Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रोहित शर्मा बनने वाले हैं पापा, न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से रह सकते हैं बाहर!

सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें रोहित शर्मा के दूसरी बार पिता बनने के दावे किए जा रहे हैं। साथ ही यह भी दावा किया जा रहा है कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि अब तक इस खबर पर मुहर नहीं लगी है।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Oct 09, 2024 | 07:02 PM

रोहित शर्मा और रितिका सजदेह (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा दूसरी बार पापा बनने वाले हैं? क्या वह इस वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जानी वाली तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज नहीं खेलने वाले हैं? यह सब सवाल हम नहीं कर रहे हैं, बल्कि यह सवाल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें रोहित शर्मा के दूसरी बार पिता बनने के दावे किए जा रहे हैं। साथ ही यह भी दावा किया जा रहा है कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि हम आज इन्हीं दावों की सच्चाई के बारे में यहां बात करने वाले हैं…

वायरल खबरों की मानें तो भारत के कप्तान रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भाग नहीं लेने वाले हैं। हालांकि इसे लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वायरल खबरों में इसकी वजह उनका दूसरी बार पिता बनना बताया जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

वडोदरा के BCA स्टेडियम में रोहित-विराट का अनोखा सम्मान, ‘अलमारी’ से निकलकर फैंस को किया हैरान; देखें VIDEO

रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

रोहित-कोहली और कोच गंभीर के बीच सब ठीक है? शुभमन गिल ने बताया टीम का माहौल

न्यूजीलैंड के खिलाफ आग उगलता है विराट का बल्ला…रोहित शर्मा भी बरपाते हैं कहर, रिकॉर्ड देखकर हो जाएंगे हैरान

यह भी पढ़ें- जो रूट के तूफान में उड़ा एलिस्टर कुक का महारिकॉर्ड, एक पारी में बनाए कई कीर्तिमान

हालांकि इस खबर के बारे में जब हमने जांच की तो इसमें कुछ सच्चाई नजर नहीं आई। हालांकि एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रोहित न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज के लिए प्रैक्टिस करते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में अब इस वीडियो से साफ होता है कि वायरल हो रहे दावे बेबुनियाद है।

Captain Rohit Sharma started practice session before the big BGT and NZ test series at Mumbai Jio park.🔥 Captain working hard for WTC @ImRo45 🐐🙇🏼‍♂️ pic.twitter.com/VGj3R9Q7uj — 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) October 9, 2024

वहीं दूसरे बच्चे की रही बात तो रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग ऐसा कल्पना कर रहे हैं कि वह प्रेग्नेंट हैं। हालांकि इस वीडियो में ऐसी किसी भी बात की पुष्टि नहीं हुई है।

Junior Hitman 🔜🥹🧿🥹😭 pic.twitter.com/7CQCXsHy2i — 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) August 23, 2024

ऐसे में जब तक खुद रोहित शर्मा या उनकी पत्नी रितिका सजदेह इस बारे में खुलासा नहीं करते तब तक इन दावों को केवल अफवाह ही माना जाएगा। इसलिए उनके फैंस को फिलहाल आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Rumour is rohit sharma wife ritika sajdeh pregnancy and he likely miss test series against new zealand

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 09, 2024 | 07:02 PM

Topics:  

  • Rohit Sharma

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.