क्रिस गेल से भी आगे निकले साई सुदर्शन, RCB के गढ़ में तोड़ दिए 3 बड़े रिकॉर्ड, शतक जड़कर रचा नया इतिहास!
Sai Sudharsan Records: आईपीएल 2026 में साई सुदर्शन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 57 गेंदों में शतक जड़ दिया है और तीन नए रिकॉर्ड बनाए।
- Written By: प्रिया जैस
साई सुदर्शन ने बनाए रिकॉर्ड (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Sai Sudharsan vs Chris Gayle Record: आईपीएल 2026 का 34वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के बीच एम चिन्नस्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। इस मैच में आरसीबी के सामने गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन ने एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए है।
आईपीएल 2026 में साई सुदर्शन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 57 गेंदों में शतक जड़ दिया है। यह उनके आईपीएल करियर का तीसरा शतक है। अपनी इस यादगार पारी में सुदर्शन ने 11 चौके और 5 लंबे छक्के लगाए। इस सीजन में वह शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर आ गए हैं।
साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) ने इस मुकाबले में 100 रन बनाकर अपनी पारी समाप्त की। 2026 के इस आईपीएल सीजन में अब तक खेले गए 7 मैचों में वह 235 रन बना चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
‘क्योंकि यह जगह घर है…,’ Virat Kohli ने RCB के लगातार 2 बार चैंपियन बनने पर लिखा भावुक संदेश
IPL में मचाया था कोहराम, श्रीलंका में हुए फ्लॉप, वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू रहा फ्लॉप, 14 रन बनाकर लौटे पवेलियन
Rajat Patidar ने सेलेक्टर्स को दिखाई ‘आईना’, Team India में जगह नहीं मिलने के तुरंत बाद खेल दी विस्फोटक पारी
सुदर्शन के नाम हुए ये तीन बड़े रिकॉर्ड
1. सबसे कम पारियों में 2000 रन
गुजरात टाइटंस की ओर से खेल रहे साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) ने आईपीएल में सबसे तेज 2000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। यह उपलब्धि उन्होंने सिर्फ 47 पारियों में हासिल की। आपको बताते चलें, कि इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने 48 पारियों में यह मुकाम छुआ था।
- 47 पारी – साई सुदर्शन
- 48 पारी – क्रिस गेल
- 52 पारी – शॉन मार्श
2. गिल के साथ सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी में तीसरे स्थान पर
इस बार साई सुदर्शन ने शुभमन गिल के साथ बढ़िया साझेदारी करते हुए आईपीएल में अपनी आठवीं शतकीय साझेदारी पूरी की। आरसीबी के खिलाफ दोनों ने मिलकर कुल 128 रन जोड़े। इस सूची में अब भी विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की जोड़ी 10 शतकीय साझेदारियों के साथ टॉप पर है।
- 10 बार – विराट कोहली और एबी डिविलियर्स
- 9 बार – विराट कोहली और क्रिस गेल
- 8 बार – साई सुदर्शन और शुभमन गिल
यह भी पढ़ें – IPL के असली सुपरमैन! टॉप-5 फील्डर्स में विदेशी खिलाड़ियों का कब्जा, तिलक वर्मा ने बचाई भारत की लाज
3. RCB के खिलाफ गुजरात की सबसे बड़ी साझेदारी
साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने मिलकर टीम के लिए 128 रन की साझेदारी की, जो गुजरात टाइटंस के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी बन गई है। साई सुदर्शन की इस पारी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया है। साथ-साथ आईपीएल रिकॉर्ड बुक में भी उनका नाम और मजबूती से दर्ज कर दिया है।
आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच यह रोमांचक मुकाबला अभी जारी है। गुजरात ने तीन विकेट के नुकसान पर 206 रनों का बड़ा टागरेट दिया है। इसलिए अभी यह बता पाना मुश्किल होगा कि मैच किसके नाम होगा क्योंकि आरसीबी में विराट कोहली और रजत पाटीदार जैसे बल्लेबाज अभी मैदान में अपनी किस्मत आजमाने के लिए पहुंचने बाकि है।
