RR vs MI Highlight, IPL 2025: मुंबई ने राजस्थान को 100 रन से हराया, रोहित और रिकल्टन ने लगाई शानदार फिफ्टी
RR vs MI, IPL 2025 Highlight: इस मुकाबले में हार के बाद राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। मुंबई के लिए इस जीत के हीरो सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन रहे।
- Written By: संजय बिष्ट
RR vs MI Highlight Updates, IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 50वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को आसान जीत मिल चुकी है। मुंबई इंडियन ने राजस्थान रॉयल्स को इस मुकाबले में 100 रनों से बड़ी शिकस्त दे दी है। मुंबई के लिए जीत में बल्लेबाजों ने अहम भूमिका निभाई। इसके बाद गेंदबाजों ने राजस्थान के बल्लेबाजों को एक के बाद एक झटका दे दिया। इससे पहले रियान पराग ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने राजस्थान को 218 रनों का टारगेट दिया। पहले विकेट के लिए मुंबई के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन के बीच 116 रन की साझेदारी हुआ। इन दोनों बल्लेबाजों ने विस्फोटक अंदाज में अर्धशतक लगाया।
बल्लेबाजों के अलावा मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया।मुंबई के ताकतवर गेंदबजी के सामने राजस्थान के बल्लेबाज पानी मांगते नजर आए। ये ही कारण था कि आरआर को मुंबई ने 117 रन पर ऑलआउट कर दिया। टीम के लिए सबसे ज्यादा 3-3 विकेट ट्रेंट बोल्ट और कर्ण शर्मा ने लिए। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट लिए। वहीं, दीपक चाहर और हार्दिक पांड्या को 1-1 विकेट मिला।
Deepak Chahar sprints, dives, and delivers 👊 Karn Sharma gets his 3rd wicket of the night 💙 Updates ▶ https://t.co/t4j49gXHDu#TATAIPL | #RRvMI | @mipaltan pic.twitter.com/9kaHuBRp3J — IndianPremierLeague (@IPL) May 1, 2025
सम्बंधित ख़बरें
37 गेंदों में 93 रन, शतक चूके प्रियांश आर्य का तहलका, स्ट्राइक रेट में वैभव सूर्यवंशी से भी ज्यादा खतरनाक
Jofra Archer ने रचा इतिहास, IPL इतिहास में पहली गेंद पर ऐसा कारनाम करने वाले पहले खिलाड़ी बने
ध्रुव जुरेल ने दिखाई जबदस्त विकेटकीपिंग स्किल, बिजली की रफ्तार से किया स्टंप आउट, दिग्गज सचिन ने की जमकर तारीफ
अजिंक्य रहाणे का शर्मनाक रिकॉर्ड, बैक टू बैक डक ने बढ़ाई मुश्किलें, इस बदनाम लिस्ट में किया टॉप
01 May 2025 11:32 PM (IST)
01 May 2025 11:32 PM (IST)RR vs MI Live Score Update: मुंबई ने जीता मुकाबला
आईपीएल 2025 के 50वें मुकाबले को मुंबई इंडियंस ने 100 रन के अंतर से अपने नाम कर लिया है। इस मुकाबले में मुंबई के बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया। पहले रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन ने अर्धशतक लगाया। बाद में कप्तान हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव ने 200 की उपर के स्ट्राइक रेट के साथ 48-48 रन बनाए और टीम का स्कोर 217 तक पहुंचा दिया। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 117 रन पर ऑलआउट हो गई।
01 May 2025 10:48 PM (IST)
01 May 2025 10:48 PM (IST)RR vs MI Live Score Update: राजस्थान को लगा 9वां झटका
कर्ण शर्मा ने मुंबई को 9वीं सफलता दिला दी है। उन्होंने पहले महेश थीक्षाना को अपना दूसरा शिकार बनाया। इसके बाद कार्तिकेय सिंह को अपना तीसरा शिकार बनाया। अब राजस्थान के हाथ से मुकाबला बहुत दूर चुका है।
01 May 2025 10:36 PM (IST)
01 May 2025 10:36 PM (IST)RR vs MI Live Score Update: राजस्थान को लगा सातवां झटका
मुंबई इंडियंस की टीम मुकाबले में जीत के करीब है। ध्रुव जुरेल के रूप में राजस्थान को सातवां झटका लग चुका है।
