

Virender Sehwag on Vaibhav Sooryavanshi: राजस्थान रॉयल (RR) के विस्फोटक सलामी बल्लेबाद वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल के एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्याद छक्के लगाने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। वैभव ने आईपीएल 2026 में अब तक 65 छक्के लगाए हैं, जो गेल के 2012 में लगाए 59 छक्कों से दो ज्यादा हैं। इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर वो सलेक्टर होते तो सूर्यवंशी को टीम इंडिया में डाल देता।
वीरेंद्र सहवाग ने यह बयान बुधवार को खेले गए दूसरे एलिमिनेटर मैच के दैरान दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार पारी खेलते हुए सिर्फ 29 गेंद में 97 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान वैभव ने 5 चौंके और 12 गगनचुंबी छक्के लगाए। हालांकि वो अपने शतक से सिर्फ तीन रन से चूक गए, लेकिन उनकी पारी ने राजस्थान मैच काफी आगे पहुंचा दिया।
वीरेंद्र सहवाग इस मैच में कमेंटेटरी कर रहे थे। वैभव सूर्यवंशी की पारी देखने के बाद उन्होंने कहा कि, मैंने ऐसी बल्लेबाजी नहीं देखी। मैंने भी तेज शथक बनाए हैं इंडिया के लिए वनडे में, पर आज जो इस लड़के ने बैंटिंग की है, कोई सोच भी नहीं सकता था कि क्रिस गेल के 59 छक्कों का रिकॉर्ड एक 15 साल का बच्चा तोड़ेगा। सहवाग ने कहा कि अगर मैं सिलेक्टर होता तो अभी वैभव सूर्यवंशी को इंडियन टीम में डाल देता।
आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड टूटने पर क्रिस गेल ने भी खुशी जताई है। पूर्व वेस्ट इंडीज खिलाड़ी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में पोस्ट किया। गेल ने अपने पोस्ट में कहा कि वैभव क्या जबरदस्त प्लेयर है। बहुत एंटरटेनिंग है नौजवान। गेल ने वैभव को नई सिक्स मशीन कहा।
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर चल रहा है। वैभव इस सीजन 15 मैचों में अब तक 242.85 के स्ट्राइक रेट से 680 रन बनाए हैं। जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं।