IPL 2026: ऐतिहासिक बना RR बनाम SRH मुकाबला, इस मामले में बन गया नया रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी ने मचाई तबाही
IPL Playoffs: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हराया। इस ऐतिहासिक मुकाबले में दोनों टीमों ने मिलकर प्लेऑफ इतिहास के सर्वाधिक 26 छक्के जड़े।
- Written By: अक्षय साहू
RR बनाम SRH मुकाबला में लगे सबसे ज्यादा छक्के (सोर्स- सोशल मीडिया)
IPL Playoffs Most Sixes Record: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 47 रनों से हराया। इस मुकाबले में छक्कों का नया रिकॉर्ड कायम हुआ। इस मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने कुल मिलाकर 26 छक्के लगाए। आईपीएल के एक प्लेऑफ मुकाबले में लगे ये सर्वाधिक छक्के भी हैं।
इससे पहले साल 2025 में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच हुए एलिमिनेटर मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने मिलकर 25 छक्के लगाए थे। बुधवार को महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने कुल 17 छक्के लगाए, जिसमें से 12 छक्के अकेले वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से निकले। वहीं, एसआरएच के बल्लेबाजों ने मैच में कुल 9 छक्के लगाए।
वैभव सूर्यवंशी ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत शानदार रही। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने मिलकर पहले विकेट के लिए सिर्फ 48 गेंदों में 125 रनों की बेहतरीन साझेदारी निभाई। यशस्वी ने 29 गेंदों में 29 रन बनाए। वहीं, वैभव ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए महज 29 गेंदों में 97 रनों की तूफानी पारी खेली।
सम्बंधित ख़बरें
विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे टीम इंडिया के ये दो धुरंधर; वैभव सूर्यवंशी ने बताया कौन है फेवरेट प्लेयर, PHOTOS
IND vs ENG: आखिरी टी20 में बड़ा बदलाव! वैभव सूर्यवंशी ड्रॉप, श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
आर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
सैमसन जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज से बाहर, सूर्यवंशी को लगातार तीसरी सीरीज में मौका, रिंकू सिंह-मयंक यादव की वापसी
वैभव ने अपनी पारी में 5 चौके और 12 छक्के लगाए। वहीं, ध्रुव जुरेल ने 21 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। कप्तान रियान पराग ने 12 गेंदों में 26 रन बनाए, तो रविंद्र जडेजा ने 9 गेंदों में नाबाद 12 रन बनाए।
196 रन पर ऑलआउट हुई सनराइजर्स हैदराबाद
244 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम 196 रन बनाकर ऑलआउट हुई। अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, ट्रेविस हेड 17 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर का शिकार बने। ईशान किशन ने 11 गेंदों में 33 रनों की पारी खेली, लेकिन वह अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके।
यह भी पढ़ें- ‘मैं सिलेक्टर होता तो… वैभव सूर्यवंशी को लेकर वीरेंद्र सहवाग ने दिया बड़ा बयान, बोले- ऐसा खिलाड़ी नहीं देखा
हेनरिक क्लासेन एलिमिनेटर मुकाबले में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 10 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए। नीतीश कुमार रेड्डी ने एसआरएच की ओर से सर्वाधिक 38 रन बनाए, तो साहिल अरोड़ा ने 35 रनों का योगदान दिया। अंत के ओवरों में शिवांग कुमार ने 27 रन बनाए।