01 May 2025 10:22 PM (IST)
01 May 2025 10:22 PM (IST)RR vs MI Live Score Update: राजस्थान को लगा छठा झटका
राजस्थान रॉयल्स को शुभम दुबे के रूप में छठा झटका लग चुका है। उनको मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद जोफ्रा आर्चर बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आए हैं। अब राजस्थान को जीत के लिए 76 गेंद में 154 रन की जरूरत है।
Match 50. WICKET! 7.1: Shubham Dubey 15(9) ct Trent Boult b Hardik Pandya, Rajasthan Royals 64/6 https://t.co/t4j49gX9NW #RRvMI #TATAIPL #IPL2025
— IndianPremierLeague (@IPL) May 1, 2025
01 May 2025 10:07 PM (IST)
01 May 2025 10:07 PM (IST)RR vs MI Live Score Update: राजस्थान को लगा 5वांं झटका
राजस्थान इस वक्त मुसीबत में नजर आ रही है। जसप्रीत बुमराह ने 5वें ओवर में दो विकेट ले लिए हैं। उन्होंने पहले कप्तान और उसके ठीक बाद शिम्रोन हेटमायर को पवेलियन का रास्ता दिखाया। अब आरआर को जीत के लिए 90 गेंद में 167 रन की जरूरत है।
Match 50. WICKET! 4.5: Shimron Hetmyer 0(1) ct Surya Kumar Yadav b Jasprit Bumrah, Rajasthan Royals 47/5 https://t.co/t4j49gX9NW #RRvMI #TATAIPL #IPL2025
— IndianPremierLeague (@IPL) May 1, 2025
01 May 2025 10:00 PM (IST)
01 May 2025 10:00 PM (IST)RR vs MI Live Score Update: राजस्थान को लगा तीसरा झटका
राजस्थान रॉयल्स को पावरप्ले में तीसरा झटका लग चुका है। इस बार नीतीश राणा को तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने अपना शिकार बनाया। नीतीश ने 9 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए ध्रुव जुरेल बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आए हैं। अब राजस्थान को जीत के लिए 94 गेंदों पर 175 रन की जरूरत है।
01 May 2025 09:45 PM (IST)
01 May 2025 09:45 PM (IST)राजस्थान को लगा दूसरा झटका
राजस्थान रॉयल्स को दूसरा झटका दूसरे ही ओवर में लग गया है। यशस्वी जायसवाल 13 रन बनाकर आउट हो गए। 18 के स्कोर पर दूसरा विकेट गिरा।
01 May 2025 09:40 PM (IST)
01 May 2025 09:40 PM (IST)राजस्थान रॉयल्स को लगा पहला झटका
वैभव सूर्यवंसी के रूप में राजस्थान रॉयल्स को पहला झटका लगा। वैभव बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। पिछले मैच में शतकीय पारी खेलने वाले वैभव इस मैच में शून्य पर आउट हो गए। 1 रन पर पहला विकेट गिरा।
01 May 2025 09:23 PM (IST)
01 May 2025 09:23 PM (IST)मुंबई इंडियंस ने बनाए 20 ओवर में 217 रन
मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 217 रन बनाए हैं। इस दौरान मुंबई के केवल 2 विकेट चटकाए। रोहित शर्मा ने 53, रियान रिकेल्टन ने 61, हार्दिक पांड्या ने नाबाद 48 और सूर्यकुमार यादव ने 48 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स के लिए रियान पराग ने एक और महीश तीक्षणा ने 1 विकेट चटकाए।
01 May 2025 08:40 PM (IST)
01 May 2025 08:40 PM (IST)RR vs MI Live Score Update: मुंबई को लगा दूसरा झटका
मुंबई इंंडियंस को 13वें ओवर में बड़ा झटका लग चुका है। रोहित शर्मा को राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में 36 गेंदों का सामना करते हुए 53 रन की पारी खेली। इसके बाद कप्तान हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आए हैं।
Match 50. WICKET! 12.4: Rohit Sharma 53(36) ct Yashasvi Jaiswal b Riyan Parag, Mumbai Indians 123/2 https://t.co/t4j49gX9NW #RRvMI #TATAIPL #IPL2025
— IndianPremierLeague (@IPL) May 1, 2025
01 May 2025 08:36 PM (IST)
01 May 2025 08:36 PM (IST)RR vs MI Live Score Update: मुंबई को लगा पहला झटका
