Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IND vs SA: रायपुर में ऋतुराज के नाम की गूंज, ठोका पहला ODI इंटरनेशनल शतक, फैंस ने किया इस्तकबाल

Ruturaj Gaikwad: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे 3 दिसंबर को खेला गया। इस मैच में ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार शतकीय पारी खेलकर टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

  • By संजय बिष्ट
Updated On: Dec 03, 2025 | 04:22 PM

ऋतुराज गायकवाड़ (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 3 दिसंबर को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को शुरुआती ओवरों में अच्छी शुरुआत नहीं मिली। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल जल्दी आउट हो गए, जिससे टीम इंडिया को शुरुआती झटका लगा। इसके बाद विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ ने मोर्चा संभाला।

ऋतुराज गायकवाड़ का पहला वनडे शतक

ऋतुराज गायकवाड़ ने इस मैच में अपने वनडे करियर का पहला शतक जमाकर सबको चौंका दिया। उन्होंने 77 गेंदों में शतक पूरा किया और टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। गायकवाड़ की पारी में 12 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। इस पारी की मदद से टीम इंडिया ने मुकाबले में वापसी की और स्कोरबोर्ड पर दबदबा बनाया।

Maiden ODI Century! 💯🥳 A special knock this from Ruturaj Gaikwad! 🔥 Updates ▶️ https://t.co/oBs0Ns6SqR#TeamIndia | #INDvSA | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/cnIhlR5JgE — BCCI (@BCCI) December 3, 2025

पिछली पारी में नहीं खेल पाए बड़ी पारी

इससे पहले रांची में खेले गए पहले वनडे मैच में ऋतुराज गायकवाड़ का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। उस मैच में उन्होंने केवल 8 रन बनाए थे। अब 8वें वनडे में उन्होंने अपना पहला शतक जमाकर अपनी काबिलियत साबित की। हालांकि गायकवाड़ टी20 फॉर्मेट में पहले ही भारत के लिए शतक जड़ चुके हैं, लेकिन वनडे में यह उनका पहला शतक माना जा रहा है।

गायकवाड़ की पारी का अंत

अपने शतक के बाद गायकवाड़ ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके और 83 गेंदों में 105 रन बनाकर आउट हुए। उनके शतक का अंत साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को यानसेन ने किया। इस शानदार पारी ने गायकवाड़ को टीम इंडिया में एक भरोसेमंद खिलाड़ी के रूप में साबित किया और फैंस के बीच उत्साह पैदा किया।

Ruturaj gaikwad scores his first international century against south africa in raipur ind vs sa

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 03, 2025 | 04:10 PM

Topics:  

  • IND Vs SA
  • Ruturaj Gaikwad
  • Virat Kohli

सम्बंधित ख़बरें

1

छत्तीसगढ़ के सम्राट बने किंग कोहली, रायपुर में रचा ‘विराट’ इतिहास, कोई नहीं तोड़ पाएगा ये कीर्तिमान

2

कप्तान कब लौटेंगे? SA टी20 सीरीज से पहले शुभमन गिल की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट, इस दिन होगी वापसी

3

रोहित शर्मा का बड़ा मुकाम! 14 रन बनाकर भी इंटरनेशनल क्रिकेट में रचा इतिहास, द्रविड़ को छोड़ा पीछा

4

कप्तानी बदली, पर किस्मत नहीं! वर्ल्ड कप 2023 फाइनल के बाद से जारी है टीम इंडिया का ये अनचाहा सिलसिला

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.