता और भाई के साथ ‘फेसटाइम’ पर बात की। मैं इसके लिए बहुत खुश हूं। कुछ पारिवारिक मित्रों और करीबी दोस्तों से भी बात की, वे बहुत खुश थे और मैं उनके चेहरों पर यह देख सकता था।

कप्तान बनने पर गिल के लिए खुशी व्यक्त की

तमिलनाडु के बाएं हाथ का यह खिलाड़ी गुजरात टाइटन्स में अपने कप्तान शुभमन गिल को भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनाने से भी काफी खुश है जिनके साथ उन्होंने कुछ आयु वर्ग का क्रिकेट खेला है। उन्होंने कहा कि मैं गिल के साथ क्रिकेट में आगे बढ़ने के दिनों का हिस्सा रहा हूं। मैंने पिछले चार वर्षों में उन्हें खेलते देखा है। इतना प्रतिभाशाली बल्लेबाज, इतना कुशल बल्लेबाज, कोई भी देख सकता है।”

जसप्रीत बुमराह को कप्तान नहीं बनाए जाने पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इंग्लैंड दौरे पर नहीं खेलेंगे…

सुदर्शन ने गुजरात की टीम में अपने सलामी जोड़ीदार के बारे में कहा कि वह निश्चित रूप से देश को गौरवान्वित करेगा और देश के लिए महान चीजें करेगा। मैं खुश हूं कि अपनी पहली टेस्ट श्रृंखला उनकी अगुआई में खेलूंगा।

आईपीएल में लीडिंग रन स्कोरर हैं साई सुदर्शन

तमिलनाडु से ताल्लुक रखने वाले इस बाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने हाल ही में आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटन्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया है, और 638 रन बनाकर फिलहाल टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाज़ हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस सूची में वह अपने कप्तान शुभमन गिल से दो रन आगे हैं।

Sai sudharsan reaction after selected for indian test team

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 24, 2025 | 08:07 PM

Topics:  

  • BCCI
  • India vs England
  • Sai Sudarshan
  • Shubman Gill

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.