मुंबई इंडियंस को मुकाबले में रियान रिकल्टन के रूप में पहला झटका लग चुका है। उन्होंने राजस्थान के खिलाफ 61 रन की विस्फोटक पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं। दूसरी तरफ रोहित शर्मा 52 रन के स्कोर पर क्रीज में मौजूद हैं। इस वक्त टीम का स्कोर 12 ओवर के बाद 120-1 है।
Match 50. WICKET! 11.5: Ryan Rickelton 61(38) b Maheesh Theekshana, Mumbai Indians 116/1 https://t.co/t4j49gX9NW #RRvMI #TATAIPL #IPL2025
— IndianPremierLeague (@IPL) May 1, 2025
01 May 2025 08:32 PM (IST)
01 May 2025 08:32 PM (IST)RR vs MI Live Score Update: रोहित ने 31 गेंद में पूरी की फिफ्टी
रियान रिकल्टन के बाद रोहित शर्मा ने भी ताबड़तोड़ पारी खेल दी है। रोहित ने 31 गेंद का सामना करते हुए 50 रन पूरे किए। मुंबई इंडियंस इस वक्त बड़े स्कोर की ओर जाता हुआ दिख रहा है। इस वक्त मुंमबई का स्कोर 11.4 ओवर के बाद 116-0 है।
Match 50. 11.1: Maheesh Theekshana to Rohit Sharma 4 runs, Mumbai Indians 112/0 https://t.co/t4j49gX9NW #RRvMI #TATAIPL #IPL2025
— IndianPremierLeague (@IPL) May 1, 2025
01 May 2025 08:20 PM (IST)
01 May 2025 08:20 PM (IST)RR vs MI Live Score Update: रियान रिकल्टन की फिफ्टी
रियान रिकल्टन ने राजस्थान के खिलाफ विस्फोटक अंदाज में फिप्टी लगा दी है। उन्होंने 29 गेंदों का सामना करते हए 51 रन बनाए। वही, रोहित शर्मा भी 37 रन के साथ क्रीज पर मौजूद हैं। इस वक्त मुंबई का स्कोर 9 ओवर के बाद 90-0 है।
01 May 2025 08:06 PM (IST)
01 May 2025 08:06 PM (IST)RR vs MI Live Score Update: मुंबई की शानदार शुरुआत
मुंबई इंडियंस ने राजस्थान के खिलाफ शानदार शुरुआत की है। पावरप्ले के बाद टीम का स्कोर बिना विकेट खोए 58 रन पहुंच गया है। इस वक्त रोहित शर्मा 26 और रियान रिकल्टन 31 रन पर खेल रहे हैं।
Match 50. 5.4: Maheesh Theekshana to Ryan Rickelton 4 runs, Mumbai Indians 58/0 https://t.co/t4j49gX9NW #RRvMI #TATAIPL #IPL2025
— IndianPremierLeague (@IPL) May 1, 2025
01 May 2025 07:13 PM (IST)
01 May 2025 07:13 PM (IST)RR vs MI Live Score Update: राजस्थान की प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, फजलहक फारूकी।
01 May 2025 07:12 PM (IST)
01 May 2025 07:12 PM (IST)RR vs MI Live Score Update: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन
रियान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमराह।
01 May 2025 07:11 PM (IST)
01 May 2025 07:11 PM (IST)RR vs MI Live Score Update: राजस्थान ने जीता टॉस
राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। उन्होंने टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी चुनने के फैसले के बाद कहा कि, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। बाद में हमें कुछ ओस देखने को मिल सकती है। आमतौर पर रात में विकेट थोड़ी देर से जमता है। हम इसका फायदा उठाना चाहते हैं। हमने जीत या हार की परवाह किए बिना इसे बहुत सरल रखा है। राहुल सर ने यह स्पष्ट कर दिया है कि हम इसे सरल रखते हैं चाहे हम ऊपर जाएं या नीचे।" अब राजस्थान के लिए मुंबई को कम से कम स्कोर में रोकने की चुनौती होगी। वहीं, मुंबई इंडियंस आज भी स्कोर बोर्ड को बड़ा रखना चाहेगी।
