Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘महामहिम’ से मिले ‘क्रिकेट के भगवान’, सचिन तेंदुलकर ने द्रौपदी मुर्मू को दिया नायाब तोहफा

सोशल मीडिया पर सचिन तेंदुलकर और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में तेंदुलकर और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ सारा तेंदुलकर और अंजलि तेंदुलकर को देखा जा सकता है।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Feb 06, 2025 | 08:06 PM

सचिन तेंदुलकर और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (सोर्स- एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत के दिग्गज पूर्व खिलाड़ी और क्रिकेट के भगवान नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर ने गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है। दोनों की मुलाकात राष्ट्रपति कार्यालय में हुई। इस दौरान सचिन तेंदुलकर का परिवार उनके साथ दिखाई दिया। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपनी टेस्ट जर्सी भेंट की।

सोशल मीडिया पर सचिन तेंदुलकर और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में सचिन तेंदुलकर और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ सारा तेंदुलकर और अंजलि तेंदुलकर को देखा जा सकता है। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सचिन तेंदुलकर का स्वागत किया था। दोनों इस दौरान एक दूसरे से बातचीत करते दिखाई दिए थे।

#WATCH | Delhi: Cricket legend Sachin Tendulkar and family meet President of India Droupadi Murmu at Rashtrapati Bhavan. pic.twitter.com/l1uwiQjdVQ — ANI (@ANI) February 6, 2025

इस मुलाकात के दौरान सचिन तेंदुलकर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपनी टेस्ट जर्सी भेंट की। इसके बाद सचिन तेंदुलकर ने अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर और बेटी सारा तेंदुलकर के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। अब सचिन तेंदुलकर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, तेंदुलकर और बेटी सारा तेंदुलकर की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने 200 टेस्ट मैचों के अलावा 463 वनडे और 1 टी20 मैच में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है। टेस्ट फॉर्मेट में सचिन तेंदुलकर ने 53.79 की औसत से 15921 रन बनाए हैं। मौजूदा समय में सचिन तेंदुलकर इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। हालांकि, मास्टर ब्लास्टर ने करीब 12 साल पहले टेस्ट फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। लेकिन टेस्ट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन और शतक का रिकॉर्ड उनके नाम पर ही है।

Sachin tendulkar meet president draupadi murmu gave his autograph t shirt

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 06, 2025 | 08:06 PM

Topics:  

  • Droupadi Murmu
  • Sachin Tendulkar

सम्बंधित ख़बरें

1

लियोनेल मेसी के साथ CM फडणवीस ने किया ‘प्रोजेक्ट महादेव’ का शुभारंभ, 60 बच्चों को मिलेगी स्कॉलरशिप

2

दिल्ली वाले दिल थाम लें! लियोनेल मेसी का आज फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में होगा कार्यक्रम

3

Lionel Messi India Tour: सचिन से मिले लियोनेल मेसी, मास्टर ब्लास्टर को गिफ्ट में दी जर्सी और फुटबॉल

4

मुंबई में सचिन तेंदुलकर-सुनील छेत्री से मिलेंगे लियोनल मेसी! लिस्ट में इन फेमस सेलेब्रिटीज का भी नाम

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.