“मैं खुद को दोषी मानता हूं…” IPL गेम बर्बाद… 2 रन से मिली हार के बाद तिलमिलाए कप्तान रियान पराग
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2025 के 36वें मुकाबले में रोमांचक मुकाबले में शिकस्त दी। इस हार के बाद राजस्थान के कप्तान का बड़ा बयान सामने आया है। इस बयान में उन्होंने हार के कारणों पर दिल खोलकर बात की।
- Written By: संजय बिष्ट
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2025 के 36वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स से शिकस्त मिली। इस मुकाबले में राजस्थान एक वक्त जीत के करीब था। मैच के लास्ट ओवर में रियान पराग की राजस्थान को सिर्फ 2 रन अंतर से करारी हार का सामना करना पड़ा। ये मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। लखनऊ सुपर जायंट्स की इस जीत के हीरो तेज गेंदबाज आवेश खान रहे। टॉस जीतकर लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने राजस्थान के सामने 180 रन का स्कोर बनाया। लेकिन राजस्थान की टीम 20 ओवर में 178 रन बना सकी। इस हिसाब से राजस्थान के लिए एक वक्त आसान लग रहे मुकाबले में 2 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने बड़ा बात कह दी है।
मैं खुद को दोषी मानता हूं- रियान पराग
लखनऊ से मिली रोमांचक हार का बाद रियान पराग ने कहा कि, “सभी भावनाओं को व्यस्त करना वाकई काफी मुश्किल है। पता नहीं हमने क्या गलत किया। हम 18वें या 19वें ओवर तक खेल में थे। मुझे नहीं पता। मैं खुद को दोषी मानता हूं। मुजे 19वें ही ओवर में मैच को खत्म कर देना चाहिए था। हमें मिलकर खेलना होगा।”
सम्बंधित ख़बरें
37 गेंदों में 93 रन, शतक चूके प्रियांश आर्य का तहलका, स्ट्राइक रेट में वैभव सूर्यवंशी से भी ज्यादा खतरनाक
Jofra Archer ने रचा इतिहास, IPL इतिहास में पहली गेंद पर ऐसा कारनाम करने वाले पहले खिलाड़ी बने
ध्रुव जुरेल ने दिखाई जबदस्त विकेटकीपिंग स्किल, बिजली की रफ्तार से किया स्टंप आउट, दिग्गज सचिन ने की जमकर तारीफ
अजिंक्य रहाणे का शर्मनाक रिकॉर्ड, बैक टू बैक डक ने बढ़ाई मुश्किलें, इस बदनाम लिस्ट में किया टॉप
कुछ गलतियों से आपका आईपीएल गेम बर्बाद हो सकता है- रियान पराग
इसके बाद कप्तान रियान पराग ने कहा कि, “संदीप शर्मा को आखिरी ओवर दुर्भाग्यपूर्ण था। मुझे लगा कि हम उन्हें 165-170 तक रोक सकते थे। हमने 20 रन ज्यादा दे दिए, लेकिन हमें इसे हासिल करना चाहिए था। पिच के बारे में कोई शिकायत नहीं है। बस कुछ इधर-उधर गेंदें हो जाए, और इससे आपका आईपीएल गेम बर्बाद हो सकता है।”
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
आवेश खान ने पलटा मैच
राजस्थान के पछ में दिख रहे मुकाबले को लखनऊ के तेज गेंदबाज आवेश खान ने पटल दिया। उन्होंने मुकाबले में 4 ओवर में 37 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट लिए। एक वक्त लग रहा था कि राजस्थान मुकाबले को आसानी से अपने नाम कर लेगा। लेकिन आवेश खान ने 18वें ओवर में यशस्वी जायसवाल और कप्तान रियान पराग को आउट कर मैच में रोमांच बढ़ा दिया। इसके बाद आखिरी ओवर में उन्होंने शिमरोन हेडमायर को आउट कर मैच को लखनऊ की झोली में डाल दिया।