टॉस जीतने के बाद हार्दिक पांड्या ने कहा है कि, "हम भी टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी करते। यह हमेशा इस बारे में रहा है कि हम कैसे अच्छा क्रिकेट खेल सकते हैं। बातचीत हमेशा इस बारे में होती थी कि हम कैसे बेहतर हो सकते हैं, हमने उसी के बारे में बात की है और कुछ भी नहीं बदला है। हम निडर होना चाहते हैं और असफलता के डर को हावी नहीं होने देना चाहते। यह तय न करें कि हमें कितना स्कोर करना है, एक निर्धारित मार्कर रखें लेकिन हमें विकेट का विश्लेषण करने की आवश्यकता है। इस विकेट पर बल्लेबाजी करने को लेकर काफी आश्वस्त हैं। बहुत अधिक ओस नहीं थी। हम उसी टीम के साथ चलते हैं।"
🚨 Toss 🚨@rajasthanroyals won the toss and opted to bowl first against @mipaltan
Updates ▶️ https://t.co/t4j49gXHDu#TATAIPL | #RRvMI pic.twitter.com/H3Z2V7mkDx
— IndianPremierLeague (@IPL) May 1, 2025
01 May 2025 07:05 PM (IST)
01 May 2025 07:05 PM (IST)अलवर में नीट की छात्रा से गैंगरेप, अस्पताल के पास लड़की को छोड़ आरोपी फरार
अलवर में नीट की तैयारी कर रही छात्रा के साथ चार दरिंदों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया और अस्पताल के पास छोड़कर फरार हो गए। लड़की के पिता का दावा है कि उसकी बेटी के साथ दरिंदगी के दौरान अश्लील वीडियो भी बनाई गई है।
01 May 2025 06:47 PM (IST)
01 May 2025 06:47 PM (IST)RR vs MI Live Score Update: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, शुभम दुबे, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महीश तीक्षणा, संदीप शर्मा।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, विल जैक्स, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश/मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
01 May 2025 06:46 PM (IST)
01 May 2025 06:46 PM (IST)RR vs MI Live Score Update: कैसा है मौसम का मिजाज?
आज आईपीएल में जयपुर में मेजबान राजस्थान रॉयल्स और मेहमान मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला जाना है। जयपुर में आज मौसम काफी गर्म रहने वाला है। दिन में तेज धूप खिली रहेगी और बारिश की कोई संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेंटीग्रेड तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की उम्मीद है। नमी कम रहेगी। हालांकि, खिलाड़ियों को पूरे दिन की गर्मी का एहसास मैच के दौरान शाम को भी होगा।
01 May 2025 06:45 PM (IST)
01 May 2025 06:45 PM (IST)RR vs MI Live Score Update: हेड टू हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमों के बीच अब तक 29 मैच खेले गए हैं, जिसमें RR ने 14 जबकि MI ने 15 मैच जीते हैं। हालांकि जयपुर में राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा भारी है। राजस्थान ने घर में MI को 8 में से 6 मैचों में हराया है। पिछली बार RR ने जयपुर में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 13 साल पहले 2012 में मैच हारा था। कुल मिलाकर घरेलू मैदान पर RR का पलड़ा भारी है।
01 May 2025 06:45 PM (IST)
01 May 2025 06:45 PM (IST)RR vs MI Live Score Update: पिच रिपोर्ट
सवाई मानसिंह स्टेडियम की सतह पर हमेशा से ही बल्ले और गेंद के बीच बराबरी का मुकाबला देखने को मिलता है। आईपीएल के कई अन्य मैदानों से अलग, यहां की पिच पर अक्सर हाई-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को नहीं मिलते। हालांकि, पिछले मैच में पिच का व्यवहार अलग रहा। राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी के धमाकेदार शतक की बदौलत गुजरात टाइटंस के खिलाफ 210 रनों के लक्ष्य को महज 15.5 ओवर में हासिल कर लिया। ऐसे में आज भी फैंस को इसी तरह का हाई-स्कोरिंग गेम देखने को मिल सकता है। रात के समय इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करना आसान होता है, इसलिए टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी करना चाहेगा।
